महाराष्ट्र की कंपनी ऑटो नेक्स्ट ने भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ऑटोनेक्स्ट एक्स 45 (AutoNxt X45) को बाजार में उतार दिया है। 45 एचपी के इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की शुरुआती कीमत 15 लाख रुपए है। ऑटोनेक्स्ट X45 का लांचिंग कार्यक्रम हाल ही में ठाणे के तलाव पाली लेक साइड पर आयोजित हुआ। इस लांचिंग कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भाग लिया। इस अवसर पर शिंदे ने ऑटोनेक्स्ट की पहल की प्रशंसा की, और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के लिए महाराष्ट्र सरकार के दृष्टिकोण को सबके सामने रखा। आइए ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट से ऑटोनेक्स्ट एक्स 45 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ऑटोनेक्स्ट एक्स 45 एक मजबूत ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर लुक और डिजाइन के मामले में पारंपरिक डीजल ट्रैक्टरों के समान ही है। यह ट्रैक्टर कम खर्च में खेती के सभी काम करने के लिए बनाया गया है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर में 32 KW की इलेक्ट्रिक मोटर दी है जो अधिकतम 45 एचपी की पावर जनरेट करता है। जिससे यह ट्रैक्टर हेवी ड्यूटी कार्यों को भी आसानी से कंप्लीट करता है। इसमें 35KWHr क्षमता की बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में करीब 8 एकड़ के खेत में 8 घंटे तक काम करता है।
Autonxt X45 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में चार्जिंग के लिए दो अलग-अलग ऑप्शन दिए गए है। इसे आसानी से घरेलू सॉकेट (15A) से कनेक्ट कर चार्ज किया जा सकता है। वहीं रेगुलर (सिंगल फेज) चार्जर से इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 6 घंटे का समय लगता है। वहीं थ्री-फेज चार्जर से इसकी बैटरी महज 3 घंटे में ही फुल चार्ज हो सकती है। यह ट्रैक्टर शानदार लोडिंग कैपेसिटी के साथ आता है जो 10-15 टन है। इस ट्रैक्टर से डीजल ट्रैक्टरों के समान ही सभी तरह के उपकरण चलाए जा सकते हैं।
यदि एक किसान 8 एकड़ के खेत में एक साल में तीन सीजन में खेती करता है और इसके अलावा कमर्शियल कार्य भी करता है तो इस अवधि में लाखों रुपए का डीजल खर्च कर देता है। अब किसान इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को अपनाकर हर साल लाखों रुपए की बचत कर सकता है। ऑटोनेक्स्ट एक्स 45 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से डीजल खर्च की बचत की जा सकती है। अगर आप इस ट्रैक्टर का 500 घंटे उपयोग करते हैं तो डीजल ट्रैक्टर की तुलना में 2 लाख रुपए बचा सकते हैं। कंपनी के अनुसार इस ट्रैक्टर का मेंटेनेंस काफी कम है। डीजल ट्रैक्टर की तुलना में इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की रनिंग कॉस्ट भी कम है। शानदार परफॉर्मेंस के लिए यह ट्रैक्टर हाई टॉर्क और इंटेंस एक्सेलरेशन प्रदान करता है।
Autonxt Tractor का यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खेती के अलावा मेटर मैन्युफैक्चरिंग, सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री, एयरपोर्ट, डिफेंस और बायोमास से जुड़े कार्यों के लिए उपयुक्त है। यह ट्रैक्टर बिना शोर किए काम करता है जिससे आसपास का वातावरण बहुत सुखद रहता है।
किसी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की बैटरी की लाइफ लोड, प्रयोग और टंप्रेचर रेंज पर निर्भर है। ऑटोनेक्स्ट एक्स 45 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में एक स्मार्ट स्वैपेबल मॉड्यूल आधारित बैटरी है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार सामान्य कार्य की दशाओं में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की बैटरी 8 से 10 साल तक चल सकती है। यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पूरे भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ट्रैक्टर की बुकिंग से संबंधित अधिक जानकारी के कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
ऑटोनेक्स्ट एक्स 45 ट्रैक्टर के लांचिंग कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा, ठाणे के सांसद नरेश म्हास्के, कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे और ठाणे के विधायक प्रताप सरनाईक, ऑटोनेक्स्ट के संस्थापक कौस्तुभ धोंडे और पंकज गोयल, बोर्ड के सदस्य स्वदीप पिल्लारीसेट्टी आदि मौजूद थे।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Top 5 Massey Ferguson 241 Tractor Variants in India: Prices and Features
Drought and Financial Pressure Slow Tractor Sales in Maharashtra
बासमती धान का भाव 2026: 1401 किस्म ₹5,122 के पार, 1718 और 1121 में तेजी
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन