PM Kisan Samman Nidhi Yojana : देश में किसानों के लिए चलाई जा रही पीएम किसान सम्मान निधि योजना विश्व की सबसे बड़ी डीबीटी योजना है। भारत सरकार इस योजना में शत-प्रतिशत फंडिंग करती है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को 1 दिसंबर 2018 से देश में किसानों के लिए लागू किया गया था। इस योजना के तहत केंद्र सरकार देशभर में सभी भूमि धारक किसान परिवारों को तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। बीते नवंबर महीने की 15 तारीख को झारखंड के खूंटी से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रिमोट का बटन दबाकर लगभग 9 करोड़ किसानों के खाते में योजना की 15वीं किस्त जारी की गई थी।
केंद्र सरकार ने 15वीं किस्त के लिए डीबीटी के माध्यम से 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की। हालांकि, अब योजना के लाभार्थी किसानों को 16वीं किस्त का इंतजार है, वहीं बहुत से किसान अभी ऐसे भी हैं, जो योजना के लिए पात्र हैं, फिर भी उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। क्योंकि उन्होंने अपने आपको योजना के तहत अभी तक पंजीकृत नहीं कराया है। लेकिन ऐसे सभी पात्र किसान परिवारों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। पीएम किसान योजना में 16वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र किसान घर पर बैठे- बैठे ही अपना आवेदन योजना के लिए कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल ऐप की मदद से किसान पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि किसान कैसे अपना रजिस्ट्रेशन और ईकेवाईसी प्रोसेस पूरा करा सकते हैं?
फरवरी से मार्च महीने के बीच जारी हो सकती है किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से अभी तक केंद्र सरकार 15 किस्तों के माध्यम से अब तक कुल 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 2.80 लाख करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर चुकी है। किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, केंद्र सरकार अगले वर्ष फरवरी से मार्च महीने के बीच पीएम किसान निधि की 16वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, 16वीं किस्त का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो उसके पात्र हैं और जिन्होंने आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक करा लिया है और भू-सत्यापन के साथ ई-केवाईसी का प्रोसेस भी पूरा करा लिया है। वहीं, पात्र नए किसानों को इसके लिए योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
पात्र नए किसान पीएम किसान (PM-KISAN) योजना में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम किसान योजना में देश के सीमांत और कम जोत वाले किसान परिवार ही आवेदन कर सकते हैं। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की निर्धारित पात्रता को पूरा करते हैं, तो आप नीचे दिए जा रहे इन स्टेप्स को फॉलों कर घर बैठ-बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते है :-
किसान अब घर बैठे कर सकते हैं ईकेवाईसी
पीएम किसान योजना के लिए ईकेवाईसी प्रक्रिया को सरल बानने के लिए पीएम किसान मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल ऐप किसानों को घर बैठे पीएम किसान (PM-Kisan) योजना के लिए ईकेवाईसी प्रोसेस को पूरा करने में सहायता करेगा। क्योंकि इसमें इसमें फेस ऑथेंटिकेशन खास फीचर है, जो किसान के चेहरे को वेरिफाई करेगा। इस मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर डाउनलोड कर अपने एंड्रॉयड मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद पीएम किसान मोबाइल ऐप में आधार नंबर एवं बेनेफीशियरी आईडी (पीएम किसान स्कीम की आईडी) डालकर लॉगिन करना है। इसके बाद किसान के मोबाइल नंबर पर चार अंकों का ओटीपी कोड आएगा। इस कोड को पीएम किसान मोबाइल ऐप में सबमिट करना होगा। इसके साथ ही मोबाइल ऐप में लॉगिन हो जाएगा। लॉगिन होते ही किसान फेस ऑथेंटिकेशन प्रोसेस के माध्यम से अपना ई-केवाईसी प्रोसेस पूरा कर लेगा। इसके अतिरिक्त, अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र या सीएससी सेंटर पर जाकर अपना ई-केवाईसी प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। ई-केवाईसी करवाने के लिए किसान अपने बैंक शाखा में भी जा सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
एमपी में कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 29 अक्टूबर तक आवेदन का मौका
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?