Weather Today : जानिए किन राज्यों में बदलेगा मौसम और कहां होगी बारिश

पोस्ट -23 मार्च 2024 शेयर पोस्ट

Weather : बदलते मौसम से गरमा धान और गन्ने को नुकसान की आशंका, ये उपाय करें किसान

इन दिनों मौसम में बदलाव लगातार देखा जा रहा है। कई राज्यों में ओलावृष्टि, बारिश व तेज आंधी से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा सहित 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) के पूर्वानुमानों के अनुसार 22 से 26 मार्च तक पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश (Rain) देखी जा सकती है। मौसम (Weather) में बदलाव से गरमा धान व गन्ने की फसल को नुकसान की आशंका बनी हुई है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार गरमा धान और गन्ने में कीट व रोगों का प्रकोप हो सकता है। किसान कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी फसल का बचाव कर सकते हैं। ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट में आपको आज का मौसम, कल मौसम, होली पर मौसम व आगामी मौसम की जानकारी सहित फसल बचाव के उपाय के बारे में बताया जा रहा है तो बने रहें हमारे साथ।

Weather Update : जानिए क्या रहेगा आपके प्रदेश में मौसम का हाल

होली पर मौसम (weather) में बदलाव की जानकारी हर किसान को होनी चाहिए ताकि वह अपनी फसल को सुरक्षित रखने के उपाय अपना सके। आइए, जानते हैं आपके राज्य में क्या रहेगा मौसम का हाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 22 से 26 मार्च तक पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश (Rain) की झलक दिखाई देगी। 23-26 मार्च की अवधि में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ काफी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार में 23 और 24 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

होली पर कैसा रहेगा मौसम (Weather)

होली (Holi) के अवसर पर देश के अधिकांश राज्यों में मौसम साफ रहेगा। 9 राज्यों में होली वाले दिन तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। देश की राजधानी नई दिल्ली में होली से एक दिन पहले दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। होली के दिन न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जयपुर में 25 मार्च होली के दिन तूफानी हवा चलने की संभावना रहेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मुंबई में साफ आसमान के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियम रहेगा। कोलकत्ता मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, बिहार में तापमान 35 डिग्री से अधिक रहेगा।

अगले 5 दिन कैसे रहेगा मौसम (Weather)

अगले 5 दिन के दौरान देश के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग तरह का मौसम (Weather) रहेगा। 23-24 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। 23-24 मार्च के दौरान पंजाब में तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 24 मार्च को हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 23 से 28 मार्च के दौरान उत्तराखंड में कई स्थानों पर हल्की वर्षा/बर्फबारी का मौसम बन सकता है। 26 और 27 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

धान व गन्ना किसान रखें इन बातों का ध्यान

बदलते मौसम (Weather) में ग्रीष्मकालीन धान की फसल में तना छेदक कीट का प्रकोप देखा जाता है। गरमा धान की खेती में जुटे किसानों को तना के विकास पर ध्यान रखना चाहिए। धान की फसल में पीला तना छेदक कीट को नियंत्रित करने के लिए खेत में पानी का स्तर 2-3 सेमी तक बनाए रखना चाहिए। इसके साथ ही खेतों में 0.4 जी या फ्लुबेन्डियामाइड 0.7 जी का 5 किग्रा प्रति की दर से छिड़काव करें। खेतों में फेरोमोन जाल लगाएं। गन्ने की फसल का अभी शुरुआती दौर चल रहा है। इन दिनों प्रारंभिक शॉट बोरर को नियंत्रित करने के लिए फिप्रोनिल 5एससी का 400 मिलीलीटर प्रति एकड़ के दर से छिड़काव करना चाहिए। किसानों को सलाह दी जाती है कि अपने क्षेत्र के हिसाब से फसलों की देखभाल के उपाय अपनाएं। अधिक जानकारी के लिए स्थानीय कृषि अधिकारी से संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors