Solar pump yojana : देश में इन दिनों रबी फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है। रबी के बाद किसान जायद व खरीफ फसलों की बुवाई करेंगे। वर्तमान में किसानों को खेती के लिए पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। फसलों की सिंचाई के लिए पानी लगातार कम हो रहा है। बारिश की कमी व भूजल स्तर में गिरावट इसका प्रमुख कारण है। खेती में सिंचाई के लिए पानी की कमी किसान के लिए सबसे बड़ी समस्या है। साथ ही किसानों को बिजली की कमी का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन अब सरकार की एक योजना से किसानों को राहत मिलेगी। इस योजना में पानी व बिजली की कमी से जूझ रहे किसानों के खेतों में सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे। खेतों में सोलर पंप की स्थापना पर किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। पहले चरण में 20 हजार सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे। योजना में कुल 90 हजार सोलर पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया है। डार्क जोन में शामिल जिलों के किसानों को प्राथमिकता से सोलर पंप मिलेंगे। आइए, ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट में पंजाब ऊर्जा विकास प्राधिकरण की योजना के बारे में जानते हैं।
खेती के मामले में सबसे खुशहाल राज्य पंजाब में भी किसानों को सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पंजाब के 138 ब्लॉक में से 110 ब्लॉक डार्क जोन में आ चुके हैं। पंजाब में खेती योग्य 104 लाख एकड़ जमीन में से 7 फीसदी जमीन की सिंचाई नहरों पर आधारित है। शेष भूमि की सिंचाई ट्यूबवेल पर आधारित है। ऐसे हालात में भूजल स्तर लगातार कम हो रहा है। डार्क जोन में शामिल किसान स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई प्रणाली को अपनाकर खेती कर रहे हैं। डार्क जोन में शामिल किसानों की सिंचाई संबंधी समस्या को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने सब्सिडी पर सोलर पंप देने की योजना बनाई है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों की खुशहाली के लिए उन्हें सब्सिडी पर सोलर पंप देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल पर पंजाब ऊर्जा विकास प्राधिकरण किसानों को 90 हजार सोलर पंप सब्सिडी पर वितरित करेगा। खेत में सोलर पंप लगाने वाले किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। योजना के पहले चरण में 20 हजार सोलर पंप खेतों में स्थापित किए जाएंगे। शेष पंप सेट दूसरे चरण में लगाए जाएंगे।
आप सरकार के इस प्लान की जानकारी नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान दी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंत्री अमन अरोड़ा ने आप विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि खेत में सोलर पंप सेट की स्थापना के लिए राज्य सरकार की ओर से किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। डार्क जोन में शामिल जिन किसानों के पास स्प्रिंकलर या ड्रिप सिंचाई प्रणाली है, वे किसान आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ ने बताया कि सौर पंपों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जटिल है और किसानों को एजेंटों द्वारा लूटने के लिए मजबूर किया गया है। कृषि उद्देश्यों के लिए बिजली कनेक्शन की कमी का मुद्दा उठाते हुए बाजीगर ने कहा कि मार्च 2018 से ट्यूबवेल कनेक्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और उन्होंने सिंचाई उद्देश्यों के लिए घग्गर नदी से पानी दिलाने की मांग की है। जवाब में, मंत्री ने कहा कि सौर पंप किसानों के लिए बिजली का एक प्रभावी वैकल्पिक स्रोत होगा।
पंजाब में सरकारी स्कूलों की छत पर भी रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे। विधानसभा में सनौर के सरकारी स्कूलों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के संबंध में आप विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सनौर के सरकारी स्कूलों में 75 किलोवाट की क्षमता वाले 15 सोलर रूफटॉप पीवी पैनल पहले ही लगाए जा चुके हैं। फंडिंग की मंजूरी के बाद और भी स्कूलों को रूफटॉप सोलर पैनल से लैस किया जाएगा।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?