ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

न्यू हॉलैंड 3600 TX हेरिटेज एडिशन और महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस : कृषि उपकरणों के लिए कौनसा ट्रैक्टर है बेहतर

न्यू हॉलैंड 3600 TX हेरिटेज एडिशन और महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस :  कृषि उपकरणों के लिए कौनसा ट्रैक्टर है बेहतर
पोस्ट -15 मार्च 2023 शेयर पोस्ट

जानें, 47 एचपी श्रेणी में सबसे कम ईंधन खपत के साथ कौनसा ट्रैक्टर है बेहद पावरफुल

भारत में न्यू हॉलैंड 3600 TX हेरिटेज एडिशन और महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस ट्रैक्टर को छोटे एवं बड़े किसानों द्वारा डिस्क हल, हैरो, हाफ केज व्हील, थ्रेशर, वाटर पंप, सिंगल एक्सल ट्रेलर, टिपिंग ट्रेलर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर एवं रोटावेटर सहित कई अन्य कृषि उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जाता है। न्यू हॉलैंड 3600 TX हेरिटेज एडिशन और महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस 47 एचपी कैटेगरी में बेस्ट ट्रैक्टर मॉडल है। ये दोनों ही ट्रैक्टर मॉडल खेती एवं संबंधित कार्य में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते है। इन दोनों ही मॉडल में 47 एचपी श्रेणी का कम ईंधन खपत के साथ बेहद पावरफुल इंजन है। ये दोनों ट्रैक्टर मॉडल एडवांस तकनीक से लैस हैं। इन दोनों ट्रैक्टरों का लुक बेहद आकर्षक है, जो किसानों को बेहद पंसद है। न्यू हॉलैंड 3600 TX हेरिटेज एडिशन जहां अपने पुराने लुक के साथ आता है, तो महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ आता है। ये दोनों ट्रैक्टर मॉडल अपनी श्रेणी में लोकप्रियता और बिक्री के मामले में अग्रणी ट्रैक्टर है। 47 एचपी श्रेणी रेंज में ये दोनों ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच बहुत अधिक चर्चित हैं। न्यू हॉलैंड 3600 TX हेरिटेज एडिशन और महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस ट्रैक्टर कृषि एवं कमर्शियल कामों में बेहद कम ईंधन खपत पर अधिक काम निकालकर देते हैं। हल्का हो या भारी हर प्रकार के काम में यह दोनों ट्रैक्टर मॉडल अच्छी ऐवरेज के साथ बेमिसाल परफॉर्मेन्स के लिए लोकप्रिय है। यदि आप किसान है और औसत कृषि क्षेत्र में कृषि करते हैं, तो यह दोनों ही मॉडल आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। ट्रैक्टर गुरू के इस पोस्ट में हम आपको न्यू हॉलैंड 3600 TX हेरिटेज एडिशन ट्रैक्टर और महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस के बीच तुलनात्मक जानकारी देंगे। इस जानकारी से आप यह जान सकेंगे कि कौनसा ट्रैक्टर इस रेंज में ज्यादा पावरफुल है।

New Holland Tractor

इंजन

न्यू हॉलैंड 3600 TX हेरिटेज एडिशन न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर ब्रांड का बेहद पॉवरफुल ट्रैक्टर मॉडल है। न्यू हॉलैंड ने अपने इस मॉडल में कुछ जरूरी बदलाव करके हेरिटेज एडिशन में लॉन्च किया है। न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स हेरिटेज एडिशन में 47 एचपी श्रेणी का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन की क्षमता 2931 सीसी है। खेतों में अत्यधिक कुशलता से कार्य करने के लिए यह इंजन 2100 इंजन रेटेड आरपीएम और 168 न्यूटन मीटर की अतिरिक्त बैकअप टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एयर फिल्टर ऑयल बाथ प्री-क्लीनर टाइप का दिया गया है। वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम इस ट्रैक्टर में दिया गया है। न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स हेरिटेज एडिशन ट्रैक्टर मॉडल की पीटीओ पावर 43 एचपी है। वहीं, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस महिंद्रा ट्रैक्टर्स के सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों मॉडल में से एक है। महिंद्रा ने अपने इस मॉडल में 47 एच.पी (35 kW) रेंज का 4 सिलेंडर वाला पावरफुल ईएलएस डीआई इंजन दिया है। यह इंजन 2979 सीसी क्षमता के साथ 2000 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। खेती के सभी भारी उपकरणों के साथ बेमिसाल परफॉर्मेंस देने के लिए इसका इंजन 178.6 न्यूटन मीटर की अधिकतम टॉर्क देता है। इंजन को गंदगी से बचाने के लिए प्री-क्लीनर के साथ 3 स्टेज ऑयल बाथ टाइप का एयर फिल्टर दिया है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 42 एच.पी है। 


ट्रांसमिशन (गियर बॉक्स)

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स हेरिटेज एडिशन में फुल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। इस ट्रांसमिशन में 8 गियर फॉरवर्ड और 2 गियर रिवर्स आते हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम गति आगे की ओर 34.36 किमी प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर में डबल क्लच दिया गया है। सिंगल क्लच ऑप्शनल है। वहीं, इसमें मैकेनिकल, रियल तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं। वहीं, महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश टाइप का गियर बॉक्स दिया गया है। इसमें 8 गियर फॉरवर्ड और 2 गियर रिवर्स हैं। इस ट्रैक्टर में किसान भाईयों को सिंगल और डुअल दोनों ही क्लच का विकल्प मिल जाता है। ट्रैक्टर अधिकतम स्पीड आगे की ओर 31.3 किमी प्रति घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 12.5 किमी प्रति घंटा है। इष्टतम ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और कम रखरखाव खर्च वाले इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं।

स्टीयरिंग टाइप

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स हेरिटेज एडिशन में पावर स्टीयरिंग दिया गया है। इसमें आपको मैकेनिकल स्टीयरिंग का ऑप्शन भी मिल जाता है। वहीं, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प में आता है। 

पीटीओ पावर

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स हेरिटेज एडिशन में किसान भाईयों को 6 स्पलाइन टाइप की पीटीओ मिलती है। यह पीटीओ इकोनॉमी मोड में 540 आरपीएम की रिवर्स और ग्राउंड स्पीड पर काम करती है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस में 6 स्पलाइन टाइप की पीटीओ देखने को मिल जाती है। यह पीटीओ खेती के सभी उपकरणों के साथ बेमिसाल परफॉर्मेंस के लिए 540 आरपीएम की स्पीड जनरेट करती है।

हाइड्रोलिक्स 

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स हेरिटेज एडिशन ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स कैपेसिटी 1800 kg है। इसमें एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है। लिंकेज के लिए इसमें प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज मिलते है। न्यू हॉलैंड के इस  टीएक्स हेरिटेज एडिशन में 46 लीटर क्षमता का डीजल टैंक दिया गया है। वहीं, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस में भी एडीडीवी टाइप की हाइड्रोलिक्स देखने को मिल जाती है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की हाइड्रोलिक्स कैपेसिटी 1480 किग्रा है। किसान भाईयों को इस मॉडल में भी लिंकेज के लिए द्वितीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज मिलते हैं।

टायर साइज

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स हेरिटेज एडिशन में न्यू हॉलैंड ने सामने के टायर 6.5 X 16, 6.5 X 16 (2 WD) और 9.5 X 24 (4WD MHD) इंच के साइज में आते है, जबकि पीछे 13.6 X 28 / 14.9 X 28 इंच के साइज में आते हैं। वहीं, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस में सामने के टायर 6 X 16 इंच में आते हैं, जबकि पीछे के टायर 14.9 X 28 इंच के साइज में आते हैं। न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स हेरिटेज एडिशन में किसानों भाईयों को 2डब्ल्यूडी और 4WD ट्रैक्टर दोनों ही वेरियंट का विकल्प मिलता है। वहीं, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस केवल 2डब्ल्यूडी वेरियंट में ही आता हैं। न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स हेरिटेज एडिशन में कंपनी 6000 हजार घंटा या 6 साल की वारंटी ग्राहकों को प्रोवाइड करवाती है। वहीं, महिंद्रा ट्रैक्टर पर भी ग्राहकों को 6 साल की वारंटी प्राप्त होती है। 

डाइमेंशन

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स हेरिटेज एडिशन ट्रैक्टर का कुल वजन 2040/2255 किलोग्राम है। ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1955/2005 एमएम है। ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3590 / 3590 एमएम है। ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1725 / 1740 एमएम है। ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 425 /370 एमएम है। वहीं, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर का टोटल वेट 1890 किग्रा है। ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1960 एमएम है।

कीमत (प्राइस)

न्यू हॉलैंड 3600 TX हेरिटेज एडिशन 47 एचपी की 6.50 लाख से लेकर 6.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं, महिंद्रा 575 डीआई XP प्लस कीमत 6.75 लाख रुपये से लेकर 7.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इन दोनों ट्रैक्टरों मॉडल की ऑन रोड़ कीमत आपके शहर एवं राज्य के अनुसार कम ज्यादा हो सकती है। क्योंकि अलग- अलग राज्य में अलग टैक्स और शुल्क आदि लगते हैं। न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स हेरिटेज एडिशन और महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की सटीक कीमत जानने के लिए आप ट्रैक्टरगुरू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर