ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा युवो 585 मैट : 50 एचपी सेगमेंट में लोडर और डोजर के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर

महिंद्रा युवो 585 मैट : 50 एचपी सेगमेंट में लोडर और डोजर के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर
पोस्ट -15 नवम्बर 2022 शेयर पोस्ट

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में संक्षिप्त

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर भारत में 50 एचपी ट्रैक्टरों के अपने सेगमेंट में वैल्यू फॉर मनी ट्रैक्टरों में से एक है। इस ट्रैक्टर को भारतीय किसानों की जरूरतों के अनुसार बनाया गया है। महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा निर्मित महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर उच्च प्रदर्शन के लिए उन्नत तकनीकी समाधानों से लैस है। महिंद्रा ट्रैक्टर इंजन किसानों के बीच सबसे चर्चित इंजनों में से एक है। महिंद्रा युवो 585 मैट महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड का युवो सीरीज का एक नया मॉडल है। यह सभी आरामदाय और सुविधाजनक फीचर्स के साथ आता है, जिससे कृषि अनुप्रयोगों के साथ-साथ कई नए उद्योग प्रमुख विशेषताओं के साथ व्यावसायिक अनुप्रयोगों में उपयुक्त किया जा रहा है। महिंद्रा युवो 585 मैट स्लिप्टो के साथ डुअल क्लच, उच्च लग टायरों के साथ 4 डब्ल्यूडी, 12 फॉरवर्ड प्लस 3 रिवर्स गियर, फ्लैट प्लेटफॉर्म के साथ साइड शिफ्ट गियर लीवर, हाई-मीडियम रेंज स्पीड, इनडिपेंडेंट पीटीओ लीवर और शक्तिशाली 4 सिलेंडर इंजन से युक्त उन्नत तकनीक को बरकरार रखता है। युवो 585 मैट में उन्नत प्रिसिशन हाइड्रोलिक्स के साथ फुल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन सुनिश्चित करता है कि यह हमेशा ज्यादा,जल्दी, और बेहतर रहे।

New Holland Tractor

महिंद्र का यह नया मॉडल सभी व्यावसायिक अनुप्रयोग जैसे लोडर और डोजर के लिए मजबूत हाऊसिंग और एक्सल के साथ आता है, जो 30 से अधिक विभिन्न कृषि और व्यावसायिक अनुप्रयोगों के साथ काम करता है। ट्रैक्टरगुरु के इस लेख में हम महिंद्रा युवो 585 मैट की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानने के लिए नीचे देखें।

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर इंजन क्षमता

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर, 2979 सीसी और 50 एचपी का डीजल इंजन दिया गया है, जो 2000 का इंजन रेटेड आरपीएम पॉवर जनरेट करता है। इसका इंजन अधिकतम 197 न्यूटन मीटर का टोर्क उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में डयूल डीजल फिल्टर दिया गया है, जो डीजल को काफी अच्छी तरह से फिल्टर करके इंजन तक पहुंचाता है। महिंद्रा युवो के इस ट्रैक्टर में एयर फिल्टर ड्राई टाईप का है। इंजन को ठंडा रखने के लिए कूलिंग सिस्टम वाटर कुल्ड दिया गया है। महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर का पीटीओं पावर 44.8 एचपी है।

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मैश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि साइड शिफ्ट होता है। जिसमें 12 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। ट्रैक्टर अधिकतम स्पीड आगे की ओर 29.8 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 12.4 किमी प्रति घंटा है। महिंद्रा के इस नये ट्रैक्टर मॉडल में स्लिप्टो के साथ ड्यूल क्लच दिया गया है। इसमे तेल में डूबा हुए ब्रेक दिया गया है, जो इसे प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करता है। 

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर स्टीयरिंग

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग दी गई है। इसमें कई अतिरिक्त एक्सेसरीज जैसे टूल्स, टॉप लिंक, एडजस्टेबल चालक सीट, मोबाइल चार्जर हैं। 

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर पीटीओ

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर में इनडिपेंडेंट पीटीओ लीवर के साथ 6 स्पलाइन टाइप की पीटीओ दी गई है, जो 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। इस ट्रैक्टर में 44.8 एचपी पीटाओ पावर है, जो इसे 30 से अधिक विभिन्न एप्लिकेशन के साथ काम करने के सुनिश्चित करता है कि हर आवश्यकता के लिए एक युवो है। 

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में 60 लीटर क्षमता वाला बड़ा डीजल टैंक दिया गया है, जो लंबी अवधि तक काम करने के लिए इसे प्रभावी दक्षता देता है। महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.5 X 24 और पीछे के टायर 14.9 X 28 के साइज में दिए गए है, जो इसे खेत पर शानदार और प्रभावी कार्य करने की क्षमता देते है और इसे फिसलन से बचाते है। महिंद्र ट्रैक्टर का यह मॉडल 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी दोनों ही वेरियंट में आता है। किसान अपनी जरूरत के हिसाब से महिंद्रा युवो 585 मैट को खरीद सकते है। महिंद्र ने अपने इस नये युवो मॉडल पर 2000 घंटा/2 वर्ष की वारंटी प्रदान की है। 

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर डायमेन्शन

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर का कुल वजन 2100 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का व्हील बेस 1970 एमएम है। ट्रैक्टर की कुल लम्बाई 3520 एमएम है। महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 375 एमएम का है। 

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर कीमत 

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड एक मल्टी एप्लीकेशन वाला ट्रैक्टर है, जो 7.60 - 7.90 लाख रुपए के बीच आता है। लेकिन यह एक्स-शोरूम कीमत होती है, जिसे कंपनी निर्धारित करती है। महिंद्रा युवो 585 मैट की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। क्योंकि महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर  ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण राज्य से दूसरे राज्य में उतार-चढ़ाव करता रहता है, जिसमें चयनित मॉडल, एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर वाणिज्यिक और कृषि उपयोग के लिए एक विस्तृत मॉडल है। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर व वीएसटी ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर