Rabi Crop : किसानों को रबी फसल सत्र के लिए रियायती दरों पर मिलेगी पीएंडके उर्वरक

Rabi Crop : किसानों को रबी फसल सत्र के लिए रियायती दरों पर मिलेगी पीएंडके उर्वरक
शेयर पोस्ट

मोदी सरकार 3.0 : रबी फसल सत्र 2024-25 के लिए उर्वरकों पर सब्सिडी के लिए मंजूर किए 24 हजार करोड़ रुपए

मोदी सरकार 3.0 : पीएम मोदी के जन्मदिन यानी 17 सिंतबर को वर्तमान सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। केंद्र सरकार ने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में कृषि उत्पादकता और निर्यात में सुधार पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और किसान-हितैषी नीतियां लागू की हैं। मोदी सरकार 3.0 के पिछले 100 दिनों के कार्यकाल में देश में 11 लाख से ज्यादा लखपति दीदियां बनी हैं, तिलहन और प्याज के किसानों के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं, भारतीय किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विदेशों में उत्पादित तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाया गया है, निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बासमती चावल पर निर्यात शुल्क कम किया गया है, फसलों पर एमएसपी बढ़ाया गया है। इस बीच केंद्रीय कैबिनेट ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मंत्रिमंडल ने रबी फसल 2024-25 के लिए पीएंड के उर्वरकों पर सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूर कर लिया है। इससे किसानों को रबी फसल के लिए रियायती दरों पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस योजना के लिए केंद्र सरकार लगभग 24,475 करोड़ रुपए खर्च करेगी, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

रबी फसल सत्र 2024-25 में खाद की जरूरत पूरी करने का उद्देश्य (The aim is to meet the fertilizer requirement in the Rabi crop season 2024-25)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रबी फसल सत्र 2024-25 (1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक) के लिए फॉस्फेटिक और पोटैशिक (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। रबी फसल सत्र 2024-25 में पीएंडके खाद की जरूरत पूरी करने के उद्देश्य से रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूर कर लिया है। बताया गया है कि इस संबंध में रबी फसल सत्र 2024 के लिए अस्थायी बजटीय जरूरत लगभग 24,475.53 करोड़ रुपए होगी। बता दें कि खरीफ फसलों की कटाई के पश्चात किसान रबी सीजन में गेहूं सहित अन्य फसलों की बुवाई करते हैं। ऐसे में किसानों को खाद की पर्यात आपूर्ति सस्ती कीमत पर सुनिश्चित हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।

उर्वरकों पर प्रदान की जाएगी सब्सिडी (Subsidy will be provided on fertilizers)

सरकार ने कहा, इस पहल से किसानों को रियायती, किफायती और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, उर्वरकों तथा निविष्टियों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हालिया रुझानों को देखते हुए फॉस्फेटिक और पोटैशिक उर्वरकों पर सब्सिडी को तर्कसंगत बनाया जाएगा। किसानों को सस्ती कीमतों पर इन उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ रबी फसल वर्ष 2024 के लिए अनुमोदित दरों (01.10.2024 से 31.03.2025 तक) के आधार पर फॉस्फेटिक और पोटैशिक उर्वरकों पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

किसानों को रियायती दरों पर 28 ग्रेड के उर्वरक (28 grades of fertilizers to farmers at subsidized rates)

सरकार उर्वरक निर्माताओं और आयातकों के माध्यम से किसानों को रियायती दरों पर 28 ग्रेड के फॉस्फेटिक और पोटैशिक उर्वरक उपलब्ध करा रही है। ऐसे में फॉस्फेटिक और पोटैशिक (पी एंड के) उर्वरकों पर सब्सिडी 1 अप्रैल 2010 से पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) योजना द्वारा नियंत्रित होती है। सरकार अपने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए देश में किफायती दरों पर पीएंडके उर्वरकों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

हालिया रुझानों को देखते सब्सिडी योजना को मंजूरी (Subsidy scheme approved in view of recent trends)

सरकार ने उर्वरकों और निविष्टयों यानी यूरिया (Urea), डीएपी (DAP), एमओपी (Mop) और सल्फर (Sulfur) की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हालिया रुझानों को देखते हुए, रबी 2024 के लिए फॉस्फेटिक और पोटैसिक (पी एंड के) उर्वरकों पर 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक प्रभावी पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) योजना दरों को मंजूरी देने का निर्णय लिया है। उर्वरक कंपनियों को अनुमोदित और अधिसूचित दरों के अनुसार सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जिससे किसानों को रियायती, किफायती और सस्ते दामों पर उर्वरक उपलब्ध कराई जा सके।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Powertrac
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
Tafe
ACE
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Trakstar
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Escorts
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3514 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 40 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2592 cc 35 HP

For Price Click Here