ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

मौसम अलर्ट : अभी 3-4 दिन बना रहेगा लू का प्रकोप, उसके बाद बारिश की संभावना

मौसम अलर्ट : अभी 3-4 दिन बना रहेगा लू का प्रकोप, उसके बाद बारिश की संभावना
पोस्ट -12 मई 2022 शेयर पोस्ट

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, चक्रवात के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी 

मौसम विभाग के अनुसार अभी पूरे देश में तेज गर्मी के साथ हीट वेव का कहर जारी है। दिल्‍ली, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और मध्‍यप्रदेश सहित अन्‍य राज्‍यों में पारा 44 से 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में गर्मी आसमान छू सकती है। आने वाले इन तीन से चार दिनों में मौसम विभाग ने तेज गति से गर्म हवा चलने यानी लू की चेतवानी दी हैं। वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि राजस्‍थान और महाराष्‍ट्र के कुछ हिस्‍सों में अगले 3 से 4 दिनों तक, मध्‍यप्रदेश में अगले 3 दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्‍ली और उसके आसपास भी 3 से 4 दिनों में भीषण गर्मी का कहर देखा जा सकता है। जिस तरह से मौसम में बदलाव और गर्मी बढ़ती नजर आ रही है उसको देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और उससे सटे राज्यों में गर्मी का पारा चढ़ने वाला है। आईएमडी ने 13 से 15 मई से हीटवेव की चेतावनी देते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को गर्मी आसमान छू सकती है। इन ​तीन दिनों में मौसम विभाग ने तेज गति से गर्म हवा चलने यानी लू की भविष्यवाणी की है। जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार इन तीन दिनो में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। वरिष्ठ आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 16 मई के आसपास आ रहा है, और उसके बाद दिल्ली में बारिश की संभावना हैं। वही आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में चक्रवात ‘असानी’ के कारण भारी बारिश और समुद्र में तूफान के कारण प्रदेश में ठंडी हवाओं का दौर चल सकता है लेकिन इससे उत्तरी भारत के क्षेत्रों में हो रही गर्मी पर खासा असर नहीं दिखाई देगा। कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

New Holland Tractor

राजधानी के अलावा अन्य सभी जगह पर भी तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के अलावा अन्य सभी जगह पर भी तापमान में वृद्धि नोट की गई है। नजफगढ़ में तापमान 43.3, पालम में तापमान 41.8, रिज का तापमान 41.3, लोधी रोड का तापमान 40.6, नरेला 42 और पी​तमपुरा 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वही आईएमडी के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भीषण गर्मी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पुरवैया बहने के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में बादल भी छाए रह सकते हैं। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 39 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, कल आने वाले दिनों में हीट वेव का कहर देखा जा सकता हैं।

आने वाले दिनों में इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के राज्यों में तापमान बढ़ने के साथ भीषण गर्मी की चेतवानी दी है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान जहां 25 डिग्री रह सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 41 तक जा सकता है. वहीं, कल ये तापमान और बढ़ते दिखेगा और पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वही मौसम विभाग के अनुसार  राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और मध्‍यप्रदेश सहित अन्‍य राज्‍यों में गर्मी का कहर जारी रहेगा। इसी के साथ इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। अगर हम जम्मू के तापमान की बात करें तो वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

’चक्रवाती तूफान असानी’ के प्रभाव से इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 16 मई के आसपास आ रहा है। उसके बाद दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना बताई जा रही हैं। असानी चक्रवात तेज रफ्तार के साथ पूर्व की दिशा में आगे बढ़ गया है। इसकी रफ्तार इतनी अधिक है कि इस तूफान का असर भारत के कई राज्यों में साफ देखने को मिल रहा है। चक्रवात असानी के प्रभाव से देश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया हैं। उत्तर प्रदेश में चक्रवात के कारण न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और वहीं गोरखपुर और बलिया जिले में चक्रवात के चलते आने वाले तीन दिनों तक तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पटना में भी न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस होगा। बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। शिमला में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 

चक्रवात तूफान ’असानी’ के असर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती तूफान असानी सक्रिय हो गया हैं। चक्रवाती तूफान के कारण समुद्र में आज से ऊंची-ऊंची लहरें उठने शुरू हो गई है और साथ ही तेज हवा चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है और साथ ही इन सभी राज्यों में लगभग 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। 

हिमाचल में 14 मई तक हल्‍की बारिश की उम्‍मीद

मौसम विभाग ने बताया है कि 14 मई तक मध्‍य और उच्‍च पर्वतीय इलाकों में बारिश होने और कहीं कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी और निचले भागों में मौसम साफ रहेगा। 

जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जगहों पर रूक-रूककर बारिश

जम्मू-कश्मीर में पिछले 3 से 4 दिनों में अलग-अलग जगहों पर रुक-रुककर बारिश हुई है. इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. साथ ही गर्मी से भी राहत मिली है. हालांकि अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज से मौसम में सुधार होने की संभावना है. राज्य के अधिकतर जिलों में आज बादल छाए रहेंगे. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने के अनुमान हैं।

उत्‍तर प्रदेश में लू और उमस के बीच हुई बूंदाबांदी

तीखी धूप और नम हवाओं के कारण वाराणसी समेत उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में उमस के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर को तेज गर्मी और लू के कारण कई इलाकों में पारा चालीस के पार रिकॉर्ड किया गया। हालांकि कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश और बूंदाबांदी की खबर है।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह स्वराज ट्रैक्टर व हिंदुस्तान ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर