ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा 575 डी आई ट्रैक्टर : 45 एच.पी में सबसे पॉपुलर ट्रैक्टर

महिंद्रा 575 डी आई ट्रैक्टर : 45 एच.पी में सबसे पॉपुलर ट्रैक्टर
पोस्ट -11 जनवरी 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा 575 DI 45 HP में 2WD ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स  की जानकारी 

महिंद्रा 575 डीआई 45 एच.पी ट्रैक्टर की कीमत : भारत में महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर महिंद्रा ट्रैक्टर्स के सर्वश्रेष्ठ 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टरों में से है। महिंद्रा ने इसे एर्गोनोमिक रूप से डिजाइन किया है, जो खेती में डिस्क हल, हैरो, हाफ केज व्हील, थ्रेशर, वाटर पंप, सिंगल एक्सल ट्रेलर, टिपिंग ट्रेलर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर और गायरोवेटर जैसे कई कृषि उपकरणों के उपयोग में किया जाता है। महिंद्रा 575 डीआई एक 45 एच.पी (33.5 KW) रेंज का 2 WD ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर चार सिलेंडर, 8 फॉरवर्ड और  2 रिवर्स गियर, मैकेनिकल / वैकल्पिक पावर स्टीयरिंग एवं 1600 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता के साथ आता है। महिंद्रा 575 डीआई शक्ति और सटीकता के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर बेहतर शक्ति और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ और उन्नत तकनीक से लैस है। महिंद्रा 575 डीआई 2 X 2 ट्रैक्टर में स्मूथ पार्शियल कांस्टेंट मेश गियर बॉक्स, हाई प्रिसिशन हाइड्रॉलिक्स, कम्फर्ट सीटिंग, आसान पहुंच वाले गियर लीवर के साथ आता है। इसके अतिरिक्त इस ट्रैक्टर में एलसीडी क्लस्टर पैनल, बड़े-डायमीटर स्टीयरिंग व्हील और  मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक, वैकल्पिक ड्राई ब्रेक के साथ आता है। और बेहतर नियंत्रण के लिए बड़े आकार के टायर भी है। महिंद्रा 575 डीआई 45 hp ट्रैक्टर की परफॉर्मेंस काफी बेहतर और इसका कम रखरखाव लागत है। ट्रैक्टरगुरु के इस लेख में नीचे महिंद्रा 575 डीआई, 45 एच.पी ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दी जा रही है।

New Holland Tractor

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर इंजन कैपेसिटी

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर  में 4 सिलेंडर, 33.5 KW (45 एच.पी) पावर का 2730 सीसी डीजल इंजन दिया गया है, जो 1900 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। यह ट्रैक्टर काफी कम आरपीएम पर अत्यधिक पावर देता है। इसलिए ट्रैक्टर में डीजल खपत काफी काम है। और डिस्क हल, हैरो, हाफ केज व्हील, थ्रेशर, वाटर पंप, सिंगल एक्सल ट्रेलर, टिपिंग ट्रेलर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर और रोटावेटर जैसे किसी भी कृषि उपकरणों को चलाने के अत्याधिक पावर देता है। महिंद्रा 575 डीआई 45 एच.पी रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर है। महिंद्रा 575 डीआई इंजन को गंदगी से बचाने के लिए प्री-क्लीनर के साथ 3 स्टेज ऑयल बाथ टाइप का एयर फिल्टर दिया है। तथा इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया है। 575 डीआई महिंद्रा ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 39.8 एच.पी है।

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर (Mahindra 575 DI tractor) में पार्शियल कांस्टेंट मेश/ वैकल्पिक स्लाइडिंग मेश टाइप का गियर बॉक्स (ट्रांसमिशन) दिया गया है। जिसमें 8 गियर फॉरवर्ड और 2 गियर रिवर्स हैं। ट्रैक्टर अधिकतम स्पीड आगे की ओर 29.5 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 4.46 किमी प्रति घंटा है। यह ट्रैक्टर सिंगल और डुअल क्लच दोनों ही विकल्प में आता है। आप दोनों में से किसी भी विकल्प का चयन कर खरीद सकते है। 575 डीआई ट्रैक्टर में इष्टतम ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और कम रखरखाव खर्च वालें डाई डिस्क ब्रेक दिए गए है। साथ ही इसमें तेल में डूबे हुए (ऑयल-इमर्स्ड) ब्रेक का विकल्प भी दिया गया है। जिसे आप अपनी जरुरतों के हिसाब से चयन कर खरीद सकते है।

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर स्टीयरिंग

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर में लार्ज-डायमीटर स्टीयरिंग व्हील के साथ मैकेनिकल / वैकल्पिक पॉवर स्टीयरिंग दी गई है। इस ट्रैक्टर में टूल्स, टॉप लिंक जैसी कई अतिरिक्त एक्सेसरीज दी गई है। साथ ही इसमें पार्किंग ब्रेक जैसे कई अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए है। महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर में आसान पहुंच वाले लीवर और काफी नये लुक वाला एलसीडी क्लस्टर पैनल भी दिए गए है।

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर पीटीओ पॉवर

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन टाइप की पीटीओ दी गई है, जो 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 39.8 एच.पी है, जो इस रेंज में कहीं ज्यादा है।

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स टाइप

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है, जिसकी 1600 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता है। इस ट्रैक्टर में 48 लीटर कैपेसिटी का बड़ा डीजल टैंक दिया गया है। महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर में सामने के टायर 6 X 16 और पिछला टायर 13.6 X 28 के साइज, वैकल्पिक 14.9 X 28 के साइज में बड़े टायर भी मिलता है। महिंद्रा 575 डीआई एक 2 डब्ल्यूडी वेरियंट का अत्याधिक पावरफुल ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर पर 2000 घंटा / 2 वर्ष की वारंटी कंपनी उपलब्ध करवाती है।

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर डाइमेन्शन

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर का कुल वजन 1860 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का व्हील बेस 1945 एमएम का है। ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3570 एमएम है। और चौड़ाई 1980 एमएम है। इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 350 एमएम का है।

महिंद्रा 575 डीआई 45 एच.पी ट्रैक्टर की कीमत

भारत में महिंद्रा 45 एच.पी डीआई ट्रैक्टर की कीमत 6.65 से 6.95 लाख रुपए है। लेकिन यह इसकी एक्स-शोरूम कीमत है, जिसे कंपनी निर्धारित करती है। महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत कई कारकों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। अगर आप अपने राज्य में महिंद्रा 575 डीआई 45 एच.पी ट्रैक्टर की कीमत जानना चाहते है, तो ट्रैक्टरगुरु पर इसकी कीमत जान सकते है। आपका राज्य ट्रैक्टरगुरु वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर व कप्तान ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर