Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

भारत में सर्वाधिक माइलेज के साथ दमदार परफॉर्मेंस देने वाला ट्रैक्टर

भारत में सर्वाधिक माइलेज के साथ दमदार परफॉर्मेंस देने वाला ट्रैक्टर
पोस्ट -10 जुलाई 2024 शेयर पोस्ट

भारत में सर्वाधिक माइलेज के साथ दमदार परफॉर्मेंस देने वाला पॉवरट्रैक ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स की जानकारी

Powertrac Euro 47 : कृषि कार्यों में किसान ट्रैक्टर का इस्तेमाल मुख्य रूप से करते हैं। ट्रैक्टर से किसान फसल बुवाई के लिए खेतों को तैयार करने के साथ-साथ फसलों में खाद-उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं का स्प्रे करते हैं। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से माल ढुलाई और उपज को मंडियों तक पहुंचाया जाता है। सही मायने में ट्रैक्टर किसान की खेती की लागत कम करने एवं संबंधित कामों को समय से पूरा करने में एक सच्चे साथी की तरह ही साथ निभाता है। ऐसे में हर किसान को खेती के लिए एडवांस प्रौद्योगिकी के साथ कम ईंधन खपत करने वाले पावरफुल ट्रैक्टर की खोज रहती है। किसानों की यह खोज पॉवरट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर के साथ पूरी हो सकती है। यह ट्रैक्टर पॉवरट्रैक ब्रांड के 47 एचपी सेगमेंट से आता है। यह आपको शक्ति और बचत दोनों देता है। 35.04 kW (47 HP) इंजन और डीजल सेवर तकनीक से संचालित यूरो 47 ट्रैक्टर अपनी श्रेणी के अन्य ट्रैक्टरों से कहीं बेहतर है। आइए, Powertrac Euro 47 Tractor की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

New Holland Tractor

पॉवरट्रैक Euro 47 ट्रैक्टर की विशिष्टताएं (Powertrac Euro 47 Tractor Specifications)

  • यूरो 47 पॉवरट्रैक ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 2761 सीसी कैपेसिटी के शक्तिशाली इंजन  से संचालित है, जो
  •  35.4 किलोवाट (47Hp) पर  2000 ईआरपीएम और 192 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।  
  • यूरो 47 में Coolant cooled कूलिंग सिस्टम, Oil Bath टाइप एयर फिल्टर दिया गया है जो इंजन को लंबे समय तक ठंडा और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखता है।
  • पॉवरट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 40.42 Hp है।
  • यूरो 47 ट्रैक्टर में आपको फुल्ली कांस्टेंट मेंश टाइप सेंटर और साइड शिफ्ट ऑप्शन वाला गियरबॉक्स मिलता है।
  • Single / Dual क्लच के साथ 8 Forward + 2 Reverse स्पीड गियर विकल्प इस ट्रैक्टर में मिलते हैं।  पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 29.7 kmph और  रिवर्स स्पीड 10.9 kmph है।
  • Powertrac Euro 47  ट्रैक्टर में ADDC टाइप थ्री पॉइंट लिकेंज वाली हाइड्रोलिक्स है, जिसकी 1600 किलोग्राम तक लिफ्टिंग कैपेसिटी है।

पॉवरट्रैक यूरो 47 के प्रमुख फीचर्स (Key Features of Powertrack Euro 47)

  • पॉवरट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर Single drop arm पावर स्टीयरिंग ट्रैक्टर है। इसमें मैकेनिकल स्टीयरिंग ऑप्शनल है।  
  • इस ट्रैक्टर में MRPTO टाइप पावर टेकऑफ है, जो 540 आरपीएम पावर जनरेट करती है।
  • फिसलन भरी सतह पर भी टायरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए Euro 47 Powertrac Tractor में Multi Plate Oil Immersed ब्रेक्स हैं।
  • पॉवरट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव वेरियंट, 6.00 x 16 / 6.5 x 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 रियर टायर साइज के साथ आता है।
  • यह पॉवरट्रैक ट्रैक्टर 50 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक के साथ आता है, जिसकी सिंगल रिफ्यूलिंग लंबे समय तक ट्रैक्टर को संचालन की अनुमित प्रदान करती है।
  • पॉवरट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर का कुल वजन 2070 किलोग्राम, 2060 एमएम का व्हीलबेस और 425 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस है।

5 साल की वारंटी के साथ भरोसे का वादा

पॉवरट्रैक यूरो के इस 47HP आधुनिक फीचर्स से भरपूर एक पावर पैक्ड ट्रैक्टर है, जो 5 साल की लंबी वारंटी के साथ भरोसे का वादा करता है। भारत में प्रमाणित ईंधन कुशल यूरो 47 अपनी श्रेणी में अधिक शक्ति उत्पन्न करता है और पावरट्रैक प्रौद्योगिकी के साथ डीजल की खपत में बचत का भरोसा देता है। पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की 6.67-7.06 लाख रुपए एक्स-शेरूम है। यूरो 47 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते अलग हो सकती है।  पॉवरट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर में बड़े उपकरणों को चलाने के लिए सभी सुविधाएँ मौजूद हैं। अपनी 47 एचपी शक्ति के कारण, यह 7 फीट रोटावेटर, 11 टाइन कल्टीवेटर, थ्रेशर, ट्रॉली आदि जैसे उपकरणों के लिए सबसे अच्छा साथी है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर