Girl Student Incentive Scheme Rajasthan : देश में कृषि विषय में छात्राओं को अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं लागू कर कृषि विषय में अध्ययनरत छात्राओं को अच्छी खासी आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जा रही है। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार भी कृषि एवं संबंधित क्षेत्र में बेटियों की भागदारी बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार छात्रा प्रोत्साहन योजना के तहत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है, जिससे छात्रा कृषि क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। इस योजना के तहत कृषि विषय लेकर स्नातकोत्तर शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को 40 हजार रुपए प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान राज्य सरकार द्वारा किया गया है।
इस योजना के अंतर्गत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने का उद्देश्य छात्राओं को कृषि विषय में अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही राज्य में खेती-किसानी का क्षेत्र भी मजबूत होगा। आइए, राज्य सरकार की इस योजना के बारे में जानते हैं।
छात्रा प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से छात्राओं को प्रतिवर्ष 40,000 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि कृषि में रुचि रखने वाली बालिकाओं को दी जाएगी। इसमें 11वीं व 12वीं कक्षा में कृषि विषय लेकर अध्ययन करने वाली छात्राओं को 15 हजार रुपए प्रतिवर्ष की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। कृषि विषय में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन जैसे उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी, खाद्य प्रसंस्करण व श्री कर्ण नरेन्द्र व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, जोबनेर में अध्ययनरत छात्राओं को 25 हजार रुपए प्रतिवर्ष की दर से 4 / 5 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी प्रकार कृषि विषय में पीएचडी में अध्ययनरत छात्राओं को 40 हजार रुपए की राशि सहायतानुदान के तौर पर प्रदान की जाएगी। इससे राज्य के ग्रामीण परिवेश में पली बड़ी किसान परिवार की बालिकाओं को विशेष सहयोग मिलेगा एवं वे कृषि क्षेत्र की पढ़ाई कर कृषि की ओर प्रोत्साहित हो सकेंगी।
कृषि विषय पढ़ने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान सरकार राज्य में छात्रा प्रोत्साहन योजना चला रही है, जिसके तहत सरकार कृषि विषय में अध्ययनरत छात्राओं को सहायतानुदान दे रही है। सरकार की इस योजना में लाभ हेतु विशेष रूप से किसान परिवारों की बेटियों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही शहरी क्षेत्र में एग्रीकल्चर विषय की पढ़ाई करने वाली बालिकाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। छात्रा प्रोत्साहन योजना के लाभ के लिए राजकिसान साथी पोर्टल पर जनाधार के माध्यम से स्वयं या नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके बारे में अधिक जानकारी भी पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है। राजकिसान साथी पोर्टल पर योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी अपडेट की गई। आपको पोर्टल के होमपेज पर छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि के ऑप्शन लिंक पर क्लिक करना होगा।

छात्रा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत, राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में एग्रीकल्चर विषय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने कुछ नियम व शर्तें तय की है। इसमें केवल राजस्थान के मूल निवासी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की छात्राओं को कृषि विषय में अध्ययन के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। राजकीय एवं राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में कृषि विषय में अध्ययनरत छात्राएं योजना में आवेदन के लिए पात्र होंगी। आवेदन करने वाली छात्रा के पास स्वयं का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
राजस्थान सरकार द्वारा योजना के लिए निर्धारित नियम और शर्तों के अनुसार, उन छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का लाभ नही दिया जाएगा, जिन्होंने गत वर्ष में अनुत्तीर्ण होने पर पुनः उसी कक्षा में प्रवेश लिया है। जिन छात्राओं ने श्रेणी सुधार हेतु पुनः उसी कक्षा में प्रवेश लिया है। सत्र के मध्य विद्यालय/महाविद्यालय /विश्वविद्यालय छोड़ जाने वाली छात्राओं को योजना में लाभ देय नहीं होगा। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए योजना के अंतर्गत लाभ के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। पात्र छात्रा पोर्टल पर योजना के तहत लाभ हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकती है। आवेदन के लिए छात्राओं के पास स्वयं का जन आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका जैसे आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?