PMUY : दीपावली पर पीएम उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर

PMUY : दीपावली पर पीएम उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर
शेयर पोस्ट

दीपावली से पहले सरकार महिलाओं को देगी फ्री रसोई गैस सिलेंडर, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य की लाखों महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि दिवाली के पहले पीएम उज्जवला योजना (PMUY) के सभी लाभार्थियों को फ्री रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। सीएम ने आधिकारियों को आदेश दिया है कि इसे लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली जाए और किसी भी हालत में दिवाली के पहले लाभाथिर्यों को फ्री गैस सिलेंडर मिल जाना चाहिए। बता दें कि उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ अपने चुनाव वादे के तहत पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराती है। लाभार्थियों को यह सिलेंडर दीपावाली और होली त्यौहार से पहले दिए जाते हैं

सोशल मीडिया अकाउंट से इस बारे में दी जानकारी (Information given about this from social media account)

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि "दीपावली के अवसर पर ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के सभी लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जाना है। इस संबंध में समय से सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। प्रत्येक दशा में दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाना चाहिए”। 

उज्जवला गैस योजना में ऐसे ऑनलाइन आवेदन करें (How to apply online for Ujjwala Gas Scheme)

अगर आपने अभी तक प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन लेना चाहले है, तो इसके लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in लॉगइन कर पंजीकरण करना होगा। 

इसके लिए सबसे पहले उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmuy.gov.in/ पर जाएं। 
इसके बाद होम पेज पर अब आपको डाउनलोड के विकल्प का चयन करना होगा। 
इसके बाद आपके सामने चार फॉर्म डाउनलोड करने का विकल्प खुल जाएगा। इसमें उज्ज्वला फॉर्म हिंदी, उज्ज्वला फॉर्म अंग्रेजी, उज्ज्वला केवाईसी फॉर्म हिंदी और चौथा उज्ज्वला केवाईसी फॉर्म अंग्रेजी शामिल है। 
इन चारों विकल्प में अपनी भाषा के अनुसार उज्ज्वला फॉर्म पर क्लिक करके उसे डाउनलोड करें। आप चाहे तो एलपीजी सेंटर से भी यह फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
उज्जवला फॉर्म का प्रिंट आउट प्राप्त करने के बाद उसमें मांगी गई सभी जानकारियां जैसे आपका नाम, उम्र, पता भरें और मांगी गई आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करें। 
फॉर्म को अपने नजदीक के एलपीजी सेंटर में जमा करा दें। फॉर्म और सारे दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो जानें के पश्चात आपको मुफ्त में गैस कनेक्शन मिल जाएगा। 

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana - PMUY)

दरअसल, देश में कुछ सालों पहले तक गावों में महिलाएं चूल्हों पर ही खाना बनाने को मजबूर थी, जिसके कारण महिलाओं के स्वास्थ पर विपरीत असर पड़ता था। चूल्हों और कोयले से जलने वाली सिगड़ियां महिलाओं को कई तरह की फेफडे और सांस संबंधित बीमारी दे देती थी।  इस समस्या से देर करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के बलिया से “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की गई थी। इस योजना के माध्यम से सरकार गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्श के साथ गैस चूल्हा और नि:शुल्क सिलेंडर उपलब्ध कराती है। 

बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा (Free gas cylinder and gas stove to BPL families)

पीएम उज्ज्वला योजना के तहत देशभार के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाके में “पीएम ग्रामीण आवास योजना” के सभी एससी / एसटी परिवारों की महिलाएं और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल परिवारों को गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा मुफ्त दिया जाता है, जिसका खर्च देश की मुख्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जैसे- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा वहन किया जाता है। इसके अलावा, इस योजना में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी भी दी जाती है। सरकार डीबीटी के माध्यम से यह सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में  भेजी जाती है। फिलहाल, केंद्र सरकार उज्ज्वला के लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी उपलब्ध करा रही है।

इन राज्यों में 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder for Rs 450 in these states)

फिलहाल, कई राज्य सरकारों द्वारा बीपीएल और उज्ज्वला कनेक्शनधारियों अपने स्तर पर किफायती कीमतों पर रसोई गैस सिलेंडर दिया जा रहा है, जिसमें राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार 1 सितंबर से प्रारंभ की गई ‘रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना’ में सभी उज्जवला गैस योजना व बीपीएल योजना के गैस कनेक्शन धारकों के साथ सभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी 450 रुपए में रसोई गैस सिलेण्डर का मूल्य 450 रुपए उपलब्ध करा रही है, जबकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में उज्जलवाला योजना तथा लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। गैस रिफिल के पश्चात 450 रुपए को छोड़कर शेष राशि लाभार्थी के खाते में अनुदान के रूप में भेजी जाती है। हालांकि, इसके लिए पहले उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्‍डर रिफिल करने के लिए निर्धारित कीमत का भुगतान करना होता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Eicher
Mahindra
Massey Ferguson
Farmtrac
Sonalika
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Same Deutz Fahr
Indo Farm
Preet
ACE
Escorts
Tafe
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE