ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

भारत में सबसे पावरफुल ट्रैक्टर्स, जानें ट्रैक्टर्स की कीमत और फीचर्स

भारत में सबसे पावरफुल ट्रैक्टर्स, जानें ट्रैक्टर्स की कीमत और फीचर्स
पोस्ट -08 दिसम्बर 2022 शेयर पोस्ट

देश के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल, जानें ट्रैक्टर्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। यहां लगभग 141 मिलियन हैक्टेयर भूमि पर कृषि की जाती है। देश के लगभग हर क्षेत्र में मौसम के हिसाब से खेती की जाती है। देश के अंदर लगभग हर प्रकार की भूमि पर खेती होती है। देश के कई क्षेत्रों में भूमि कड़ी और कई क्षेत्रों में कोमल होती है। इन क्षेत्रों में खेती करना जोखिम भरा और कम उत्पादक होता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में उत्पादकता में वृद्धि और खेती से होने वाली आय में बढ़त्तोरी के लिए किसान के सामने सबसे बड़ी चुनौती कृषि उपकरणों की होती है। किसानों को क्षेत्र के अनुसार कृषि उपकरणों का ज्ञान न होने के कारण खेती में काफी जोखिम उठाना पड़ता है। बता दें कि खेती में सबसे महत्वपूर्ण उपकरण ट्रैक्टर है। बिना ट्रैक्टर के खेती करना लगलभ ना के बराबर है। क्योंकि खेती में तमाम कृषि कार्य इसे ही किये जाते है। ऐसे में आप किसान है और ऐसे क्षेत्र में खेती करते है जहां की भूमि कड़ी है, तो ट्रैक्टर गुरू की यह पोस्ट आपके लिए खास है। क्योंकि हम इस पोस्ट में भारत में उपयोग होने वाले सबसे पावरफुल ट्रैक्टर्स के कुछ मॉडलों की जानकारी लेकर आए है। इस जानकारी से आप अपने क्षेत्र के अनुसार इन पावर फुल ट्रैक्टरों को खरीद कर इस्तेमाल कर सकते है।  

New Holland Tractor

जॉन डियर 6120 बी 120 HP

जॉन डियर 6120 बी

भारत में सबसे पावरफुल ट्रैक्टर्स की बात चल रही हो और जॉन डियर ट्रैक्टर का जिक्र का हो ऐसे हो ही नहीं सकता है। दरअसल, जॉन डियर ट्रैक्टर भारतीय कृषि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं के साथ दमदार और उत्कृष्ट ट्रैक्टर मॉडल निर्माण के लिए जाना जाता है। जॉन डियर ट्रैक्टर कंपनी ने भारतीय कृषि बाजारें में आकर्षक डिजाइन और विशेष गुणवत्ता के साथ कई शक्तिशाली ट्रैक्टर उतारे है। जिनमें जॉन डियर 6120 बी प्रमुख है। हालांकि, इसकी कीमत आम किसानों के अनुसार बहुत ज्यादा है लेकिन इसके पावर के सामने अन्य ट्रैक्टरों का कोई मुकाबला नहीं है। जॉन डियर द्वारा निर्मित यह  ट्रैक्टर 120 एच.पी पावर सेगमेंट का हैं। जॉन डियर 6120 बी खेत में प्रभावी कार्य के लिए सभी एडवांस तकनीक के साथ आता है। जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर खेत में उच्च प्रदर्शन प्रदान करने इसमें 4 सिलेंडर हाई प्रेशर का शक्तिशाली इंजन है, जो 120 हॉर्स पावर का है। इस इंजन उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए 2400 का इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। डियर 6120 बी ट्रैक्टर का उपयोग आलू की खेती और चारे की कटाई में बड़े पैमाने पर किया जा सकता है। वहीं, हैवी लोड़ उपकणों एवं हैरो, रोटावेटर, टिलर आदि में भी उपयोग के लिए अच्छा है। डियर 6120 बी ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 3650 किलोग्राम तक है। और यह भारत सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर एक ही वेरियंट में उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर में किसानों की जरूरत की सभी खुबियां है। 

न्यू हॉलैंड टीडी 5.90, 90 HP पावर, लिफ्टिंग कैपेसिटी

 न्यू हॉलैंड टीडी 5.90

भारतीय ट्रैक्टर ब्रांड में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर ब्रांड सबसे सफल है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कम्पनी को यह सफलता भारत में कई दशकों से ट्रैक्टरों के निर्माण के परिणाम के कारण मिली है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर ब्रांड भारत में सबसे सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों और इंजनों के निर्माण के लिए भी जाना जाता है। दमदार और शक्तिशाली ट्रैक्टरों की बात हो और न्यू हॉलैंड का नाम न लिया जाए यह तो हो नही सकता है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर ने पावरफुल ट्रैक्टरों की रेज में न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 को आकर्षक डिजाइन के साथ कई तकनीकी खुबियों से लैस भारतीय बाजार में उतारा है। न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 ट्रैक्टर मॉडल भारत में बिकने वाले सबसे पावरफुल ट्रैक्टरों में से एक है। इसकी कीमत करीब 26 लाख रुपये है। न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 ट्रैक्टर 4 सिलेंडर हाई प्रेशर का शक्तिशाली इंजन है, जो 90 हॉर्स पावर का है। यह ट्रैक्टर फुल सिंक्रोमेश टाइप के गियर बॉक्स के साथ आता है। जिसमें 20 गियर आगे के लिए और 12 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। 

न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 ट्रैक्टर में इंडेपेंट पीटीओ लेवर के साथ ड्यूल-क्लच दिया गया है। ट्रैक्टर की अधिकतम गति आगे की ओर 29.1 किमी/घंटा है। जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 14.1 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 3565 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर 110 लीटर की कैपेसिटी वाला बड़ा डीजल टैंक दिया गया है। न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 ट्रैक्टर में आगे के टायर 12.4 X 21 और पीछे के टायर 18.4 X 30 इंच के साइज में आते है। न्यू हॉलैंड टीडी 5.90 ट्रैक्टर 4 डब्ल्यूडी ड्राईव में आता है। आप इस ट्रैक्टर से ढुलाई भी कर सकते हैं। इसके अलावा, कृषि के कामों में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 Rx 4WD 90 HP, पावरफुल लिफ्टिंग कैपेसिटी

सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 Rx 4WD

सोनालिका ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा निर्मित सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 आरएक्स 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 90 एच.पी सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल है। यह अपनी श्रेणी में सबसे भारी-भरकम ट्रैक्टर है, इसकी परफॉर्मेंस बहुत शानदार है। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए तक है। सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 आरएक्स 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर, 4087 सीसी के साथ हाई प्रेशर का शक्तिशाली डीजल इंजन है। इसका इंजन 90 एचपी पावर जनरेट कर सकता है। यह ट्रैक्टर सिंक्रोमेश टाइप के गियर बॉक्स के साथ आता है। जिसमें 12 गियर आगे के लिए और 12 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। इसमें 65 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 आरएक्स 4 डब्ल्यूडी में भी पावर स्टीयरिंग दी गई है। इस ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए है, जो इसे प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करता है और खेतों पर फिसलन को रोकता है। सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 आरएक्स 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर का कुल वनज 3155 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 2360 एमएम का है। यह ट्रैक्टर मॉडल 4 डब्ल्यूडी श्रेणी का है। इस ट्रैक्टर मॉडल का ग्राउंड क्लीयरेंस 400 एमएम है। सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 RX 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2500 किलोग्राम है। यह ट्रैक्टर ढुलाई का काम के सबसे अच्छा माना जाता है। इससे इस्तेमाल आप बड़े पैमाने की खेती में भी कर सकते है। 

FAQ

Que 1. भारत का सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर कौन सा है?

Ans. जॉन डियर 6120 बी, लिफ्टिंग क्षमता 3650 किलोग्राम है। 

Que 2. भारत में सबसे अधिक एच पी का ट्रैक्टर कौन सा हैं?

Ans. जॉन डियर 6120 बी, इसमें 120 एच.पी और 4 सिलेंडर का टर्बो चार्ज्ड हाई प्रेशर का इंजन है। 

Que 3. न्यू हॉलैंड T.D 5.90 ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

Ans. न्यू हॉलैंड टी डी 5.90, 90 एचपी ट्रैक्टर है जो ₹ 26.10-26.90 लाख* की कीमत पर उपलब्ध है।

Que 4. सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 Rx ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

Ans. सोनालिका वर्ल्डट्रैक 90 RX 4WD, 90 HP का ट्रैक्टर है जो ₹ 13.80-16.80 लाख* की कीमत पर उपलब्ध है।

Que 5. जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर की कीमत कितनी है?

Ans. जॉन डियर 6120 बी ट्रैक्टर की कीमत ₹ 30.10 - 31.30 लाख* है।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर व फार्मट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर