ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

टॉप 4 आयशर मिनी ट्रैक्टर जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

टॉप 4 आयशर मिनी ट्रैक्टर जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
पोस्ट -04 अप्रैल 2023 शेयर पोस्ट

आयशर के 4 किफायती रेंज के मिनी ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी 

आयशर मिनी ट्रैक्टर : देश में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप आज देश में बागवानी के क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है। आज बागवानी से देश के कई हिस्सों में किसान अपनी आय को बढ़ा रहे हैं। किसान फल, सब्जी और औषधीय किस्मों के पौधों की खेती खूब करते नजर आ रहे हैं। कई राज्यों में किसान गन्ने की खेती भी बड़े लेवल पर करते हैं। ऐसे में इन्हें संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए किफायती रेंज में एडवांस फीचर्स से लैस दमदार मिनी ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। लेकिन पर्याप्त जानकारी न होने के कारण किसानों की यह जरूरत पूरी नहीं हो पाती है। लेकिन ऐसे सभी किसान भाईयों के लिए आज हम ट्रैक्टरगुरू की इस पोस्ट के माध्यम से आयशर कंपनी के 4 बेहतरीन और किफायती रेंज के मिनी ट्रैक्टरों की जानकारी लेकर आए हैं। यह मिनी ट्रैक्टर आपकी सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है और कंपनी ने इन्हें एडवांस फीचर्स तथा दमदार इंजन के साथ अच्छे लुक में डिजाइन किया है। आयशर ट्रैक्टर ब्रांड के ये 4 मिनी ट्रैक्टर 18 से 25 एचपी रेंज के बीच हैं और बागवानी करने वाले किसानों द्वारा खरीदे जाते हैं। यह अपनी रेंज में किफायती और दमदार इंजन के लिए जाने जाते हैं और बिक्री के मामले में लोकप्रिय आयशर मिनी ट्रैक्टर मॉडल है। ये मिनी ट्रैक्टर अपनी रेंज के अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में जटिल से जटिल बागवानी संबंधित कार्य करने में समक्ष है। आईये इन मिनी ट्रैक्टर मॉडल्स के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

New Holland Tractor

1. आयशर 242 ट्रैक्टर (25 एचपी) 2WD

आयशर 242 ट्रैक्टर टैफे समूह द्वारा निर्मित एक लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर मॉडल को हाई-टेक प्रौद्योगिकियों के साथ डिजाइन किया है, जो इसे बागानों के लिए किफायती और प्रभावी बनाता है। आयशर ट्रैक्टर 242 की कीमत किसानों के लिए पूरी तरह से बजट के अनुकूल है। यह किसानों को 4.05 लाख से लेकर 4.40 लाख रुपए की प्राइस रेंज में मिल जाता है। कीमतों में राज्य और शहरों के अनुसार उतार चढ़ाव भी हो सकता है। आयशर हमेशा बेहतर ट्रैक्टरों के निर्माण के लिए जाना जाता है। आयशर 242 ट्रैक्टर में कंपनी ने 1 सिलेंडर के साथ 1557 सीसी क्षमता वाला एयर कूल्ड इंजन दिया है। यह शक्तिशाली इंजन 1900 आरपीएम की उच्च इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसमें सेंटर शिफ्ट स्लाइडिंग मेश टाइप का गियर बॉक्स दिया गया है। इस गियर बॉक्स में 8 फॉरवर्ड और 2 रिर्वस स्पीड गियर मिल जाते हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 27.6 किमी/ प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर में सिंगल क्लच ऑफर किया गया है। आयशर 242 ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ मैकेनिकल स्टीयरिंग दिया गया है। पावर स्टीयरिंग इसमें ऑप्शनल है। इसमें लाइव टाइप पीटीओ है, जिसकी पीटीओ एचपी  21.25 एचपी है। आयशर ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1220 किलोग्राम है। ट्रैक्टर का कुल वजन 1710 किलोग्राम और यह 2 डब्ल्यूडी वेरिएंट  में आता है। 

2. आयशर 241 ट्रैक्टर (25 एचपी) 

आयशर 241 ट्रैक्टर टैफे समूह द्वारा निर्मित एक 25 एचपी रेज का लोकप्रिय ट्रैक्टर है। उच्च उत्पादकता और बेहतर उपयोग की पेशकश करते हुए, कंपनी ने इस ट्रैक्टर में एयर कूल्ड कूलिंग वाला 1 सिलेंडर इंजन दिया है। यह इंजन 25 एचपी रेंज का है, जो 1650 आरपीएम का इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इंजन की क्यूबिक क्षमता 1557 सीसी है। इस ट्रैक्टर में 4 स्टेज ऑयल बाथ टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 21.25 एचपी है। स्लाइडिंग मेश सेंटर शिफ्ट टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। 5 गियर आगे के लिए और 1 गियर पीछे के लिए इस ट्रैक्टर में ऑफर किया गया है। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 25 किमी/ प्रति घंटा है। यह ट्रैक्टर किसानों को सिंगल क्लच में मिलता है। प्रभावी ब्रेकिंग के लिए इसमें आपको ड्राई डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें आपको मैकेनिकल/पॉवर स्टीयरिंग दोनों का ऑप्शन भी मिल जाता है। इसमें ड्राफ्ट पॉजिशन और रिस्पांस कंट्रोल लिंक्स टाइप की हाइड्रोलिक्स देखने को मिलती है, जिसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 960 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 6 X 24 और पीछे के टायर 12.4 X 28 के साइज में दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी वेरिएंट में उपलब्ध है। मॉडल पर आपको 2000 घंटा या 2 साल की वारंटी मिल जाती है। आयशर 241 ट्रैक्टर की कीमत 3.83 लाख से लेकर 4.15 लाख रुपए है। 

3. आयशर 188 ट्रैक्टर (18 एचपी) 4WD 

आयशर 188 4wd 18 एच.पी रेंज में एक लोकप्रिय पेशकश है। यह अपने सेगमेंट में आकर्षक डिजाइन के साथ एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। आयशर 188 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में वे सभी खासियत मौजूद हैं, जिसकी किसान मिनी ट्रैक्टर में मांग करते हैं। आयशर 188 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 18 एचपी श्रेणी के एयर कूल्ड इंजन के साथ आता है। इसके इंजन की क्यूबिक क्षमता 825 सीसी है। इसका 1 सिलेंडर इंजन खेतों में उच्च प्रदर्शन करने के लिए बेहतर माइलेज के साथ 2400 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। यह सिंगल क्लच के साथ पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप के गियर बॉक्स के साथ आता है। इस गियर बॉक्स में मन चाही स्पीड के लिए 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। आयशर 188 4डब्ल्यूडी सुपर पावर के साथ आता है जो फ्यूल एफिशिएंट है।आयशर 188 4डब्ल्यूडी की फॉरवर्ड स्पीड 21.68 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। इसमें आपको मैकेनिकल टाइप की स्टीयरिंग मिलती है। पावर टाइप की स्टीयरिंग इसमें ऑप्शनल है। आयशर 188 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 700 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में आपको  फ्रंट टायर 5.00 X 12 और रिवर्स टायर 8 X 18 में मल्टीपल ट्रेड पैटर्न में मिलते हैं। आयशर 188 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 15 एचपी पावर की सिक्स स्प्लिन्ड शाफ्ट की टू-स्पीड लाइव पीटीओ दी गई है। आयशर 188 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत 3.30 लाख रुपए से लेकर 3.50 लाख रुपए है। इस ट्रैक्टर पर आपको 2 साल या 2000 घंटे की वारंटी मिल जाती है। आयशर 188 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के कीमत और फीचर्स से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

4. आयशर 188 ट्रैक्टर (18 एचपी ) 2WD

आयशर 188 ट्रैक्टर 2डब्ल्यूडी वेरिएंट में एक मिनी ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर 18 एचपी रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर मॉडल है। इसे औसत जमीन पर बागवानी और गन्ने की खेती करने वाले किसानों द्वारा संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है। यह ट्रैक्टर अपने सेगमेंट में पैसा वसूल ट्रैक्टर है। आयशर 188 2डब्ल्यूडी 3.20 लाख से लेकर 3.30 लाख रुपये की प्राइस रेंज में उपलब्ध है। इसमें आपको टिपिंग ट्रेलर किट, कंपनी फिटेड हिच और ड्रॉबार, टॉप लिंक जैसी कई अतिरिक्त एक्सेसरीज मिल जाती है। इस ट्रैक्टर की टॉप फॉरवर्ड स्पीड 22.29 किमी प्रति घंटा है। इसमें 1 सिंलेडर के साथ 825 सीसी क्षमता का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें ऑपरेटिंग के लिए मैकेनिकल टाइप की स्टीयरिंग दी गई है। आयशर 188 ट्रैक्टर (18 एचपी ) 2डब्ल्यूडी का कूल वजन 790 किलोग्राम है। यह ट्रैक्टर 700 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता रखता है। इसमें आपको आगे के टायर 5.25 X 12 / 4.75 X 14 के साइज में और पीछे के टायर 8 x 18 के साइज में मिलते हैं। इस ट्रैक्टर पर आपको 1000 घंटा या 1 साल की वारंटी मिल जाती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर