भारत के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अब केंद्र के अलावा राज्य सरकारें भी पूरी तरह से ध्यान दे रही है। यदि राजस्थान की बात की जाए तो यहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रखी है। इन्हीँ में एक है मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना। यह योजना उन किसानों के लिए शुरू की गई है जो ईमानदारी से कृषि कनेक्शन का बिल भरते आ रहे हैं और इनका एक भी पैसा बकाया नहीं रहा। सरकार ने इनके सम्मान और इनकी बचत के लिए प्रति माह बिजली बिल पर 1,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को बिल पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। बिजली महंगी होने के कारण किसानों को यह छूट काफी राहत प्रदान करने वाली साबित हो रही है। आइए, जानते हैं ट्रैक्टर गुरू पर इस पोस्ट में किसान मित्र ऊर्जा योजना की पूरी जानकारी। इसके लिए हमारे साथ लगातार जुड़ें रहें और इस पोस्ट को लाइक एवं शेयर करें।
राजस्थान में किसान मित्र ऊर्जा योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले किसानों का बिजली का बिल शून्य स्तर तक आया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कि इस योजना के कारण किसानों को काफी राहत मिली है। करीब 7 लाख 85 हजार किसानों का बिजली का बिल जीरो आया है। वहीं किसानों को 1000 रुपये प्रति माह अनुदान मिलने से बिल भरने में भी दिक्कत नहीं होती।
राजस्थान में किसान मित्र ऊर्जा योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने नजदीकी बिजली निगम कार्यालय जाना होगा। यहां आपको आवेदन के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक एकाउंट, फोटो आदि की जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा बिजली के बिल की रसीद, आधार कार्ड की फोटो प्रतिलिपि आदि दस्तावेज आवश्यक हैं। फार्म भरने के बाद इसे जमा करा दें और इसकी रसीद अवश्य लें।
किसान मित्र ऊर्जा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी ई मित्र कियोस्क या सीएससी पर जाना होगा। यहां मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के विकल्प पर जाएं। इसके बाद एक वेबसाइट www.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसे क्लिक करें और आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर दें।
सवाल-1. किसान मित्र ऊर्जा योजना कौन से प्रदेश की योजना है?
जवाब- यह राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की योजना है।
सवाल-2. किसान मित्र ऊर्जा योजना में किन किसानों को मिलती है बिजली बिल पर सब्सिडी।
जवाब- इस योजना में ऐसे किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाती है जिनके बिजली बिल बकाया नहीं हो और सिंचाई संयंत्र के लिए कृषि कनेक्शन हो।
सवाल-3. किसान मित्र ऊर्जा योजना में सालाना अधिकतम कितनी सब्सिडी मिलती है।
जवाब- इसमें 12 हजार रुपये सालाना सब्सिडी प्रदान की जाती है यानि 1,000 रुपये प्रति माह।
सवाल-4. किसान मित्र ऊर्जा योजना कब शुरू की गई?
जवाब- यह योजना 9 जून 2021 को शुरू की गई।
सवाल-5. किसान मित्र ऊर्जा योजना में आवेदन के लिए सरकारी वेबसाइट क्या है?
जवाब- यह वेबसाइट www.rajasthan.gov.in है। इस पर संबंधित योजना के विकल्प पर जाकर आवेदन करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
एमपी में कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 29 अक्टूबर तक आवेदन का मौका
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?