PUSA Krishi Vigyan Mela 2024 : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा संस्थान) नई दिल्ली में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी कृषि विज्ञान मेलl लगने जा रहा है। कृषि अनुसंधान संस्थान (Pusa) में यह मेला इस बार 28 फरवरी से 1 मार्च 2024 तक आयोजित किया जाएगा। मेले का आयोजन ‘कृषि उद्यमिता से समृद्ध किसान’ थीम पर आधारित होगा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 3 दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला 28 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। इस कृषि विज्ञान मेले में किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज, खेती से जुड़ी नई पद्धति और कृषि से जुड़े नवाचारों की जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसरों के बारे में भी जानकारियां दी जाएगी।
पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्देश्य
आईसीएआर संस्थान द्वारा इस कृषि मेले का विषय “कृषि उद्यमिता से समृद्ध किसान” रखने का मुख्य उद्देश्य कृषि को व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाना है, जिससे किसान अपनी आय को बढ़ा सकें। इस मेले में किसानों को कृषि से जुड़े नवाचारों, खेती की नई तकनीक, उन्नत बीज जैसे विभिन्न आयामों से अवगत कराया जाएगा और उन पर विचार किया जाएगा। साथ ही तकनीकी सत्रों में किसानों को खेती से जुड़ी विशेष जानकारियां भी दी जाएगी। इस साल कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) का यह भी प्रयास रहेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित भारत संकल्प यात्रा के तहत किसानों को कृषि से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी विशेषज्ञों द्वारा मिल सके।
किसानों को दिए जाएंगे धान के बीज
पूसा संस्थान के निदेशक डॉ.अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूसा कृषि विज्ञान मेले में किसानों को पूसा संस्थान में विकसित उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही मेले में कई तरह के स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मेले का मुख्य आकर्षण किसानों को पूसा बासमती की किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। क्योंकि उन्नत किस्म के पूसा बासमती धान के बीजों की मांग किसानों के बीच काफी रहती है। इसे देखते हुए इस साल मेले में पर्याप्त मात्रा में बीजों का इंतजाम किया गया है। किसानों को सभी किस्मों के बीज पर्याप्त मात्रा में दिए जाएंगे।
मेले में किसान धान की इन किस्मों के बीज पर्याप्त मात्रा में खरीद सकेंगे
पूसा कृषि विज्ञान मेले में इस साल किसानों को पूसा बासमती धान किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्थान निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पूसा संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों के गुणवत्ता पूर्ण बीज किसानों को हर साल दिए जाते हैं। इस बार पूसा संस्थान धान की नई विकसित किस्में पूसा बासमती 112, पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1718, पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1850, पूसा बासमती 1886 और पूसा बासमती 1728, तथा पूसा बासमती 1692 जैसे कई तमाम प्रजातियों के बीज किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएगी। गत वर्ष पूसा कृषि विज्ञान मेले में बीज की कम मात्रा होने के कारण किसानों को बासमती धान की किस्मों के बीज सीमित मात्रा में उपलब्ध कराए गए थे। इससे किसानों को काफी समस्याएं आई थी। लेकिन इस बार पूसा संस्थान ने बीज की मात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।
किसान यहां कर सकते हैं बीज की ऑनलाइन बुकिंग
संस्थान के निदेशक ने बताया कि आईएआरआई (पूसा संस्थान) द्वारा इस साल बीजों की ऑनलाइन बुकिंग की भी व्यवस्था की हैं। किसान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) की अधिकारिक वेबसाइट www.iari.res.in पर जाकर अपनी जरूरत के अनुसार बीजों की बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही इसके माध्यम से किसान अपनी इच्छानुसार किसी भी किस्म के बीजों की कितनी भी मात्रा में बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही बीजों की ऑनलाइन बुकिंग के समय ही किसान पेमेंट भी कर सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट करने पर किसान को बुकिंग रसीद नंबर दिया जाएगा, जिसको दिखाकर किसान मेला काउंटर पर सीधे जाकर बीज को प्राप्त कर सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
किसानों को फायदा: दिल्ली हाई कोर्ट ने बायोस्टिमुलेंट नियम किए आसान
ड्रोन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य! नहीं किया तो होगी कानूनी कार्रवाई
लाड़ली योजना ने बदली जिंदगी! दूध व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं राजेश्वरी
रोजगार के लिए 94 लाख गरीब परिवारों को मिलेगी 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology