ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार सामाजिक समाचार

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर X45H2 : खेती के खर्चे में 80 प्रतिशत की बचत, 10 साल तक चलेगी बैटरी

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर X45H2 : खेती के खर्चे में 80 प्रतिशत की बचत, 10 साल तक चलेगी बैटरी
पोस्ट -07 अगस्त 2023 शेयर पोस्ट

ऑटोनेक्स्ट का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर X45H2 हुआ लॉन्च, किसानों को खेती लागत में होगी 80% तक की बचत

ऑटोनेक्स्ट ऑटोमेशन ने पहला स्मार्ट इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च किया गया है। किसान इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर खेती में लगने वाली लागत को 80 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। खास बात यह हैं कि इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की बैटरी की लाइफ लाइन लंबी है। ट्रैक्टर ऊर्जा लागत और डीजल उत्सर्जन को कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार है। 

New Holland Tractor

आज प्रौद्योगिकी खेती करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। इंजीनियरों द्वारा आधुनिक तकनीकों द्वारा ईजाद कृषि मशीनों ने खेती के काम को बेहद आरामदायक और सस्ता बना दिया है। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रौद्योगिकी ने खेती को पहले से और अधिक सस्ता और प्रदूषण मुक्त बना दिया है। इलेक्ट्रिक टेक्नॉलोजी से ईजाद किए जा रहे इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर किसानों के लिए किफायती ऑप्शन है। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर कॉस्ट इफेक्टिक होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक बेहतर विकल्प है। ऑटोनेक्स्ट ऑटोमेशन ने हाल में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर X45H2 लॉन्च किया है। यह भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर X45H2 में 32KW की पावर मोटर और 35KWh की बैटरी है, जो 8 घंटे तक काम करेगी। ऑटोनेक्स्ट ट्रैक्टर ने अपने इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में फसल स्वास्थ्य विश्लेषण, हाइड्रोलिक्स और स्वचालित स्टीयरिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए हैं। ऑटोनेक्स्ट ऑटोमेशन का नया इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खेती के काम में डीजल की निर्भरता को खत्म कर खेती में किसानों की लगने वाली लागत में खेती में 80 प्रतिशत तक बचत कर सकता है। ये इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर किसानों के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही ये पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक बेहतर विकल्प है। आईये, इस नए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में दिए गए खास फीचर्स के बारे में जानें।

ऑटोनेक्स्ट X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में 32KW पावर की शक्तिशाली मोटर

ऑटोनेक्स्ट ऑटोमेशन  ने, ऑटोनेक्स्ट X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को 45 एचपी पावर श्रेणी में लॉन्च किया है। ट्रैक्टर में 32KW (45 एचपी) की शक्तिशाली  मोटर उपयोग की गई है। जटिल से जटिल खेती के कामों को कुशलतापूर्वक पूरा करने लिए ट्रैक्टर की शक्तिशाली मोटर सुपर पावर जनरेट करती है।

सिंगल चार्ज में 8 एकड़ खेत का काम होगा पूरा

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर X45H2 में 35KWh की कुशल पावर बैटरी है, जो फुल चार्ज होने पर करीब 8 घंटे तक काम कर सकती है यानी एक बार के चार्ज में करीब 8 एकड़ खेत का काम पूरा करेगी। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 2 चार्जिंग ऑप्शन हैं। जिसमें नॉर्मल तरीके से ये बैटरी 8 घंटे में पूरी चार्ज होती है और फास्ट चार्जिंग से मात्र 2 घंटे में बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को पावर बैटरी से ही मिलती है। इस ट्रैक्टर की बैटरी की लाइफ 8-10 साल या 3 हजार घंटे तक की है। एक समय के बाद इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की बैटरी को रिप्लेस करने  की आवश्यता पड़ती है।

ऑटोनेक्स्ट X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में उपलब्ध ये खास फीचर्स 

X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में कई स्मार्ट फीचर्स उपलब्ध है जैसे कि इसमें फसल स्वास्थ्य विश्लेषण, स्मार्ट स्वचालित स्टीयरिंग, 1800 किलोग्राम वजन उठाने वाली उच्च हाइड्रोलिक्स, 32KW की मोटर और मोटर को पावर देने के लिए 35 kWh की बैटरी है। ऑटोनेक्स्ट X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का डिजाइन आकर्षक है। ट्रैक्टर की फॉरवर्ड  और रिर्वस स्पीड भी सही है। खेतों और मैदान में बिना फिसलन के प्रभावी प्रदर्शन देने के लिए इसमें ट्रेड पैटर्न टायर है।

ऑटोनेक्स्ट X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत क्या हैं?

ऑटोनेक्स्ट ऑटोमेशन ने अपने इस शानदार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार ही तय की है। छोटे किसान भी इसे अपने बजट के अनुसार उचित कीमत पर अपना बना सकते हैं। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर Autonxt X45H2 भारतीय किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा। ऑटोनेक्स्ट X45H2 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन संबंधित जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर गुरू वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors