Weather Update : देश में तपती गर्मी धीरे-धीरे अपना रौद्र रूप दिखा रही है। सूर्य की तपिश के साथ-साथ लगातार बढ़ती गर्मी से राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इस बीच गर्मी की मार झेल रहे देशवासियों के लिए एक अच्छी खबर है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान (rajasthan weather update) समेत देश के कई राज्यों में प्री-मानसून (pre-monsoon) की एंट्री हो चुकी है, जिसके बाद भारत के मध्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान प्री-मानसून की बारिश देखी गई। पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश और गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं, केरल, सिक्किम और झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज हुई।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में प्री-मॉनसून वर्षा की यह गतिविधि 5 अप्रैल से अलग-अलग तेजी और तीव्रता के साथ जारी है। वहीं, अगले 4 दिनों की अवधि के दौरान कई अलग-अलग हिस्सों में प्री-मॉनसून की बारिश के संकेत एजेंसी ने दिए है। हालांकि इसके बाद इसके आगे की ओर रूख करने की संभावना है। आईए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अगले 24 घंटों के दौरान देशभर का मौसम (weather) कैसा रहने वाला है।
वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है, जिसके चलते मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है तथा इसकी धुरी लगभग देशांतर के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। यह 71 डिग्री पूर्व तथा 30° उत्तर अक्षांश के उत्तर तक बनी हुई है। दक्षिणपूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर दक्षिण-पूर्व राजस्थान से लेकर मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कोंकण होते हुए कर्नाटक के तटीय हिस्सों तक चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व राजस्थान से उत्तर प्रदेश, बिहार और निचले स्तर पर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वोत्तर बांग्लादेश तक फैली हुई है। 12 अप्रैल से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके चलते उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में लंबे समय तक बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दो दिनों के पश्चात छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मौसमी हलचल कम होने की संभावना है। वहीं, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30 से 50 किमी प्रति घंटे) तक चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में प्री-मॉनसून बारिश की यह गतिविधियां रुक-रुक कर अगले 4 दिनों तक जारी रह सकती है। इसके अलावा, विदर्भ और मराठवाड़ा में तूफान की संभावना के साथ कुछ स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने के संकेत है, जो किसानों की खड़ी फसलों के लिए अच्छी स्थिति नहीं है। अगले 24 घंटों के दौरान, 11 से 13 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे) हो सकती हैं। वहीं, 11 से 13 अप्रैल के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 13 से 16 अप्रैल के बीच गरज के साथ हल्की से मध्यम प्री-मानसून की बारिश गतिविधियां देखी जा सकती है। 11 से 12 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है और 13 से 15 अप्रैल के बीच तीव्रता और फैलाव में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है। 13 और 14 अप्रैल को जम्मू कश्मीर और 14 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी संभव है। 13 से 14 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब में 13 और 14 अप्रैल को कई स्थानों पर और 15 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, जो इस समय किसानों के लिए चिंता का कारण बन हुआ है। क्योंकि पंजाब में गेहूं की कटाई का मौसम (Weather) अभी शुरू हुआ है। 13 अप्रैल को बैसाखी के साथ, जो फसल कटाई का त्योहार है, किसानों ने कहा कि अगर बारिश हुई तो उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, 11 से 15 अप्रैल के बीच तेलंगाना, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं की रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 30-50 किमी प्रति घंटे हो सकती हैं। 11 से 15 अप्रैल के बीच राजस्थान में गरज, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 13 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। 13 अप्रैल को राजस्थान में धूल भरी आंधी/तूफान (50-60 किमी प्रति घंटे से 70 किमी प्रति घंटे) हो सकती है। पूर्वी हवाओं के प्रभाव के चलते राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल
मानसून अपडेट : अभी कुछ दिन और नहीं होगी बारिश!, आईएमडी का अलर्ट जारी
IMD Weather Forecast 2025 : इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology