Namo Drone Didi Scheme : केंद्र सरकार की ओर से “नमो ड्रोन दीदी योजना” चलाई जा रही है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा रहा है। महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और मरम्मत करने का प्रशिक्षण देकर उनके लिए कृषि क्षेत्र में रोजगार अवसर सृजन किए जा रहे हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना से महिलाएं सशक्त हो रही। केंद्र सरकार ने दीनदयाल अंत्योदय योजना (डीएवाई) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को ड्रोन देने के लिए केंद्रीय क्षेत्र की योजना 'नमो ड्रोन दीदी' के परिचालन दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी है, जिस पर 1261 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस योजना के तहत 2024-25 से 2025-2026 की अवधि के दौरान 14500 चयनित महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को अनुदान पर ड्रोन (Drone) उपलब्ध कराना है। इस योजना उद्देश्य कृषि में तरल कीटनाशकों और उर्वरकों के लिए उपयोग जैसे उद्देश्य के लिए किसानों को किराये की सेवाएं प्रदान करने के लिए ड्रोन (Drone) उपलब्ध कराना है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इस योजना के परिचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और सभी हितधारकों से अपील की है वे इन परिचालन दिशा-निर्देशों का सार्थक उपयोग करें, ताकि ‘नमो ड्रोन दीदी’ (Namo Drone Didi) योजना का शीघ्र ही सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। इस योजना के तहत, राशि महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजीएस) ड्रोन खरीदने की लागत पर 80 प्रतिशत, केंद्रीय वित्तीय सहायता के रूप में अधिकतम 8 लाख रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। दिशानिर्देशों के अनुरूप स्वयं सहायता समूहों और स्वयं सहायता समूहों के क्लस्टर स्तरीय संघ खरीद की कुल लागत में से सब्सिडी घटाकर तय राशि (सीएलएफ) राष्ट्रीय कृषि अवसंरचना वित्तपोषण सुविधा (AIF) के अंतर्गत ऋण ले सकते हैं। एआईएफ (एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड) ऋण पर 3 प्रतिशत की दर से ब्याज सहायता देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही सीएलएफ/एसएचजी के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के अन्य स्रोतों/कार्यक्रमों/योजनाओं से ऋण प्राप्त करने का विकल्प भी इसमें शामिल होगा।
योजना के परिचालन दिशा-निर्देशों के मुताबिक, ड्रोन के साथ स्प्रे असेंबली, बैटरी सेट और ट्रेनिंग सहित पूरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ड्रोन पैकेज में स्प्रे असेंबली के साथ बेसिक ड्रोन, कैरी बॉक्स, बैटरी सेट, डाउनवर्ड कैमरा, ड्यूल-चैनल फास्ट बैटरी चार्जर, चार्जर हब, एनीमोमीटर, पीएच मीटर और सभी उपकरणों पर एक साल की वारंटी शामिल है। इसके अलावा, पैकेज में 4 अतिरिक्त बैटरी सेट, प्रोपेलर सेट, नोजल सेट के साथ 15 दिन की ट्रेनिंग, एक साल का बीमा, दो साल का रखरखाव अुबंध और जीएसटी (GST) शामिल है।
पोटर्ल के माध्यम से ड्रोन की गतिविधियों की निगरानी और योजना का प्रभावी कार्यान्वयन होगा। इस योजना के तहत चयन होने पर महिलाओं को 15 दिन तक ड्रोन चलाने का पायलट प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही कृषि में ड्रोन से पोषक तत्व और कीटनाशक के छिडकाव हेतु जानकारी दी जाएगी। ड्रोन दीदी के रूप में जो महिला काम करेगी उसे 15000 रुपये तक की सैलरी भी दी जाएगी। बिजली के सामान की मरम्मत, फिटिंग और यांत्रिक कार्यों में रुचि रखने वाले स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र की महिला सदस्य इसके लिए आवेदन कर सकती है।
नमो ड्रान दीदी योजना के लिए केवल आवेदक निम्न आर्थिक वर्ग की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने वाली महिलाएं कृषि गतिविधियों में शामिल होना चाहिए और वे स्वयं सहायता समूहों की सदस्य होनी चाहिए। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं सदस्यों के पास आधार कार्ड, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, ईमेल आईडी, फोन नंबर, पासपोर्ट साइज के फोटो और स्वयं सहायता ग्रुप का पहचान पत्र होना जरूरी है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?