भारत में 40 से 50 एचपी श्रेणी में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में 40 से 50 एचपी श्रेणी में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स
शेयर पोस्ट

40 से 50 एचपी रेंज के शीर्ष 5 लोकप्रिय ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स

Top 5 tractors in the 40 to 50 HP range : केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कई अलग-अलग तरह की योजनाओं के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि मशीनरी और उपकरण खरीदने की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके परिमाणस्वरूप आज खेती के संबंधित काम जैसे जुताई, बुवाई, कटाई और कटाई के उपज प्रबंधन और फसल के अवशेषों का प्रबंधन करने के लिए लेटेस्ट तकनीक पर आधारित कृषि यंत्रों का इस्तेमाल किसानों द्वारा सर्वाधिकता से किया जा  रहा है। हालांकि इन आधुनिक कृषि उपकरणों को खींचने और संचालित करने के लिए किसानों को जरूरतों के अनुसार विभिन्न अलग-अलग एचपी (हॉर्सपावर) पावर के ट्रैक्टर (Tractor) की आवश्यता होती है। आज आमतौर पर देश के अधिकांश क्षेत्रों में किसान कृषि और गैर-कार्य करने के लिए 40 से 50 अश्वशक्ति (हॉर्सपावर) ट्रैक्टर का उपयोग सर्वाधिकता से करते हैं। मौजूदा वक्त में किसान 40 से 50 एचपी रेंज में अत्याधुनिक तकनीकों से बने विभिन्न ब्रांड के ट्रैक्टर खरीद रहे हैं। ऐसे में हम किसान भाईयों के लिए 40 से 50 एचपी श्रेणी के टॉप 5 ऐसे ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी लेकर आए है, जो देशभर में ज्यादातर किसानों की पहली पंसद बने हुए है और टॉप 5 ट्रैक्टर (Top 5 Tractor) उनकी उत्पादकता क्षमता और देखभाल की दक्षता एवं उनकी लागत कम करके उपकी आय बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए, 40 से 50 हॉर्सपावर (HP) रेंज के टॉप 5 ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं। 

40 से 50 एचपी रेंज में लोकप्रिय टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल (Popular Top 5 Tractor Models in 40 to 50 HP Range)

दरअसल, 40 से 50 एचपी सीरीज (40 to 50 hp series) के जिन टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल की हम बात करने जा रहे हैं वे 4 अलग-अलग ट्रैक्टर ब्रांड से आते हैं और इनके ट्रैक्टर खेती एवं अनुप्रयोगों के लिए किसानों के बीच लोकप्रिय है। हम 40 से 50 एचपी रेंज में जिन टॉप 5 ट्रैक्टर की बात कर रहे है, जिसमें महिंद्रा 575 डीआई (Mahindra 575 DI), स्वराज 744 एक्सटी (Swaraj 744 XT), आयशर 380 (Eicher 380), जॉन डियर 5050 डी (John Deere 5050 D) और महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई (MAHINDRA ARJUN 555 DI) ट्रैक्टर शामिल है। 40 से 50 एचपी श्रेणी के टॉप 5 ट्रैक्टर कृषि लागत कम करके किसानों की आय बढ़ाने में मदद करते हैं। यह ईंधन की खपत और उत्सर्जन को कम करके किसानों की खेती दक्षता को बढ़ाने में मददगार है। यह ट्रैक्टर मॉडल्स खेती और वाणिज्यिक अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है तथा कृषि के विभिन्न एप्लीकेशन्स जैसे स्ट्रॉ रीपर (Straw Reaper), हैरो, कल्टीवेटर (Harrow Cultivator), रोटावेटर (Rotavator), ट्राली, एमबी प्लाऊ के साथ कुशल ईंधन की खपत पर उच्च कार्य प्रदर्शन करने के लिए लोकप्रिय है।

महिंद्रा 575 DI, 45 एचपी (2WD) ट्रैक्टर (Mahindra 575 DI)

  • महिंद्रा 575 डीआई (Mahindra 575 DI) ट्रैक्टर, महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड के सबसे पुराने मॉडलों में से एक है।
  • महिंद्रा 575 DI अपने आधुनिक फीचर्स और आधुनिक तकनीक के कारण आधुनिक किसानों की पहली पंसद के रूप में जाना जाता है।
  • यह ट्रैक्टर महिंद्रा के 45 एचपी श्रेणी से आता है, जो 2व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है।  
  • 45 एचपी की रेटेड इंजन पावर के साथ आने वाले महिंद्रा 575 डीआई में 39.8 एचपी की टेक-ऑफ पावर मिलती है।
  • इसमें 2730 सीसी का 4 सिलेंडर इंजना मिलता है, जो 1900 आरपीएम की पावर जनरेट करता है।
  • इसका वाटर कूल्ड कूलिंग और ऑयल बॉथ टाइप एयर फिल्टर प्रणाली इंजन को लंबे समय तक साफ और ठंडा रखने में मददगार है।
  • महिंद्रा 575 DI, 2WD 45 एचपी ट्रैक्टर से हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, लोडर डोजर, पावर हैरो आदि कृषि उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं।
  • महिंद्रा ट्रैक्टर का महिंद्रा 575 DI, 45 Hp 2WD ट्रैक्टर किसानों को 6.80 लाख से 7.10 लाख रुपए की कीमत पर मिल जाता है।  
  • महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक के साथ सिंगल/डूअल क्लच विकल्प मिलता है।
  • महिंद्रा 575 DI में पार्शियल कॉन्स्टैंट मेश/स्लाइडिंग मेश10-स्पीड गियरबॉक्स है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं। 
  • महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर 1600 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता के साथ उपलब्ध है।
  • इसमें अधिकतम आराम प्रदान करने के लिए मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग विकल्प दिए गए है।
  • महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर आधुनिक फीचर्स से सुसज्जित है, जो अधिकतम उत्पादकता बढ़ाने में मदद करता है। 

स्वराज 744 XT, 50Hp ट्रैक्टर (Swaraj 744 XT)

  • स्वराज 744 XT ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर ब्रांड का एक प्रभावी मॉडल है।
  • इसमें प्रदर्शन में उत्कृष्ट दक्षता और उत्कृष्ट प्रभावशीलता प्रदान करने के लिए 50 एचपी इंजन श्रृंखला का 4 स्ट्रोक डाईरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन दिया गया है।
  • स्वराज 744 एक्सटी का 3478 सीसी और 3 सिलेंडर का शक्तिशाली इंजन उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए 2000 का इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है।    
  • स्वराज 744 एक्सटी ट्रैक्टर (Swaraj 744 XT) ऊपरी मध्य मूल्य खंड में एक प्रतिस्पर्धी उत्पाद है, जो किसानों को 6.98 लाख से लेकर 7.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर मिल जाता है।
  • स्वराज 744 XT 50 एचपी श्रेणी में 2व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है, जो कृषि और संबद्ध क्षेत्रों हर चुनौतीपूर्ण कार्य को करने के लिए अपकी मदद करता है।  
  • स्वराज ब्रांड का यह ट्रैक्टर श्रेणी में डायरेक्शनल कंट्रोल वॉल्व और 1700 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता वाले एडीडीसी टाइप हाइड्रोलिक्स से लैस है।
  • इसमें फ्रंट एक्सल एडजस्टेबल टाइप का दिया गया है, जिससे यह ट्रैक्टर आलू और अन्य अंतर खेती के लिए उपयोगी है।
  • Swaraj 744 XT ट्रैक्टर में किसानों को नो लॉस टैंक के साथ वाटर कूल्ड और प्री क्लीनर के साथ 3 स्टेज ऑयल बाथ टाइप का एयर फिल्टर मिलता है।  
  • स्वराज ट्रैक्टर का यह फीचर्स ट्रैक्टर की कार्य क्षमता और इसके कामकाजी जीवन को भी बढ़ाती हैं।
  • इसमें किसानों को पीटीओ पावर 44 एचपी के साथ कांस्टेंट मेश व स्लाइडिंग मेश सेंटर शिफ्ट गियरबॉक्स मिलता है, जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए मिलते हैं।
  • इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए मल्टी प्लेट डिस्क ब्रेक, हैवी ड्यूटी सिंगल ड्रॉप आर्म के साथ स्टैंडर्ड मैकेनिकल स्टीयरिंग तथा पावर स्टीयरिंग का विकल्प भी मिलता हैं।
  • स्वराज 744 XT, 50Hp (2WD) ट्रैक्टर हर श्रेणी के किसानों के लिए बहुत उपयुक्त ट्रैक्टर मॉडल है।  

आयशर 380, 40Hp, 2WD ट्रैक्टर (Eicher 380)

  • आयशर ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा डिजाइन किया गया आयशर 380 ट्रैक्टर (Eicher 380) 40 एचपी रेंज का मीडियम और हाई यूजेज ट्रैक्टर है।
  • आयशर ने इसमें  सिम्पसन का 29.42 kW (40hp) रेंज का 3-सिलेंडर वॉटर कूल्ड इंजन दिया है।
  • यह इंजन 2500 CC (2.5L) की विस्थापन क्षमता के साथ  2150 आरपीएम (RPM) की पावर जनरेट करता है।  
  • इसका इन-लाइन ईंधन इंजेक्शन पंप इंजन को आसानी से ईंधन पहुंच सुनिश्चित करने में मदद करता है। आयशर 380 (40hp), 2WD ट्रैक्टर में CAT-2 (कॉम्बी बॉल) से सुसज्जित 1650 किलोग्राम वजन क्षमता की एडीडीसी हाइड्रोलिक मिलती है, जो विभिन्न कृषि उपकरणों के साथ बेहतर समयोजन करने के लिए उपयुक्त है।
  • इसमें 34 एचपी पीटीओ है, जो श्रेणी के विभिन्न कृषि मशीनरी जैसे स्ट्रॉ रीपर, हैरो, कल्टीवेटर, रोटावेटर, ट्राली, एमबी प्लाऊ, स्प्रेयर को आसानी से जोड़ने के लिए उपयुक्त है।
  • आरामदायक ऑपरेशन के लिए आयशर ने अपने इस उत्पाद में मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग विकल्प उपलब्ध करा है।
  • 40 एचपी रेंज वाला आयशर 380 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत 6.10 लाख से लेकर 6.40 लाख रुपए के बीच उपलब्ध है।
  • TAFE ग्रुप द्वारा निर्मित आयशर 380 ट्रैक्टर में पार्शियल कांस्टेंट मेश सेंटर शिफ्ट ट्रांसमिशन मिलता है तथा साइड शिफ्ट गियर बॉक्स इसमें वैकल्पिक है।
  • इसमें सिंगल/डुअल क्लच के साथ 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड गियर मिलते हैं।
  • आयशर का यह ट्रैक्टर खेती और उद्योगिक अनुप्रयोगों के उपयोग के लिए उपयोगी ट्रैक्टर है। 

जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर (John Deere 5050D)

  • जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर (John Deere 5050D) अपनी हाई इंजन बैकअप टॉर्क और उन्नत तकनीक फीचर्स के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है।
  • जॉन डियर 50 एचपी रेंज का यह ट्रैक्टर किसानों के लिए 2WD और 4WD दोनों ही वेरियंट में उपलब्ध है।
  • जॉन् डियर 5050 D, 50hp ट्रैक्टर में जॉन डियर 3029 डी प्रकार का इंजन दिया गया है।
  • यह 3 सिलेंडर और 2900 सीसी क्षमता का डीजल इंजन है, जो किफायती ईंधन खपत के साथ एक शानदार और शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए 2100 का इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है।
  • जॉन डियर 5050 D में बॉश कंपनी का इनलाइन फ्यूल पंप दिया गया है और हाई टॉर्क रिजर्वायर दी गई, जो भारी उपकरणों को चलाने में सहायक होती है।
  • इसमें कूलिंग के लिए कूलैंट कूल्ड सिस्टम और ड्राई टाइप, ड्युअल एलीमेंट टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है।
  • जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 42.5 एचपी है।
  • जॉन डियर ने इस ट्रैक्टर में कॉलर शिफ्ट टाइप गियर बॉक्स लगाया है, जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 4 गियर पीछे के लिए दिए हैं।
  • इसमें सिंगल और ड्यूल-क्लच का विकल्प के साथ तेल में डूबे हुए ब्रेक मिलते है, जो ट्रैक्टर को प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करते हैं।
  • John Deere 5050 D, 50hp ट्रैक्टर में मैकेनिकल / पॉवर स्टीयरिंग दोनों  ही विकल्प किसानों को मिलते है साथ इसमें में 1600 किलोग्राम क्षमता की एडीडीवी टाइप की हाइड्रोलिक्स, द्वित्तीय श्रेणी के 3 लिंकेज प्वाइंट टूल्स, एडजस्टेबल सीट, मोबाइल चार्जर, कैनोपी, हुक, जैसी कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती है।  
  • जॉन डियर 5050 डी, (50hp) ट्रैक्टर की कीमत 7.99 लाख से 10.50 लाख रुपए है।
  • कुल मिलाकर जॉन डियर ट्रैक्टर कृषि संबंधित कार्यों के लिए बहुत ही बढिया ट्रैक्टर मॉडल है।

महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर (Mahindra Arjun 555 DI)

  • महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर में एडवांस्ड 36.7 kW (49.3 HP) रेंज का 4 सिलेंडर  इंजन है, 3054 सीसी के साथ 2100 इंजन रेटेड (RPM) उत्पन्न करता है।
  • इस ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड कूलिंग और ड्राई टाइप एयर फिल्टर आता है।
  • महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई (Mahindra Arjun 555 DI) ट्रैक्टर के एडवांस्ड इंजन से अधिकतम ताकत और लंबी इंजन लाइफ से बेमिशाल ईंधन किफायत से साथ किसानों को उत्पादकता का पॉवरहाउस मिलती हैं।
  • इस ट्रैक्टर में 42.9 एचपी की MSPTO है श्रेणी के विभिन्न कृषि कार्य,  PTO ड्रिवेन और गैर-कृषि कार्य के लिए चार अलग-अलग पीटीओ स्पीड का विकल्प प्रदान करता है।
  • महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर के बेजोर्ड फीचर्स से किसान अपनी उत्पादकता बढ़ाएं और अपनी कृषि दक्षता को नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं।
  • भारत में महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर की कीमत 7.80 लाख से 8.05 लाख रुपए है, जो किसानों के बजट के अनुसार तय की गई है, तथा इस मूल्य सीमा में इतनी उत्कृष्ट कृषि उत्पाद ढूंढना चुनौतीपूर्ण है।
  • महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर में फुल कांसटेंट मेश ट्रांसमिशन मिलता है, जिसमें आसान और सुचारू गियर शिफ्टिंग ऑपरेशन होता है। इससे गियर बॉक्स का लंबा जीवन सुनिश्चित होता है तथा चालक को थकान कम होती है।  
  • महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई में पॉवर स्टीयरिंग और 1800 kg की एडवांस्ट हाई-टेक हाइड्रॉलिक लिफ्टिंग क्षमता है, जो जायरोवेटर इत्यादि जैसे आधुनिक कृषि इम्प्लिमेंट्स का आसानी से इस्तेमाल करने में मदद करती है।
  • अर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन 555 डीआई महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर में बैठने की आरामदेह जगह आसान पहुंच वाले लीवर, बेहतर विजिबिलिटी के लिए एलसीडी क्लस्टर प्लेन और बडे आकार के स्टीयरिंग व्हील के साथ लंबे समय तक काम करने के लिए उपयुक्त है।
  • इसका मल्टी-डिस्क ऑयल इमर्ज्ड ब्रेक ट्रैक्टर को शानदार ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और लंबी ब्रेक लाइफ से कम रखरखाव और हाई परफॉर्मेंस प्रदान करता हैं।
  • महिंद्रा अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर एक ऐसा ट्रैक्टर है जो उत्पादकता बढ़ाने में बहुत मदद कर सकता है। इसमें उत्कृष्टता और टिकाऊपन भी है जो आप किसी भी महिंद्रा ट्रैक्टर से चाहते हैं। 

अन्य ट्रैक्टर समाचार -

भारत में 40 एचपी श्रेणी में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में 60 एचपी श्रेणी में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2700 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2272 cc 33 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 42 HP

For Price Click Here