ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

स्वराज 744 एक्सटी v/s सोनालिका आरएक्स 50 ट्रैक्टर में कौनसा है ट्रैक्टर ज्यादा दमदार?

स्वराज 744 एक्सटी v/s सोनालिका आरएक्स 50 ट्रैक्टर में कौनसा है ट्रैक्टर ज्यादा दमदार?
पोस्ट -28 फ़रवरी 2023 शेयर पोस्ट

जानें, स्वराज 744 एक्सटी v/s सोनालिका आरएक्स 50 कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां आजकल किसान आधुनिक तरीकों से खेती करते है। खेती और अन्य व्यावसायिक उपयोगों के लिए एक से बढ़कर एक विभिन्न ब्रांड्स के ट्रैक्टर मॉडल आते हैं। इनमें अलग-अलग स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ कंपनियां कई तरह के अपडेशन करती रहती है। महंगाई के इस युग में किसानों को ट्रैक्टर खरीदने से पहले इनके बारे में पर्याप्त जानकारी हासिल करनी चाहिए। इसके लिए ट्रैक्टरगुरू वेबसाइट पर आपको समय-समय पर बेस्ट ट्रैक्टर मॉडल प्रोडक्ट की संपूर्ण जानकारी के साथ ही दो बेहतर ट्रैक्टर मॉडल की तुलना पेश की जाती है। इसी के तहत यहां भारत के दो लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल स्वराज 744 एक्सटी और सोनालिका आरएक्स 50 ट्रैक्टर के बीच तुलना का यह आर्टिकल प्रस्तुत किया जा रहा है। इनमें कुछ समानताएं भी हैं जैसे ये दोनो ट्रैक्टर 50-50 hp पावर में आते हैं। दोनों के इंजन में 3-3 सिलेंडर प्रयोग होते हैं। वहीं स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर में 1700 kg हाइड्रोलिक पावर आती है जबकि सोनालिका आरएक्स 50 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग पावर 2,000 kg है। इनके अलावा इन दोनों ट्रैक्टरों की अन्य स्पेसिफिकेशन्स, फीचर, कीमत आदि के बारे में फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे पढ़कर लाइक और शेयर करें।

New Holland Tractor

इंजन की तुलना

स्वराज 744 एक्सटी और सोनालिका आरएक्स 50 ट्रैक्टर के इंजन की परफॉर्मेंस की तुलना की जाए तो स्वराज 744 एक्सटी का इंजन 3478 cc क्षमता के साथ आता है। यह 2000 आरपीएम जनरेट करता है। इसमें एयर फिल्टर 3 स्टेज ऑयल बाथ टाइप विद प्री क्लीनर है। इसमें इंजन को ठंडा करने के लिए वाटरकूल्ड सिस्टम है। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी है। दूसरी तरफ सोनालिका आरएक्स 50 ट्रैक्टर का इंजन 3067 cc कैपेसिटी के साथ आता है। यह इंजन भी 2000 आरपीएम जनरेट करता है। इसमें ड्राई टाइप फिल्टर है। यह इंजन वाटरकूल्ड सिस्टम के साथ है। इसका फ्यूल टैंक 65 लीटर कैपेसिटी में आता है। ये दोनों ही ट्रैक्टर ईंधन की बचत प्रदान करने वाले और कम लागत के हैं।

गियर और स्टीयरिंग

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर मे 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर आते हैं। इसमें गियर लेवल पॉजीशन सेंटर शिफ्ट के रूप में है। इस ट्रैक्टर का स्टीयरिंग मैकेनिकल / पावर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं यह मॉडल सिंगल/ डुअल क्लच में आता है। इसमें कांबिनेशन ऑफ कांस्टेंट मेश अथवा स्लाइडिंग टाइप ट्रांसमिशन आता है। इसी तरह सोनालिका आरएक्स 50 ट्रैक्टर में भी 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर आते हैं। इसमें मैकेनिकल पावर स्टीयरिंग है। यह ट्रैक्टर भी सिंगल/ डुअल क्लच  के साथ आता है। इसके गियर भी मध्यभाग में शिफ्ट होते हैं। स्वराज ट्रैक्टर कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन सिस्टम में आता है।

वेट और व्हीलबेस कंपेयर

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर का कुल वजन 2070 kg है। इसका व्हीलबेस 2096 kg है। दूसरी ओर सोनालिका आरएक्स 50 ट्रैक्टर का वजन 2120 kg है। इसका व्हीलबेस 2130 mm है।

पीटीओ पावर तुलना

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 44 एचपी है जबकि सोनालिका आरएक्स 50 ट्रैक्टर की पीटीओ 42.5 एचपी है।

ब्रेक्स एवं ड्राइव प्रकार

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर में मल्टी डिस्क ब्रेक आते हैं जो तेल में डूबे हैं। वहीं सोनालिका ट्रैक्टर के ब्रेक भी तेल में डूबे आते हैं। ये दोनो ही ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आते हैं।

कीमत की तुलना

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर और सोनालिका आरएक्स 50 ट्रैक्टर की कीमत की तुलना करने पर पता चलता है कि इनमें सोनालिका आरएक्स 50 ट्रैक्टर सस्ता है। इसकी प्राइस 6,65,000 रुपये से 6,90,000 रुपये है। वहीं स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर की कीमत रेंज 6,98,000 रुपये से 7,50,000 रुपये है। आप यदि इन दोनों ट्रैक्टर में से अपना मनपसंद ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर विजिट करना ना भूलें।

वारंटी

स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर और  सोनालिका आरएक्स 50 ट्रैक्टर इन दोनो पर इनकी निर्माता कंपनियों की ओर से 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी प्रदान की है।
 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर