PM Kusum Yojana 2024-25 : किसानों को हर समय सस्ती सिंचाई सुविधा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कुसुम योजनान्तर्गत अनुदान पर सोलर पंप दिए जाते हैं। आज कई राज्यों के किसान इस योजना के तहत अपने खेतों में सोलर पंप स्थापित कर खेत की सिंचाई कर रहे हैं। सोलर पंप से उनकी सिंचाई लागत में बचत हो रही है। साथ ही समय से फसलों की सिंचाई होने से उत्पादकता भी बढ़ रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए भी सोलर पंप वरदान साबित हो रहा है। प्रदेश में लगभग 60 हजार से अधिक किसान आज सोलर वॉटर पंप की मदद से फसलों की सिंचाई कर रहे हैं।
कृषि मंत्री के अनुसार, पीएम कुसुम योजना से प्रदेश में कई किसानों को लाभान्वित किया गया है। अब तक 60 हजार से अधिक किसान इस योजना के अंतर्गत खेतों में सौर पंप स्थापित कर फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। साथ ही डीजल से चलने वाले अपने पुराने वाटर पंप सेट को सौर ऊर्जा कृषि पंप में बदल रहे हैं। इससे उनकी डीजल और बिजली खर्च की बचत हो रही है और खेती की लागत में कमी आ रही है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 में 44,250 किसानों को सोलर पंप की सुविधा से लाभान्वित करने का लक्ष्य है। इसके लिए कृषि मंत्री द्वारा 95 करोड़ 46 लाख धनराशि जारी की गयी है। सरकार सोलर पंप योजना में अधिक से अधिक किसानों को सौर पंप से लाभान्वित करना चाहती है।
कृषि मंत्री ने कहा, वर्ष 2024-25 में पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के अंतर्गत प्रदेश में किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024-25 में कुसुम योजना (Kusum Yojana) के तहत प्रदेश में अलग-अलग जनपदों के किसानों से आवेदन मांगे हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। सोलर पंप की ऑनलाइन बुकिंग के लिए www . agriculture . up . gov . in पर 'अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग' लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। वर्तमान में कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन खुला हुआ है। सोलर पंप के लिए किसानों को 5 हजार रुपए राशि का भुगतान टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करानी होगी। टोकन मनी भुगतान के पश्चात ही सोलर पंप की बुकिंग की जाएगी।
पीएम कुसुम योजना में निम्नलिखित घटकों के अंतर्गत राज्य में डीजल से चलने वाले सिंचाई पंप सेटों का सोलराइजेशन किया जा रहा है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार 9 प्रकार के सोलर पंपों पर अनुदान दे रही है। पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप की लागत कीमत पर करीब 60 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 2 हॉर्सपावर से 10 एचपी पावर क्षमता वाले (डीसी, एसी सरफेस, डीसी व एसी सबमर्सिबल) पंपों की लागत कीमत पर अनुदान देगी। इसमें योजनांतर्गत 2 एचपी डीसी व एसी सरफेस (कुंए या तालाब की मुंडेर पर रखकर पानी फेंकने वाले) पंप के लागत मूल्य 1,71,716 रुपए पर 63,686 रुपए का अनुदान मिलेगा। इस प्रकार 2 एचपी डीसी और एसी सबमर्सिबल पंप पर कुल 64,816 रुपए का अनुदान सरकार की ओर से किसानों को मिलेगा। 2 एचपी एसी और डीसी सबमर्सिबल पंप की कीमत 1,74,073 रुपए निर्धारित है।
3 एचपी एसी और डीसी सबमर्सिबल पंप की बाजार कीमत 2.32 लाख रुपए है, जिस पर किसानों को 88 हजार रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी। 3.27 लाख रुपए लागत वाले 5 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर 1.25 लाख रुपए, 7.5 Hp एसी पंप की बाजार कीमत 4.44 लाख रुपए पर 1.72 लाख रुपए और 10 एचपी ए.सी. सबमर्सिबल पंप की कीमत 5,57,620 रुपए पर 2.86 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
किसानों को अनुदान पर सोलर पम्प (Subsidy On Solar Pump) दिया जाना है, इसके लिए राज्य कृषि विभाग (Agriculture Department) द्वारा किसानों से आवेदन (Application) माँगे गए है। वर्ष 2024-25 में पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के किसानों सोलर पंप लेने के लिए विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि विभाग के www . agriculture . up . gov . in पर आवेदन करने के लिए इच्छुक किसान के पास कृषि विभाग में ऑनलाइन पंजीकृत संख्या होनी चाहिए। जिन किसानों के पास पंजीकरण संख्या नही है, उन्हें पहले पंजीकरण करना होगा। किसान यह काम जनसेवा केंद्र की मदद से पूरा करा सकेंगे। इसके बाद विभागीय पोर्टल पर www . agriculture . up . gov . in पर Booking Token Generate करना होगा। टोकन जनरेट होने पर किसान के नाम पर पंप की बुकिंग हो जाएगी। किसान को बुकिंग शुल्क के रूप में 5 हजार रुपए का Online Payment करना होगा। सोलर पम्प बुकिंग होने के एक सप्ताह के अंदर शेष राशि जमा कराना अनिवार्य है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
PMFBY Bihar: 18 फसलों का बीमा शुरू, जानें आवेदन की अंतिम तारीख
राजस्थान के किसानों को ₹9,321 करोड़ का सूखा राहत पैकेज, 15 जिलों को लाभ।
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
PM Kisan 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये।
महिंद्रा 575 DI XP Plus Smart LIFT तकनीक क्या है? जानें फायदे
बासमती धान-चावल के भाव में तेजी-मंदी, नई आवक का दबाव बढ़ा
छत्तीसगढ़ के किसानों को डबल तोहफा: धान पर ₹13,839 प्रति एकड़ सहायता, गन्ना भी हुआ महंगा
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये