कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय : पीएम करेंगे 75वें गणतंत्र दिवस पर किसानो का सम्मान

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय : पीएम करेंगे 75वें गणतंत्र दिवस पर किसानो का सम्मान
शेयर पोस्ट

सरकार करेगी किसानों का सम्मान, गणतंत्र दिवस पर 1500 किसान आमंत्रित

देश इस बार 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह गणतंत्र दिवस समारोह देश के किसानों के लिए सबसे खास है। केंद्र की मोदी सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों से करीब 1500 किसानों व उनके जीवन साथियों को समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। ये किसान 26 जनवरी 2024 को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड के साक्षी बनेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी किसानों को सम्मानित किया जाएगा। परेड समारोह के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा किसानों के लिए भोज की मेजबानी करेंगे।

इन किसानों को किया आमंत्रित

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन किसानों को आमंत्रित किया गया है जो केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि एवं कल्याण योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। कृषि मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सोशल मीडिया “X” पर पोस्ट के अनुसार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई परियोजना, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना जैसी योजनाओं के लाभार्थी किसानों को भारत सरकार ने विशेष अतिथि बनाया है। इसके अलावा किसान उत्पादक समूह से जुड़कर लाभ कमाने वाले किसानों को भी समारोह में बुलाया गया है।

झारखंड के मत्स्य किसान पहली बार शामिल होंगे 

गणतंत्र दिवस समारोह में झारखंड के 7 मत्स्य किसानों को आमंत्रित किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब झारखंड के मत्स्य किसान गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनेंगे। मत्स्य निदेशालय झारखंड ने इन सात किसानों का चयन किया है और ये किसान हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके अलावा प्राकृतिक खेती से उपज हासिल करने वाले तेलंगाना के भद्रादि कोठा, गुडिंग जिले के आदिवासी किसान दंपती, सिक्किम के 20 प्रगतिशील किसान पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।

पूसा में ट्रेनिंग भी लेंगे किसान

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले किसानों के लिए पूसा संस्थान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। परेड समारोह के बाद सभी किसान पूसा संस्थान में इकट्ठा होंगे। समारोह में कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा किसानों का आभार व्यक्त करेंगे। साथ ही किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे स्थानीय किसानों का सहयोग कर सके। वहीं 25 जनवरी को पूसा परिसर में किसानों को एआईएफ, एमएंडटी, राष्ट्रीय बीज सहयोग और प्रतिबूंद अधिक फसल जैसी प्रमुख योजनाओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कृषि समुदाय के अथक प्रयासों की पहचान का प्रयास 

गणतंत्र दिवस के मुख्य संबोधन के बाद किसानों को मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ फोटो सेशन का मौका मिलेगा। दोपहर के भोजन के साथ दिन का समापन होगा। यह उत्सव कृषि समुदाय के अथक प्रयासों की पहचान और सराहना की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका आयोजन विकास के प्रति कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (एमओए एंड एफडब्ल्यू) के समर्पण को उजागर करने के लिए किया गया है।

75वें गणतंत्र दिवस समारोह में 13 हजार विशेष अतिथि बुलाए

इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए लगभग 13,000 विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। इन विशेष अतिथियों में आम जनजीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति और सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि), पीएम कृषि सिंचाई योजना, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना, पीएम मत्स्य सम्पदा योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना और राष्ट्रीय गोकुल मिशन का सर्वोत्तम उपयोग करने वाले लोग शामिल हैं।

75वें गणतंत्र दिवस की मुख्य बातें

'विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र की मातृका' की विषय-वस्तु के साथ, 26 जनवरी, को कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में महिलाओं को केंद्र में रखा जाएगा। समारोह की मुख्य बातें इस प्रकार है:

  • पहली बार, 100 महिला कलाकार भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए परेड का शुभारंभ करेंगी
  • पहली बार ही महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुई दिखाई देगी 
  • 75वें गणतंत्र दिवस की परेड सुबह साढ़े दस बजे से प्रारम्भ होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी
  • कर्तव्य पथ पर 77,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है, जिसमें से 42,000 आम जनता के लिए आरक्षित हैं 
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे 
  • कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान कुल 25 झांकियां चलेंगी, जिनमें 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और नौ मंत्रालयों व विभागों की झांकियां शामिल होंगी 
  • देश इस वर्ष अपने गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, इसलिए रक्षा मंत्रालय समारोह के दौरान एक स्मारक सिक्का और स्मारक टिकट जारी किया जाएगा 

नि:शुल्क मिलेगी मेट्रो ट्रेन की सुविधा

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए जनता को नि:शुल्क पार्क एंड राइड और मेट्रो सुविधा प्रदान गई है। दिल्ली में मेट्रो सेवा 26 जनवरी 2024 को सुबह 04:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। अतिथि और टिकट धारक अपना निमंत्रण अथवा टिकट दिखाकर मेट्रो सुविधा का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Eicher
Massey Ferguson
Farmtrac
Sonalika
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Preet
ACE
Escorts
Tafe
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE