आयशर 557 ट्रैक्टर: 50 एच.पी में सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर, जानें कीमत और फीचर्स

पोस्ट -25 फ़रवरी 2023 शेयर पोस्ट

जाने, आयशर 557 ट्रैक्टर खेतों में उत्पादकता बढ़ाने के लिए एडवांस फीचर्स से लैस 

Eicher 557 50 HP  : आयशर 557 ट्रैक्टर आयशर इंडिया लाइन-अप का 50 एच.पी ट्रैक्टर है। भारतीय पोर्टफोलियो में यह ट्रैक्टर अपनी फ्यूल एफिशिएंसी और दमदार इंजन पावर की विश्वसनीयता के लिए लोकप्रिय है। आयशर ट्रैक्टर ब्रांड की कम सेवा लागत एवं सेवा केंद्रों की एक विस्तृत सीरीज आयशर 557 ट्रैक्टर को किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय बनाती है। यह ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में उन सभी एडवांस फीचर्स से लैस है, जो एक 50 एच.पी रेंज के ट्रैक्टर में होनी चाहिए। आयशर 557 में तीन सिलेंडर, 3300 सीसी इंजन, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स, तेल में डूबे हुए ब्रेक्स, वजन उठाने की क्षमता 2100 किलोग्राम, कंपनी फिटेड हैवी ड्रॉ बार, टिपिंग ट्रेलर किट आदि एडवांस फीचर्स है, जो इसे खेतों में उत्पादकता बढ़ाने में एक्सपर्ट बनाते हैं। 

आयशर ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा निर्मित इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल किसानों द्वारा व्यापक रूप से जुताई, लेवलिंग, बुवाई, पोखर, ढुलाई और कटाई जैसे कृषि कार्यों के लिए कई अटैचमेंट्स के साथ किया जाता है। 50 एच.पी सेगमेंट में आयशर 557 कृषि और व्यावसायिक उपयोग में सबसे अच्छा ट्रैक्टर है। अगर आप भी इस रेंज में कृषि और व्यावसायिक उपयोग के लिए कोई विश्वसनीय ट्रैक्टर तलाश रहे है, तो आप आयशर के आयशर 557 ट्रैक्टर का चुनाव कर सकते है। यह ट्रैक्टर आपकी जरूरतों के अनुसार एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस पोस्ट में आपको आयशर 557 ट्रैक्टर के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।  

आयशर 557 ट्रैक्टर में 50 एच.पी का पावरफुल इंजन  

आयशर 557 ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन और पॉवरफुल इंजन के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर, 50 एच.पी और 3300 CC का पावरफुल डीजल इंजन दिया गया है। जिससें किसान खेतों में बेहतर माइलेज के साथ बिना किसी रुकावट के खेती संबंधित कार्यों को कर सकते है। 50 एच.पी (HP) का पावरफुल इंजन  अधिक पावर के लिए 2150 आरपीएम जनरेट करता है। इंजन को डीजल प्रदान करने के लिए माइक्रो बॉश कंपनी का इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप दिया गया है। 4 स्टेज ऑयल बाथ टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है, जो इंजन को गंदगी से बचता है और शुद्ध हवा इंजन को उपलब्ध करवाता है। इंजन को ठंडा रखने के लिए वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम मिलता है। आयशर 557 ट्रैक्टर का पीटीओ पावर 42.5 एच.पी है। 

आयशर 557 ट्रैक्टर में गियर बॉक्स (ट्रांसमिशन) 

आयशर ट्रैक्टर ब्रांड ने आयशर 557 में साइड शिफ्ट पार्शियल सिंक्रोमेश टाइप का गियर बॉक्स दिया है। इस गियर बॉक्स में 8 गियर आगे के लिए + 2 गियर पीछे के लिए मिलते हैं। ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड अधिकतम 30.51 किमी/घंटा है। 

आयशर 557 ट्रैक्टर में क्लच और ब्रेक्स 

आयशर 557 ट्रैक्टर में सिंगल और ड्यूल क्लच दोनों का विकल्प मिलता है। आप अपने उपयोग के अनुसार क्लच का विकल्प चुन सकते है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस ट्रैक्टर में आपको तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक्स मिलता है। तेल में डूबे होने के कारण यह ब्रेक जल्दी गर्म नही होते है और यह कम घिसते है और ज्यादा लंबे भी चलते है। 

आयशर 557 ट्रैक्टर स्टीयरिंग

आयशर 557 में पावर स्टीयरिंग दिया गया है। टूल्स, एडजस्टेबल सीट, बोतल होल्डर, मोबाइल चार्जर, कंपनी फिटेड ड्रॉबार, टॉप लिंक आदि सहित कई अन्य एक्सेसरीज मिलता है। साथ ही इस ट्रैक्टर में स्पूल वाल्व के साथ सहायक पंप जैसी कई अन्य फीचर्स भी दिए गए है। 

आयशर 557 ट्रैक्टर पीटीओ 

आयशर 557 में लाइव पीटीओ दी गई है, जो इकोनॉमी मोड पर 1944 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की मल्टी स्पीड पर काम करता है। आयशर के इस ट्रैक्टर में 42.5 एचपी पावर की पीटाओ है। 

आयशर 557 ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

आयशर 557 में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है। इसकी हाइड्रोलिक्स कैपेसिटी 2100 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में द्धित्तीय रेंज के 3 लिंकेज प्वाइंट मिलता है। खेतों में अधिक समय तक बिना रूके काम करने के लिए 45 लीटर कैपेसिटी का फ्यूल टैंक भी इस ट्रैक्टर में दिया गया है। आयशर कंपनी अपने इस  मॉडल पर 2000 घंटा या 2 साल की वारंटी अपने ग्राहकों को प्रोवाइड करता हैं।

आयशर 557 ट्रैक्टर वेरियंट

आयशर 557 ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों ही वेरियंट में आता है। किसान भाई हल्के भारी उपयोग के अनुसार चयन कर सकते है। आयशर ट्रैक्टर अपने इस मॉडल में आगे के टायर 7.5 X 16 / 6.5 X 20 / 9.50 X 24 इंच के साइज के विकल्प में प्रदान करता है। जबिक पीछे के टायर 16.9 X 28 इंच के साइज में प्रदान करता है। आयशर ट्रैक्टर ब्रांड पहला ऐसा ट्रैक्टर ब्रांड है, जो 50 एच.पी रेंज में पीछे के टायर 16.9 X 28 इंच में प्रोवाइड कर रहा हैं। 

आयशर 557 ट्रैक्टर डाइमेन्शन

आयशर 557 ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3690/3780 एमएम है। ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1900/1930 एमएम है। इस ट्रैक्टर का व्हील बेस 2015/2065 एमएम है। ट्रैक्टर का कुल वजन 2505/2742 किग्रा है। 

आयशर 557 की कीमत

आयशर 557 50 एच.पी की कीमत किसान के अनुकूल है। इस ट्रैक्टर की कीमत काफी किफायती और योग्य रखा गया है। आयशर 557 ट्रैक्टर की कीमत 6.95 लाख से लेकर 8.90 लाख रुपए (एक्स शेरूम) है। आयशर 557 ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण आपके शहर और राज्य में अलग हो सकती है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि भी शामिल हो सकते  हैं। इस ट्रैक्टर की सटीक कीमत जानने के लिए आप ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors