छोटे किसानों को देसी गाय खरीदने पर देगी 25 हजार की सब्सिडी,यहाँ करें आवेदन

छोटे किसानों को देसी गाय खरीदने पर देगी 25 हजार की सब्सिडी,यहाँ करें आवेदन
शेयर पोस्ट

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास, 2 से 5 एकड़ जमीन के मालिक कर सकेंगे आवेदन

देश के किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सरकार कई योजनाओं काे सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। साल 2024 में किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाते हुए छोटे किसानों को देसी गाय खरीदने पर 25 हजार रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी।

अगर आपके पास 2 एकड़ से लेकर 5 एकड़ तक खेती योग्य जमीन है तो आप भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। योजना में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। साथ ही प्राकृतिक खेती में काम आने वाले उपकरण भी सरकार की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर आप इस योजना का लाभ उठाकर देसी गाय पर 25 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़े।

देसी गाय की खरीद पर इन किसानों को मिलेगा सब्सिडी का फायदा

मोदी सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई-नई योजनाओं को लांच कर रही है। सरकार का लक्ष्य देश के आम आदमी को स्वच्छ व कीटनाशक रहित भोजन उपलब्ध कराना भी है। इसके लिए सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। मोदी सरकार के प्राकृतिक खेती मिशन को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा की खट्‌टर सरकार ने प्रदेश के किसानों को देसी गाय की खरीद पर 25 हजार रुपए तक की सब्सिडी देने की घोषणा की है। जो किसान रबी सीजन के बाद  जायद या खरीफ सीजन में प्राकृतिक खेती करना चाहते हैं वे इस योजना के माध्यम से देसी गाय खरीद सकते हैं, उन्हें सरकार की ओर से 25 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।

50 हजार एकड़ भूमि में जैविक खेती का लक्ष्य

हरियाणा सरकार ने प्रदेश की 50 हजार एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डीसी शक्तिसिंह के अनुसार हरियाणा सरकार ने 2 से 5 एकड़ जमीन वाले किसानों को देसी गाय की खरीद पर 25 हजार रुपए तक की सब्सिडी देने की घोषणा की है। इससे किसानों को प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। प्राकृतिक खेती के लिए जीवाश्म घोल सबसे जरूरी कारक है। जीवाश्म घोल देसी गाय के गोबर, गौमूत्र आदि का उपयोग करके बनाया जाता है। इसलिए सरकार देसी गाय की खरीद पर सब्सिडी के साथ-साथ जीवाश्म घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम भी किसानों को नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है। किसान देसी गाय और ड्रमों की मदद से जीवाश्म तैयार कर पाएंगे।

प्राकृतिक खेती योजना : देसी गाय पर 25 हजार की सब्सिडी के लिए कैसे करें आवेदन

हरियाणा के सभी जिलों के किसान प्राकृतिक खेती योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ 5 एकड़ से अधिक जमीन रखने वाले किसानों को नहीं मिलेगा। अगर आप देसी गाय पर सब्सिडी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो http://agriharyana.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। हरियाणा सरकार के इस पोर्टल पर किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध है।

न जहर बोएंगे, न जहर खाएंगे

देश में हरित क्रांति के आह्वान के बाद से खेती में रसायनिक खादों का अंधाधुंध उपयोग हुआ। अब इसके घातक दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। आम लोगों व किसानों को प्राकृतिक खेती का महत्व समझ आ गया है। अब प्राकृतिक व जैविक तरीकों से उत्पादित अनाज, फल-सब्जियों की मांग एकाएक बढ़ गई है। लोग ज्यादा पैसे खर्च कर जैविक चीजों को खरीद रहे हैं। हरियाणा सरकार भी प्रदेश के किसानों से “न जहर बोएंगे, न जहर खाएंगे” का आह्वान कर चुकी है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जो प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देसी गाय की खरीद पर छोटे किसानों को 25 हजार रुपए की सब्सिडी दे रहा है। प्राकृतिक खेती का मूल उद्देश्य खान-पान को बदलना और खाद्यान्न ही औषधि की अवधारणा को बढ़ाना है।

हरियाणा में देसी गाय की प्रमुख नस्ल

पशुधन के मामले में हरियाणा विश्व-विख्यात है। हरियाणा में हरियाणा नस्ल की गाय बड़ी संख्या में पाली जाती है। इसे हरियाणवी नस्ल के नाम से भी जाना जाता है। यह गाय अपने दूध्, मूत्र, गोबर, घी आदि के लिए प्रसिद्ध है। इस प्रजाति की गाय प्रतिदिन 10 से 15 लीटर दूध देने की क्षमता के कारण जानी जाती है। यह गाय अपने जीवन काल 20 साल तक प्रजनन करती है। इसकी कीमत 40 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक है। इसके अलावा हरियाणा में साहीवाल, गिर, लाल सिंधी, थारपार आदि नस्लों की गायों का किसान पालन करते हैं। ये देसी गायें प्राकृतिक खेती के लिए बहुत उपयोगी है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Eicher
Swaraj
Mahindra
Farmtrac
Massey Ferguson
Powertrac
Sonalika
John Deere
New Holland
Kubota
Captain
Solis
VST
Indo Farm
Preet
Tafe
Same Deutz Fahr
Force
ACE
Escorts
Trakstar
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE