Ladli Bahana Awas Yojana : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh) ने “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” शुरू की थी। इसके तहत प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 1000 रुपए की राशि प्रतिमाह लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजती है। सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर अब 1250 रुपए प्रतिमाह कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवाराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को एक बार फिर से बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, लाडली बहनों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने “लाडली बहना आवास योजना” की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत कच्चे घर में रहने वाली और बेघर महिलाओं को पक्के मकान सरकार फ्री में बनाकर देगी। इस योजना के माध्यम से उन पात्र महिलाओं को पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएंगे, जो विभिन्न आवास योजनाओं के लाभ से वंचित थी। आइये, इस योजना के बारे में जानें कि कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और आवेदन के लिए क्या पात्रता है।
इन महिलाओं को दी जाएगी प्राथमिकता
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों को आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। अब इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार बेघर महिलाओं को पक्का मकान देने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत उन परिवारों की महिला मुखियाओं के नाम पर पक्के घर बनाए जाएंगे, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी कारणवस आवास का लाभ नहीं मिल सका। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बहना आवास योजना के तहत राज्य की 4 लाख 75 हजार परिवार की महिला मुखिया को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, इस योजना के तहत एमआईएस पोर्टल पर पंजीकृत होने से छूट एवं चिन्हित 97 हजार परिवार की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश की उन्हीं महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा जो लाडली बहना योजना में रजिस्टर्ड है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन महिलाओं का खुद का पक्का मकान नहीं है और पीएम आवास योजना में किसी कारण से आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो सका है। उन्हें ही योजना का लाभ मिलेगा। प्रदेश की सभी महिलाओं को फ्री में आवास नहीं मिलेगा। सीएम ने कहा कि इसके लिए आवेदन करना होगा। बता दें इस साल मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। सीएम महिला वोटर्स को साधने के लिए कई घोषणाएं कर चुके हैं।
लाडली बहना आवास योजना में इस तरह कर सकते हैं आवेदन
लाड़ली बहना आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र परिवार की महिला मुखिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही तरह से योजना में आवेदन फॉर्म भर सकती है। लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इस योजना के तहत पात्र महिला जल्द से जल्द अपने नजदीकी ग्राम पंचायत के माध्यम से योजना में आवेदन कर सकती है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2023 तक लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद लाभार्थी महिलाओं को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य की जो भी पात्र महिलाएं आवास योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो वे अंतिम तिथि 5 अक्टूबर से पहले आवेदन कर दें। हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये साफ नहीं किया है कि योजना के तहत मकान बनाने के लिए पैसे दिए जाएंगे या फिर बना हुआ घर मिलेगा।
लाडली बहना आवास योजना के लिए निर्धारित पात्रता
लाडली बहन योजना में आवेदन फॉर्म भरने हेतु आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भरने के लिए बहनों को इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
PM Kisan 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये।
यूपी पशुधन बीमा योजना: गाय-भैंस के बीमा पर 85% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन।
यूपी आलू बीज अनुदान: ₹1,000 प्रति क्विंटल, जरूरी दस्तावेज।
रबी सीजन में बोएं सरसों की ये 5 किस्में, होगी बंपर पैदावार
FADA October 2026 Tractor Retail Sales Grow 3.10% to 79,285 Units
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये