PM Kusum Yojana: 35 लाख किसानों को मिलेगी सोलर पंप के लिए मिलेगी 90 प्रतिशत की सब्सिडी

PM Kusum Yojana: 35 लाख किसानों को मिलेगी सोलर पंप के लिए मिलेगी 90 प्रतिशत की सब्सिडी
शेयर पोस्ट

जानें, किसान कैसे ले सकते सोलर पंप पर 90 प्रतिशत की सब्सिडी का लाभ और कैसे करें आवेदन 

पीएम कुसुम योजना : देश का किसान खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई का मन बना चुका है। इस दौरान किसान धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई/रोपाई करते हैं। फसलों की सिंचाई और बुवाई के लिए किसानों को अधिक पानी की जरूरत होती है, जिसके लिए किसान मानसून बारिश या पेट्रोल-डीजल से चलने वाले अपने पंपों पर निर्भर रहते हैं। इससे उनकी खेती की लागत बढ़ जाती है, जिसके कारण किसानों को खेती से अधिक लाभ नहीं मिल पाता है। इस समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा किसानों को पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 90 प्रतिशत की सब्सिडी पर सोलर पंप दिया जा रहा है। यानी योजना के तहत किसान मात्र 10 प्रतिशत लागत में ही पेट्रोल, डीजल से चलने वाले अपने पुराने वॉटर पंप सेट के स्थान पर सौर ऊर्जा कृषि पंप लगवा सकते हैं। सरकार ने पीएम कुसुम योजना के तहत  35 लाख किसानों को सोलर पंप का लाभ देने का लक्ष्य रखा है। आइए, जानते हैं कि कैसे किसान योजना में लाभ उठा सकते हैं। 

2 से लेकर 5 हॉर्स पावर के सोलर पंप सब्सिडी पर दिए जाएंगे (Solar pumps of 2 to 5 horse power will be given on subsidy)

कृषि में कार्बन मुक्त सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व फसलों की बढ़ती सिंचाई लागत में कमी लाने के उद्देश्य से सरकार पीएम कुसुम सोलर सब्सिडी योजना चला रही है। प्रधानमंत्री-कुसुम योजना (Pradhan Mantri Kusum Yojana) के अंतर्गत सरकार किसानों को अपने खेतों में सौर ऊर्जा पंप स्थापित करने पर सब्सिडी का लाभ दे रही है। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) के तहत सरकार व्यक्तिगत किसानों / किसानों के समूह / सहकारी समितियों / पंचायतों / किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और जल उपयोगकर्ता संघों (डब्ल्यूयूए) को 2 हॉर्स पावर से लेकर 5 हॉर्स पावर के सौर ऊर्जा आधारित कृषि पंप पर 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है। पीएम कुसुम योजना (PM KUSUM Yojana) के तहत सरकार 35 लाख किसानों के पुराने डीजल पंप सेट के स्थान पर सोलर पंप सेट लगाएगी। पीएम कुसुम योजना में आवेदन कर किसान सौर ऊर्जा पंप संयंत्र पर की स्थापना पर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

पेट्रोल-डीजल से चलने वाले 17.5 लाख पंपों का सोलराइजेशन (Solarization of 17.5 lakh pumps running on petrol and diesel)

पीएम कुसुम योजना में निम्नलिखित घटकों के अंतर्गत पहले चरण के लिए सरकार पेट्रोल, डीजल से चलने वाले 17.5 लाख  पंप सेटों का सोलराइजेशन करने जा रही है। इसके लिए योजना के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं। अगर किसान डीजल और पेट्रोल से चलने वाले अपने वॉटर पंपों को सोलर पैनल ऊर्जा आधारित बिजली की मदद से चलाना चाहते है, तो इसके लिए उन्हें योजना में आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत सोलर पंप सेट लगाने के लिए इच्छुक किसान पीएम कुसुम (PM Kusum) की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अलावा अपने-अपने राज्य के कृषि विभाग एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभागीय पोर्टल पर निर्धारित पात्रता को पूरा करते हुए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  इस योजना के तहत कोई भी किसान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर योजना का  फायदा ले सकता है। 

सोलर पंप पर सब्सिडी

पंपो के सोलराइजेशन हेतु 500 करोड़ का बजट (Budget of Rs 500 crore for solarization of pumps)

पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के घटक ए, बी और घटक-सी के तहत सरकार ने अगले 10 सालों में 17.5 लाख डीजल-पेट्रोल पंप और 3 करोड कृषि पंपों को सोलर पंप में बदलने का लक्ष्या रखा है। पंपों का सोलराइजेशन होने के बाद किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए कम खर्च करना होगा और फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस योजना के लिए सरकार ने शुरुआती बजट 500 करोड़ रुपए तय किया है। इसके तहत किसानों के खेतों में सौर कृषि पंपों की स्थापना के लिए अनुदान दिया जाएगा ।

पीएम कुसुम योजना से किसानों को लाभ (Farmers benefit from PM Kusum Yojana)

पीएम कुसुम योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से किसानों को अनुदान पर सोलर पंप सेट पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। इसमें किसान को शुरू में लागत का केवल 10 प्रतिशत और शेष लागत का 30 प्रतिशत तक ऋण के रूप में भुगतान करना पड़ता है। पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए 2 hp, से 5 hp के सोलर पंप सेट की स्थापना करवा सकते हैं। यह सौर ऊर्जा से तैयार बिजली से चलता है, जिससे किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में सुविधा रहती है। दुर्गम क्षेत्रों एवं अधिक बिजली कटौती  वाले क्षेत्रों मे सोलर पंप सिंचाई की समस्या का समाधान होगा। किसानों को योजना के तहत खेतों में रियायती मूल्य पर सोलर पंप का इंस्टॉलेशन करना है। केंद्र की इस योजना का लाभ देश का हर किसान उठा सकता है। इस योजना के तहत सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप को किसान अपने खेत में इंस्टॉलेशन करा कर अपने आसपास के क्षेत्रों में किसानों को भी सिंचाई की समस्या से मुक्त कर सकते है। साथ ही अतिरिक्त बिजली से पैसा भी कमा सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 41 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2272 cc 33 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 55 HP

For Price Click Here