Monsoon Update : इन राज्यों में मानसून देगा दस्तक, भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

Monsoon Update : इन राज्यों में मानसून देगा दस्तक, भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत
शेयर पोस्ट

मानसून अपडेट : अगले 3 दिनों में देश के इन राज्यों में प्रवेश करेगा मानसून, जानें मौसम का हाल

Monsoon Update 2024 : मानसून ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 20 जून के दिन मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्से में प्रवेश कर गया है। इसके साथ ही मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हो गई हैं और यह उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्यों के लिए आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उत्तर भारत में मानसून का इंतजार कर रहे किसानों और आम लोगों के लिए राहत की खबर है। क्योंकि अभी उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे आमजन सहित किसान भी परेशान है। कई हिस्सों में खरीफ फसलों की खेती का काम किसानों द्वारा शुरू भी कर दिया गया है। क्योंकि बुवाई के लिए यह समय और स्थितियां अनुकूल है। ऐसे में जिस तरह से मानसून ने रफ्तार पकड़ी है, उससे उम्मीद है कि अच्छी बारिश देखने को मिलेगी, जिससे किसानों के लिए यह राहत की बात है, जो धान की फसल को लेकर चिंतित है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के मुताबिक, मानसून अगले 3 से 4 दिनों में गुजरात के शेष भागों, महाराष्ट्र के शेष भागों, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, झारखंड के अन्य भागों, बिहार के अन्य भागों एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे देगा। आइए, जानते है कि अगले 24 घंटों के दौरान देश का मौसम कैसा रहने वाला है।

मानसून के आगे बढ़ने का अनुमान (Estimates of the advancement of monsoon)

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी मानसून महाराष्ट्र के अमरावती, गोंदिया, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, उड़ीसा के रामपुर (कालाहांडी), पश्चिम बंगाल के मालदा, बिहार के भागलपुर और रक्सौल तक पहुंच गया है। इसके साथ ही मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। आईएडी ने अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान मानसून के मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में एंट्री करने की संभावना है। हालांकि, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश झारंखड राज्यों में इसके आगे बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही आईएमडी ने अगले पांच दिनों के बीच केरल, कर्नाटक, गोवा, कोंकण, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि बिहार में 20 से 24 जून और झारखंड में 20 से 21 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान इन स्थानों पर हुई भारी बारिश (Heavy rain occurred at these places during the last 24 hours)

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी और बिहार तक हल्की बारिश हुई। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आईएमडी ने कहा कि हल्की बारिश और आंधी के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी और लू की स्थिति कम हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाले पूर्वी हवाओं के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और सिक्किम और उप-हिमालय पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश हुई। कोंकण और गोवा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, केरल, ओडिशा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, पूर्वोत्तर भारत, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी हिमालय और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।

देशभर में बना मौसमी तंत्र (Weather system formed across the country)

प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काई मेंट के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा 20.5N/60E, 20.5N/63E, 20.5 डिग्री E/70 डिग्री उत्तर नवसारी, जलगांव, अमरावती, गोंदिया, दुर्ग, सुकमा, रामपुर (कालाहांडी), विजयनगरम, 19.5E/86.5N, 23.0E/89.5N, मालदा, भागलपुर और रक्सौल से होकर गुजर रही है। अगले 3 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। जम्मू और कश्मीर और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

दक्षिणी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिम बिहार पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान से मणिपुर तक उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मेघालय और दक्षिण असम से होते हुए एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर है। असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में बारिश संभव (Rain is possible in these areas during the next 24 hours)

मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट की माने तो अगले 24 घंटों के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है। रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मराठवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति संभव है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Massey Ferguson
Powertrac
John Deere
Eicher
Farmtrac
New Holland
Solis
Kubota
VST
Captain
Indo Farm
Trakstar
Preet
Same Deutz Fahr
Tafe
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Escorts
ACE
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 35 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2734 cc 40 HP

For Price Click Here