ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर VS महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई : जानें, कौनसा ट्रैक्टर है ज्यादा बेहतर

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर VS महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई : जानें, कौनसा ट्रैक्टर है ज्यादा बेहतर
पोस्ट -12 मार्च 2023 शेयर पोस्ट

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर और महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई जानें, ट्रैक्टर की कीमत लोडिंग क्षमता 

आज किसान कृषि के साथ वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए भारी से भारी इंजन के ट्रैक्टरों का उपयोग कर रहा है। खेती में किसान ट्रैक्टर का उपयोग कल्टीवेटर, रिवर्सिबल एमबी प्लाउ, लेजर-लेवलर, लोडर, डोजर जैसे भारी कृषि उपकरणों को चलाने में कर रहा है। वही, वाणिज्यिक कार्यों में पुडलिंग जैसे कार्य में भी ट्रैक्टर का उपयोग करता है। किसान अपनी जरूरतों के अनुसार अपने बजट में भारी इंजन के साथ एक परफेक्ट ट्रैक्टर लेना चाहता है, लेकिन बाजार में इतने ऑप्शन होने पर भी किसान भाई वाणिज्यिक एवं कृषि उद्देश्यों के लिए परफेक्ट ट्रैक्टर का चयन नहीं कर पाते हैं। इसका मुख्य कारण है पर्याप्त ज्ञान न होना। लेकिन आज हम दो ऐसे ट्रैक्टर ब्रांड के मॉडल्स की जानकारी लेकर आए हैं, जो दोनों 50 HP रेंज के हैं और ये दोनों ही बड़े इंजन के साथ आते हैं। इन दोनों मॉडल्स के बीच हम कंपेयर कर किसान भाईयों को सही ट्रैक्टर चुनने में मदद करेंगे। आज हम जिन दो ट्रैक्टर ब्रांड मॉडल्स की तुलना करने जा रहे हैं वह न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर और महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई है। ये दोनों ट्रैक्टर 50 एचपी रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाले लोकप्रिय ट्रैक्टर है। किसानों द्वारा इनका उपयोग व्यापक रूप से कृषि एवं संबंधित कार्यों में किया जाता है। ये दोनों ट्रैक्टर मॉडल एडवांस फीचर्स से लैस हैं। 50 एचपी श्रेणी के ये दोनों ट्रैक्टर बेहतरीन ईंधन दक्षता के साथ कृषि उद्योग में शक्तिशाली उपस्थिति दर्ज कराते हैं और प्रभावी लागत पर पैदावार बढ़ाते हैं। ऐसे में अगर आप किसान हैं और 50 एचपी रेंज में खेती के लिए दमदार और एडवांस फीसर्स से लैस ट्रैक्टर लेना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए खास हो सकती है। इस पोस्ट में हम दोनों ट्रैक्टर मॉडल की सभी जानकारी देने वाले हैं। इस जानकारी से आप यह आसानी से तय कर पाएंगे कि कौन सा ट्रैक्टर आपके लिए सही साबित हो सकता है।  

New Holland Tractor

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर और महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई का लुक

अगर इन दोनों ट्रैक्टर मॉडल के लुक की बात करें, तो न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर अपने पुराने हुड प्रोफाइल के साथ आता है, तो महिंद्रा अर्जुन 555 DI मॉडर्न लुक के साथ आता है। ये दोनों ही अपने-अपने लुक में काफी सुन्दर और आकर्षक लगते हैं। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई का डैश बोर्ड देखने में आधुनिक लगता है। वहीं, न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर का डैश बोर्ड वहीं पुराने स्टाइल में है। हालांकि, दोनों के डैश में एक आधुनिक डिस्प्ले मिल जाती है, जो ट्रैक्टर की कार्य गणना को दर्शाती हैं। दोनों ट्रैक्टर देखने में काफी आकर्षक हैं। दोनों ट्रैक्टर मॉडल अपने लुक और फीचर्स के आधार पर किसानों को अपनी ओर खींचते हैं। 

इंजन कैटैगरी 50 एचपी 

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर में 50 एचपी कैटेगरी का 3 सिलेंडर वाला इंजन मिलता है। यह इंजन बेहतर कॉम्बिनेशन के लिए 2100 आरपीएम की इंजन रेटेड पावर जनरेट करता है। इसके इंजन को साफ और ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर मॉडल में ऑयल बाथ टाइप का एयर फिल्टर और वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम मिलता है। वहीं, महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई के इंजन की बात करें तो इसमें 4 सिलेंडर एवं 3054 सीसी इंजन क्षमता के साथ 50 एचपी कैटेगरी का इंजन दिया गया है। यह इंजन कृषि एवं संबंधित उपकरणों को आसानी से चलाने के लिए 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसके अलावा, इस ट्रैक्टर में कूलिंग सिस्टम वाटर कूल्ड तथा ड्राई टाइप का एयर फिल्टर देखने को मिलता है।      

गियर बॉक्स टाइप

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर में आपको दो प्रकार के गियर बॉक्स के ऑप्शन मिल जाते हैं। पहला फुल्ली कांस्टेंट मेश गियर बॉक्स, जिसमें 8 गियर फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिलते हैं। और दूसरा है पार्शियल सिंक्रो मेश गियर बॉक्स इसमें आपको 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर मिल जाते हैं। वहीं, महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई में अपको फुल्ली कांस्टेंट मेश और वैकल्पिक पार्शियल सिंक्रो मेश गियर बॉक्स मिल जाता है। इस गियर बॉक्स में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिलते हैं। न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर में इंडिपेंडेंट पीटीओ लीवर के साथ डबल क्लच दिया गया है। वहीं, महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई में सिंगल और डबल क्लच दोनों का ही ऑप्शन मिलता है।    

स्टीयरिंग और ब्रेक्स टाइप

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई मैकेनिकल स्टीयरिंग के साथ आता है। इसमें पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन भी आता है। वहीं, न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर में भी आपको यही स्टीयरिंग मिल जाती है। दोनों ट्रैक्टर मॉडल की ब्रेक्स की बात कि जाए, तो न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर में तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक आते हैं। न्यू हॉलैंड का ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 3190 एमएम है। वहीं, महिंद्रा अर्जुन 555 में आपको तेल में डूबे हुए ब्रेक मिलते हैं। साथ इस टर्निंग रेडियस 3300 एमएम है। दोनों ट्रैक्टर पीटीओ संबंधित भारी कृषि उपकरणों के लिए बेहतर है। 

पीटीओ टाइप हाइड्रोलिक्स

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर में 6 स्पलाइन टाइप पीटीओ मिलती है, जो 1967 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करती है। इस पीटीओ की पावर 42.5 एचपी है। इस ट्रैक्टर मॉडल की हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किग्रा है। यह एडीडीसी टाइप की होती है। साथ ही इसमें आपको लिंकेज के लिए द्धित्तीय श्रेणी के 3 प्वाइंट भी मिल जाते हैं। वहीं, महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई में 43 एचपी पावर की इंडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की पीटीओ मिलती है। यह 540 आरपीएम की स्पीड से काम करती है। इसमें आपको रिवर्स पीटीओ का ऑप्शन भी मिलता है। इस ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स आती है, जिसकी वजन उठाने की क्षमता 1850 किग्रा है। वजन उठाने के मामले में यह ट्रैक्टर न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर ट्रैक्टर से थोड़ा ज्यादा है। इस ट्रैक्टर में भी लिंकेज के लिए द्धित्तीय श्रेणी के 3 प्वाइंट दिये गए हैं। 

टायर साइज एवं डीजल टैंक कैपेसिटी  

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 6 x 16 इंच और पीछे टायर 14.9 x 28 इंज साइज में आते है। इसमें आपको सामने के टायर में 7.5 X 16 और पीछे के टायर में 16.9 X 28 इंच के टायर का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें आपको डीजल टैंक 65 लीटर कैपेसिटी का मिल जाता है। वहीं, न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर में  आपको आगे के टायर 6 X 16 और पीछे के टायर 14.9 X 28 इंच साइज में मिलते है। वहीं, इसमें सामने के टायर में 7.5 X 16 / 6.5 X 16 इंच और पीछे के टायर में 16.9 X 28 इंच का ऑप्शन मिलता है। डीजल टैंक की बात कि जाए, तो इस ट्रैक्टर में 60 लीटर कैपेसिटी का बड़ा डीजल टैंक मिल जाता है। यह दोनों ट्रैक्टर मॉडल्स 2डब्ल्यूडी वेरियंट में आते है। 

डाइमेंशन, वजन और स्पीड 

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई का व्हील बेस 2125 एमएम है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2350 किग्रा है। लंबाई 3480 एमएम है और चौड़ाई 1965 एमएम है। ट्रैक्टर अधिकतम फारवर्ड स्पीड 32.0 किमी प्रति घंटा है। वहीं, न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर ट्रैक्टर का वजन 2035 किग्रा है। इसका व्हीलबेस 2035 एमएम है। ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3460 एमएम है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 440 है। इसके अतिरिक्त ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1825 एमएम है। इस ट्रैक्टर अधिकतम फारवर्ड स्पीड 34.7 किमी प्रति घंटा है। 

कीमत  

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर ट्रैक्टर मॉडल की कीमत 7.55 लाख से लेकर 8.78 लाख रुपए (एक्स शोरूम) हो सकती है। इस मॉडल पर 6000 घंटा / 6 साल की वारंटी किसान भाईयों को मिल जाती है। वहीं, महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई की कीमत 7.65 लाख से लेकर 7.90 लाख रुपए (एक्स शोरूम) हो सकती हैं। कंपनी अपने इस मॉडल पर 2000 घंटा या 2 साल की वारंटी ग्राहकों को उपलब्ध करवाती है। पावर और फीचर्स के मामले में दोनों ही ट्रैक्टर मॉडल अपने-अपने स्थान पर बेस्ट हैं। किसान भाई अपने बजट एवं अपने खेती के प्रकार, भूमि, एवं संबंधित उपयोग के अनुसार चयन कर खरीद सकते हैं।  आपके राज्य एवं शहर के अनुसार दोनों ट्रैक्टर मॉडल की ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर