भारत के टॉप 5 पावरफुल ट्रैक्टर मॉडल, जानें ट्रैक्टर की कीमत और माइलेज

भारत के टॉप 5 पावरफुल ट्रैक्टर मॉडल, जानें ट्रैक्टर की कीमत और माइलेज
शेयर पोस्ट

भारत के 5 सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर, जानें ट्रैक्टर की इंजन और माइलेज

फास्ट ट्रैक्टर मॉडल : ट्रैक्टर को किसान का सच्चा साथी यूं ही नहीं कहा जाता है। क्योंकि ट्रैक्टर कृषि संबंधित सभी जरूरतों को पूरा करने में एक सच्चे मित्र की तरह साथ निभाता है। किसान कृषि संबंधित तमाम कृषि उपकरणों को ट्रैक्टर से जोड़कर खेती-बाड़ी के हर छोट-बड़े कार्य को संपन्न करता है। इन्हीं कारणों से ट्रैक्टर को कृषि की रीढ़ भी कहा जाता है। आज भारत के ट्रैक्टर बाजार में कई प्रमुख ट्रैक्टर मैन्यूफैक्चयरिंग कंपनियों के आधुनिक और तेज स्पीड वाले कई ट्रैक्टर मौजूद है, जो खेती-बाड़ी एवं संबंधित कार्यों को कुशल दक्षता से पूरा करने में सक्षम है। छोट-बड़े कार्य में कुशल ईंधन दक्षता एवं कम रखरखाव खर्च पर बेस्ट परफॉर्मेंस देने में सबसे आगे हैं। हाई स्पीड वाले ट्रैक्टर मॉडल खेती-बाड़ी में बड़े स्तर के कामों में कम ईंधन खर्च पर उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदान करने के लिए लोकप्रिय हैं। ऐसे में हम किसान भाईयों के लिए प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के कुछ उच्च गति वाले पावरफुल ट्रैक्टर मॉडल्स की जानकारी लेकर आए हैं, जो गति और प्रदर्शन के मामले में सबसे आगे है। ट्रैक्टरगुरू के इस लेख में हम बेस्ट 5 उच्च गति वाले ट्रैक्टर मॉडल के बारे में संक्षिप्त जानकारी देंगे। इससे आपको अपनी जरूरतों के अनुसार तेज और शक्तिशाली ट्रैक्टर मॉडल खरीदने में काफी आसानी होगी।

भारत के उच्च गति वाले ट्रैक्टर मॉडल

भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री दुनिया में बेस्ट ट्रैक्टर मॉडल निर्माण के लिए जानी जाती है और दुनिया में ट्रैक्टरों के लिए भारत सबसे बड़े बाजारों में से एक है। आज कई ट्रैक्टर निर्माता कंपनियां किसानों की मांग के अनुसार अत्याधुनिक फीचर्स से लैस एक से बढ़कर एक 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी वेरिएंट में उच्च गति वाले ट्रैक्टर पेश कर रही हैं। इनमें महिंद्रा नोवो 755 डीआई, सोनालिका डीआई 750 III , जॉन डियर 5060 ई, एस्कॉर्ट्स पॉवरट्रैक यूरो 50 और न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर कुछ हाई स्पीड वाले ट्रैक्टर हैं, जिनका इस्तेमाल किसान पिछले कुछ सालों से कृषि सेक्टर के बड़े कामों में कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ सालों में देश के अंदर कृषि सेक्टर का तेजी से विस्तार हुआ है, जिसके कारण दमदार, मजूबत और भारी ट्रैक्टरों की डिमांड किसानों के बीच बढ़ी है।  

1. महिंद्रा नोवो 755 डीआई 55.2 kW (74.0 Hp) ट्रैक्टर 

Mahindra Novo 755 DI Tractor

महिंद्रा नोवो 755 डीआई 55.2 kW (74.0 एचपी) में महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड का नवीनतम ट्रैक्टर मॉडल है जो अपनी हाई स्पीड और पावर के लिए प्रसिद्ध है। नोवो 755 डीआई खेती में आपकी जरूरतों को कम ईंधन खपत और न्यूनतम रखरखाव लागत में पूरा करता है। खेती-बाड़ी में लंबे समय तक आराम से संचालन के लिए इसमें आर्म रेस्ट के साथ चार-तरफा एजस्टेबल डीलक्स सीट है। इसमें 2600 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता वाला सटीक हाइड्रोलिक्स है। महिंद्रा नोवो में 15 फॉरवर्ड और 15 रिवर्स स्पीड गियर एडजस्टमेंट वाले 30 अलग-अलग स्पीड ऑप्शन्स के साथ डुअल क्लच सिंक्रोमेश गियर बॉक्स है। इसका 74 एचपी का इंजनअधिकतम पावर टेक-ऑफ और उच्च टॉर्क प्रदान करता है। महिंद्रा नोवो 755 डीआई ट्रैक्टर भारत में सबसे अच्छे 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टरों में से एक है। इसमें डिजीसेंस तकनीक है, जो आपको अपने स्मार्टफोन के माध्यम से ट्रैक्टर से जोड़े रखती है। विभिन्न कृषि गतिविधियों को तेजी से पूरा करने के लिए ट्रैक्टर 36 से 45 किमी/घंटा की सुपर शटल स्पीड तक पहुंच सकता है। 

2. एस्कॉर्ट्स पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर

Escorts Powertrac Euro 50 Tractor

एस्कॉर्ट्स समूह का पॉवरट्रैक ट्रैक्टर ब्रांड अपने विश्वसनीय इंजन, कुशल ईंधन दक्षता, कम रखरखाव लागत और सेवा केंद्रों के व्यापक चयन के लिए किसानों के बीच लोकप्रिय है। अगर आप अपने बजट रेंज में उत्कृष्ट ईंधन दक्षता, कम रखरखाव लागत में उच्च गति के साथ बेस्ट परफॉर्मेंस प्रदान करने वाले ट्रैक्टर खोज रहे हैं, तो पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर आपके लिए एकदम सही ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर पॉवरट्रैक ट्रैक्टर ब्रांड इंडिया लाइन-अप का 50 एचपी रेंज में दमदार ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ 42.5 एचपी है। पॉवर ट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आता है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। साथ ही इसमें सिंगल क्ल्च है। यूरो 50 में कांस्टेंट मेश सेंटर शिफ्ट ट्रांसमिशन है। इसमें डुअल क्लच के साथ साइड शिफ्ट गियर बॉक्स का ऑप्शन भी है। ट्रैक्टर की अधिकतम गति 30.8 किमी प्रति घंटा है। ट्रैक्टर खेतों में कुशल माइलेज प्रदान करने के लिए 50 किमी/घंटा की उच्च स्पीड तक निकाल सकता है। 

3. सोनालिका डीआई 750 III ट्रैक्टर 

Sonalika DI 750 III Tractor

सोनालिका डीआई 750 III 55 एचपी रेंज का हाई-स्पीड ट्रैक्टर है। यह किसानों के बीच ढुलाई और पडलिंग के लिए काफी लोकप्रिय है। भारत में यह ट्रैक्टर अपने मजबूत प्रदर्शन और कम रखरखाव खर्च के लिए जाना जाता है। ट्रैक्टर में सिंगल / डुअल क्लच है। ट्रैक्टर को नियंत्रित करने और तेजी से प्रतिक्रिया करने के लिए इसमें मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग है। ट्रैक्टर की वजन उठाने की हाइड्रोलिक क्षमता 2000 किलोग्राम है। सोनालिका डीआई 750 III ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स स्पीड कांस्टेंट मेश गियर बॉक्स है। ट्रैक्टर की सड़क पर अधिकतम स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है, जो आपके खेती-बाड़ी और ढुलाई के सभी कार्यों को आसानी से पूरा करने में मदद करता है। बेस्ट-इन-क्क्लास प्रदर्शन के साथ कृषि अनुप्रयोगों को खींचने के लिए ट्रैक्टर में अनुकूल स्पीड भी है। 

4. न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर 

New Holland 3630 Tx Super Tractor

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर भारत में सर्वश्रेष्ठ इंजनों के लिए लोकप्रिय है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर ब्रांड का न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर ट्रैक्टर 50 एचपी इंजन कैटेगरी का हाई-स्पीड ट्रैक्टर है। 50 एचपी इंजन क्षेणी का यह हाई-स्पीड ट्रैक्टर विभिन्न कृषि उपकरणों को जोड़ने के लिए 42.5 एचपी की पीटीओ प्रदान करता है। ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश डबल क्लच इनडिपेंडेंट पीटीओ लीवर गियर बॉक्स है। इसमें पार्शियल स्लाइडिंग मेश गियर बॉक्स ऑप्शनल है। न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 32.35 किलोमीटर प्रति घंटा है। सड़क पर यह स्पीड 42 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। भारत में यह हाई-स्पीड ट्रैक्टर  अपने एडवांस फीचर्स, दमदार इंजन पावर और कम रखरखाव लागत खर्च के लिए लोकप्रिय है। 

5. जॉन डियर 5060 ई

John Deere 5060 E Tractor

जॉन डियर ट्रैक्टर ब्रांड ट्रैक्टर उद्योग में एक जाना माना नाम है, जो हमेशा से ग्राहकों को विशेष गुणवत्ता के साथ लेटेस्ट फीचर्स पर किफायती ट्रैक्टर उपलब्ध कराता है। जॉन डियर 5060 ई, जॉन डियर का सबसे प्रसिद्ध ट्रैक्टर मॉडल है। यह ट्रैक्टर 60 एचपी श्रेणी के कुशल इंजन द्वारा संचालित है। यह ट्रैक्टर ढुलाई क्षेत्र में उत्कृष्ट क्षमता के साथ मजबूत प्रदर्शन करता है। जॉन डियर 5060 ई ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी वेरिएंट में आता है, जो आपको हल्के भारी कृषि कार्यों में कुशल माइलेज प्रदान करता है। ट्रैक्टर में डुअल क्लच के साथ कॉलर शिफ्ट गियर बॉक्स है। इसमें अधिकतम और धीमी गति के लिए 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स स्पीड गियर है। 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स स्पीड गियर बॉक्स इसमें ऑप्शनल है। ट्रैक्टर की अधिकतम गति आगे की ओर 32.8 किलोमीटर है। लेकिन यह गति 42 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपसिटी 2000 किलोग्राम तक है, जिसके कारण यह खेती और ढुलाई के लिए उपयुक्त है। कृषि एवं संबंधित अनुप्रयोगों के लिए, जॉन डियर 5060 ई ट्रैक्टर की हर प्रकार के किसानों द्वारा प्रशंसा की जाती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://www.instagram.com/tractorguru.in/
Facebook - https://www.facebook.com/tractorguruin

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Preet
Tafe
Trakstar
Same Deutz Fahr
Force
Escorts
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

3682 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 40 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 50 HP

For Price Click Here