ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

खुदरा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट : जनवरी 2023 में खुदरा ट्रैक्टर की बिक्री में 24.41% की वृद्धि

खुदरा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट : जनवरी 2023 में खुदरा ट्रैक्टर की बिक्री में 24.41% की वृद्धि
पोस्ट -07 फ़रवरी 2023 शेयर पोस्ट

जनवरी 2023 में ट्रैक्टर इंडस्टी के घरेलू बजार में सभी ट्रैक्टर ब्रांडों ने कुल 65636 ट्रैक्टर बेचे 

खुदरा (रिटेल) ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023: जनवरी 2023 में सभी ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी 2023 में सभी ट्रैक्टर ब्रांडों की खुदरा ट्रैक्टर की बिक्री में सुधार हुआ है। देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री में सभी ट्रैक्टर ब्रांडों ने जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में खुदरा ट्रैक्टरों की बिक्री में 24.42 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 65,636 ट्रैक्टर बेचे गए है, जबकि पिछले साल जनवरी 2022 में सभी ट्रैक्टर ब्रांडों ने घरेलू बाजार में कुल 52,755 ट्रैक्टर बेचे थे। हर बार की तरह महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2023 के दौरान घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में अन्य सभी ट्रैक्टर ब्रांडों को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर से सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है। हर बार की तरह महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स इस बार भी घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में नंबर 1 कंपनी है। आईए, ट्रैक्टर गुरू की इस पोस्ट में माध्यम से देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री में सभी ट्रैक्टर ब्रांडों की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के बारे में जानते है कि किसी ट्रैक्टर ब्रांड़ ने जनवरी 2023 के दौरान कितने ट्रैक्टर बेचे है। 

New Holland Tractor

घरेलू ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2023 : महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने बेचे सबसे ज्यादा ट्रैक्टर

खुदरा  ट्रैक्टरों की बिक्री रिपोर्ट जनवरी 2023 से पता चलता है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2023 के दौरान घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा महिंद्रा ट्रैक्टर बेचे है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2023 के दौरान अपने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 30.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ घरेलू बाजार में कुल 27,626 ट्रैक्टर बेचे है, जबकि पिछले साल जनवरी 2022 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार में कुल 21,162 ट्रैक्टर बेचे थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का का कहना है कि कंपनी ने जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जनवरी 2023 के दौरान हमने घरेलू बाजार में अन्य सभी ट्रैक्टर ब्रांडों को पीछे छोड़ते हुए कुल 27,626 ट्रैक्टरों को बेचा है। कंपनी के ट्रैक्टरों की बिक्री जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 के दौरान बढ़ गई है। हम कह सकते है, कि आने वाले यह महीनें कृषि उपकरणों के लिए अच्छा हो सकता हैं। क्योंकि आने वाले महीनों में किसान रबी फसलों की बंपर कटाई शुरू करेंगे। साथ ही  इस बार इस क्षेत्र में सरकारात्मक सरकारी नीतियों और उच्च निवेश से सकारात्मक माहौल बन रहा है, जिससे निकट भविष्य में ट्रैक्टर की मांग बढ़ेगी। कपंनी ने जनवरी 2023 के दौरान अपने निर्यात बाजार में कुल 1300 ट्रैक्टर बेचे हैं। 

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनालिका ट्रैक्टर) ने कुल 7581 ट्रैक्टर बेचे

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनालिका ट्रैक्टर) ने जनवरी 2023 के दौरान घरेलू बाजार में जनवरी 2022 के मुकाबले जनवरी 2023 में 25.64 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 7581 सोनालिका ट्रैक्टर बेचे है, जो जनवरी 2022 के दौरान 6034 ट्रैक्टर थी। इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनालिका ट्रैक्टर) की सेल्स रिपोर्ट रिपोर्ट यह दर्शाती है सोनालिका ट्रैक्टर्स को बिक्री संख्या में न्यूनतम उतार-चढ़ाव के साथ घरेलू ट्रैक्टर बिक्री की कुल संख्या में वृद्धि हुई है। 

खुदरा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जनवरी 2023: टैफे लिमिटेड की खुदरा ट्रैक्टर बिक्री में 17.91 की वृद्धि हुई। 

टैफे समूह उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैक्टरों का निर्माण करता है। इसके ट्रैक्टर सबसे ज्यादा व्यवसाय में उपयोग किये जाते है। जनवरी 2023 के दौरन टैफै लिमिटेड ने खुदरा ट्रैक्टर बिक्री में 17.91 की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी 2023 के महीने में अपने घरेलू बाजार में कुल 11375 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जो जनवरी 2022 के दौरान 9647 टैफे ट्रैक्टर थी।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की खुदरा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जनवरी 2023 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने फार्मट्रैक, पॉवरट्रैक और डिजिट्रैक ट्रैक्टरों की खुदरा (रिटेल) बिक्री में कुल 22.18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी 2023 2022 के दौरान कुल 6235 ट्रैक्टरों की रिटेल बिक्री की है, जबकि पिछले साल  जनवरी 2022 के महीने में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 5103 कुबोटा ट्रैक्टर बेचे थे। एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की खुदरा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जनवरी 2023 से पता चलता है कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ट्रैक्टर उद्योग में एक और मजबूत ब्रांड है।

जॉन डियर: ट्रैक्टर रिटेल सेल्स में 26.43 प्रतिशत की वृद्धि

देश के किसानों के बीच लोकप्रिय अमेरिकी कंपनी जॉन डियर ने जनवरी 2023 के दौरान ट्रैक्टर रिटेल सेल्स में 26.43 प्रतिश की ग्रोथ के साथ कुल बिक्री 6720 जॉन डियर ट्रैक्टर बेचे है, जो पिछले वर्ष जनवरी 2022 के महीने में 5315 ट्रैक्टर थी। घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट जॉन डियर ट्रैक्टरों की बिक्री में वृद्धि को दर्शाता है।

कुबोटा: घरेलू ट्रैक्टर सेल्स जनवरी 2022 की तुलना में कंपनी जनवरी 2023 में कुल 1612 ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री की है, जो जनवरी 2022 की तुलना में 39.69 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने पिछले साल जनवरी 2022 के दौरान कुल 1154 ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री की थी। कुबोटा ट्रैक्टरों ने जनवरी 2023 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। 

सीएनएच इंडस्ट्रियल (न्यू हॉलैंड): जनवरी 2023 के दौरान न्यू हॉलैंड हॉलैंड एग्रीकल्चर ने घरेलू ट्रैक्टर बाजार में कुल 2277 ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री की है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी की यह सेल्स रिपोर्ट यह दर्शाती है कि सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्रा. लिमिटेड के प्रमुख ब्रांड न्यू हॉलैंड ने जनवरी 2022 में बेचे गए कुल 2136 ट्रैक्टरों की तुलना में जनवरी 2023 में कुल 6.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। 

वी.एस.टी. टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड: वी.एस.टी. टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने घरेलू  वी.एस.टी. ट्रैक्टर की बिक्री जनवरी 2023 में 18.48 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 436 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने कुल 368 ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री की थी। 

फोर्स मोटर्स लिमिटेड (Firodia Enterprise): फोर्स मोटर्स लिमिटेड (Firodia Enterprise) ने जनवरी 2023 के दौरान घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में कुल 1.74 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए कुल 282 फोर्स ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल जनवरी 2022 के दौरान कंपनी इस अवधि में घरेलू बाजार में कुल 287 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार कंपनी को जनवरी 2023 में खुदरा ट्रैक्टर बिक्री में मामूली गिरावट का सामना करना पड़ा है। 

प्रीत:  प्रीत ट्रैक्टर्स ने जनवरी 2023 में ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री में गिरावट दर्ज करते हुए कुल 427 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि पिछले साल जनवरी 2022 में कंपनी ने इस दौरान कुल 4755 ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री की थी। प्रीत ट्रैक्टर्स की यह घरेलू सेल्स रिपोर्ट दर्शाती है कि कंपनी ने जनवरी 2023 के दौरान घरेलू बाजार में कुल 10.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।  

ऐस: ऐस (ACE) ट्रैक्टर्स ने जनवरी 2023 के दौरान ऐस ट्रैक्टर की बिक्री की कुल संख्या 285 है, जो जनवरी 2022 की अंतिम संख्या 215 से अधिक है। ट्रैक्टर की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, ऐस (ऐस) ट्रैक्टर्स ने घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में जनवरी 2023 के दौरान कुल 32.56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। 

कैप्टन: कैप्टन ट्रैक्टर्स ने पिछले साल के मुकाबले जनवरी 2023 के महीने के दौरान 16.59 प्रतिशत की वृद्धि के साथ घरेलू बाजार में कुल 260 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो जनवरी 2022 में ट्रैक्टरों की बिक्री की कुल संख्या 223 थी।

सेम ड्यूज फार:  सामे ड्यूज फार (एसडीएफ) ने जनवरी 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 31.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ कुल 59 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि कंपनी ने पिछले साल इसी दौरान जनवरी 2022 के महीने में कुल 86 सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर बेचे थे। 

अन्य ट्रैक्टर ब्रांड: ट्रैक्टर इंडस्ट्री की घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, देश में अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की जनवरी 2023 और जनवरी 2022 के बीच उनकी घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में उतार-चढ़ाव देने को मिला है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर