देश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जाती है। वहीं कई राज्य सरकारें भी इस दिशा में अच्छा काम कर रही है। हाल ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” के नारे के साथ छात्रा प्रोत्साहन योजना शुरू की है। यह योजना बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और बालिकाओं के कल्याण के उद्देश्य से शुरू की गई है। सीएम गहलोत ने बजट 2023 की घोषणा में छात्रा प्रोत्साहन योजना में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धि की घोषणा की है। इस योजना में सबसे अधिक राशि 40,000 रुपये कृषि संकाय में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को मिलेगी। योजना का लाभ ग्रामीण और शहरी बालिकाओं को समान रूप से प्रदान किया जाएगा। यहां ट्रैक्टर गुरू की इस पोस्ट में आपको छात्रा प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ कैसे लिया जाए, कैसे इसमें आवेदन करें, इस बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।
राजस्थान सरकार की ओर से संचालित छात्रा प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए सरकार ने पात्रता के कुछ नियम निर्धारित किए हैं जो इस प्रकार है-
राज्य सरकार की छात्रा प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने के लिए संबंधित छात्राओं को कई प्रकार के आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। ये इस प्रकार हैं-:
राजस्थान सरकार की छात्रा प्रोत्साहन योजना के तहत कृषि संकाय में अध्ययन करने वाली छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए छात्राएं स्वयं की एसएसओ आईडी से राज किसान पोर्टल http://rajkisan.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। इसके अलावा छात्राएं ई मित्र या सीएससी सेंटर की सहायता से भी इस योजना में आवेदन कर सकती है।
अधिक जानकारी के लिए क्या करें?
छात्रा प्रोत्साहन योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्राएं राज किसान पोर्टल वेबसाइट http://rajkisan.rajasthan.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकती हैं। इसके अलावा कृषि उपनिदेशक (विस्तार) कार्यालय से भी संपर्क कर इस बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।
राजस्थान सरकार की ओर से संचालित छात्रा प्रोत्साहन योजना में कृषि विषय की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को दी वाली आर्थिक सहायता राशि कितनी मिलेगी? इस संबंध में बता दें कि हाल ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2023 में इस स्कीम के बारे में राशि बढ़ाने की घोषणा की है। इसके अनुसार पहले 11वीं और 12वीं में कृषि संकाय को लेकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। इसे बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा पीजी और यूजी की छात्राओं को पहले 12,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती थी। बजट घोषणा में यह बढ़ाकर 25,0000 रुपये कर दी गई है। इसी प्रकार एग्रीकल्चर में पीएचडी करने वाली छात्राओं को पहले 15,000 रुपये दिए जाते थे। अब यह राशि बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दी गई है।
कौनसी छात्राओं को नहीं मिलेगा यह लाभ?
बता दें कि छात्रा प्रोत्साहन योजना के नियमों के अनुसार इस योजना का लाभ कौनसी छात्राएं नहीं ले पाएंगी?
Faq
छात्रा प्रोत्साहन योजना के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल कुछ इस प्रकार हो सकते हैं-:
Ques1. छात्रा प्रोत्साहन योजना में किस राज्य की छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं?
Ans. जो छात्राएं राजस्थान की मूल निवासी हैं।
Ques 2. छात्रा प्रोत्साहन योजना में अधिकतम राशि किन छात्राओं को और कितनी मिलती है?
Ans. जो छात्राएं कृषि विषय में पीएचडी कर रही हैं उन्हे 40 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
Ques 3. क्या अनुत्तीर्ण छात्राओं को यह छात्रा प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा?
Ans - जो छात्राएं गत कक्षा में अनुत्तीर्ण रही और इन्होंने दोबार इसी कक्षा में प्रवेश ले लिया है उन्हे योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
Ques 4. छात्रा प्रोत्साहन योजना में आवेदन के लिए कहां संपर्क करें?
Ans. इसके लिए छात्राएं स्वयं की एसएसओ आईडी से राज किसान पोर्टल http://rajkisan.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
Ques 5. छात्रा प्रोत्साहन योजना में शहरी क्षेत्र में अध्ययनरत छात्राएं भी लाभ ले सकती हैं?
Ans. इसके लिए सरकार ने कोई भेदभाव नहीं किया है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं।
ट्रैक्टर गुरू रखे आपको अपडेट
क्या आप किसी भी प्रकार की कृषि संबंधी योजना, सरकारी योजना या आधुनिक खेती करने आदि एग्रीकल्चर खबरें जानना चाहते हैं? क्या आप एक जागरूक किसान हैं और अपना पुराना ट्रैक्टर बेच कर नया ट्रैक्टर खरीदना चाहेंगे? इसके अलावा आप कृषि उपकरण भी खरीदना चाहते हैं तो इन सारे सवालों का एक ही हल है ट्रैक्टर गुरू। यह प्लेटफार्म आपको हमेशा अपडेट रखेगा।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
एग्रीवोल्टाइक तकनीक से किसानों की बढ़ेगी आमदनी, खेती के साथ बिजली उत्पादन
बासमती धान का भाव 2026: 1401 किस्म ₹5,122 के पार, 1718 और 1121 में तेजी
Best 10 Profitable Winter Vegetables to Grow in October 2026.
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़