ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

जानें, पुणे में आयोजित देश के सबसे बड़े “किसान” कृषि मेला

जानें, पुणे में आयोजित देश के सबसे बड़े “किसान” कृषि मेला
पोस्ट -15 दिसम्बर 2022 शेयर पोस्ट

किसानों के लिए बड़ी खबर, पूणे में आयोजित सबसे  बड़ा “किसान” कृषि मेला, जानें पूरी जानकारी

सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनी “किसान”: पुणे में आयोजित देश के सबसे बड़े “किसान” कृषि मेंला का शुभारंभ हो चुका है। पुणे के भोसरी के पास पुणे अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर, मोशी में 31वीं अंतरराष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी में “किसान” कृषि मेंला 2022 का आयोजन हो रहा है। भारत के सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनी “किसान” की भव्य शुरुआत बुधवार 14 दिसंबर 2022 से हो गई। यह प्रदर्शनी पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित की गई है। किसान श्रृंखला में 31वीं प्रदर्शनी में ’किसान’ कृषि मेला भारत की सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनियों में से एक है, जो देश के किसानों को डिजिटल कैटलॉग प्रदर्शकों से जोड़ेगा, जिससे उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। पूणे के मोशी में आयोजित यह 31वीं कृषि प्रदर्शनी 18 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी जिसमें विदेशों सहित देशभर से लाखों किसान, सैकड़ों कंपनियां व सरकारी एजेंसियां शामिल होंगे।

New Holland Tractor

भारी संख्या में किसान व कृषि-स्टार्टअप शामिल हुए

पूणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकारण द्वारा आयोजित “किसान” 15 एकड़ में लगी है। यह पांच दिवसीय कृषि प्रदर्शनी 18 दिसंबर 2022 तक किसानों के लिए जारी रहेगी। इस कृषि प्रर्दशनी में 400 से अधिक विदेशी कंपनियों सहित भारतीय कंपनिया भी शामिल है। किसान कृषि प्रदर्शनी भारतीय कृषि के वर्तमान और भविष्य रुझानों का अनुभव करने के लिए एक खास मंच है। इस कृषि प्रदर्शनी में कृषि में नवीनतम उत्पादों और नवीन अवधारणाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। इस दौरान देशभर के किसान व एग्री स्टार्टअप इसमें शामिल हो सकते हैं। देश से 1.5 लाख से अधिक किसान इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। किसान मेले की प्रदर्शनी के पहले दिन भारी संख्या में किसान व कृषि-स्टार्ट-अप्स शामिल हुए। बता दे कि हर साल पूरे भारत से लाखों कृषक इस मेले का लाभ लेते हैं। इस प्रदर्शनी में पूरे भारत और अन्य देशों से किसान, कृषि पेशेवर और व्यापारी, खेती में नयी सोच और तकनीक देखने आते हैं।

कृषि प्रदर्शनी का मुख्य लक्ष्य 

कृषि प्रदर्शनी में “किसान” कृषि मेंला भारतीय कृषि समुदाय के लिए एक मंच बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। यह अपनी तरह का एकमात्र मेला है जहां भारत के सभी हिस्सों से कृषि-पेशेवर, नीति-निर्माता, समान विचारधारा वाले व्यक्ति, सरकारी अधिकारी और मीडिया एक साथ आते हैं। कृषि प्रदर्शनी का मुख्य लक्ष्य भारतीय कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए किसानों को नई कृषि अवधारणाओं और तकरनीकों से परिचित करना है। इस मंच पर भारतीय कृषि क्षेत्र के भविष्य को मजबूत करने के लिए कृषि व्यवसाय के प्रमुख खिलाडियों को एक-दूसरे से मिलाया जाता है। कृषि प्रदर्शनी “किसान” को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का भी सहयोग मिला है। इस प्रदर्शनी में इंटरनेशनल स्तर की दर्जनों कंपनियां कृषि को लेकर अपने प्रोडक्ट पेश करेंगी। इसके अलावा कृषि विभाग, महाराष्ट्र राज्य, प्रमुख कृषि संस्थान और संघ भी समर्थन और भाग ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय किसानों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए इस प्रदर्शनी का आयोजन पिछले 30 सालों से किया जा रहा है। यह आयोजन व्यवसाय, विकास और नेटवर्किंग के लिए आदर्श अवसर है।

कृषि मशीनरी और उपकरणों का प्रदर्शन

पूणे के मोशी में आयोजित “किसान” कृषि प्रदर्शनी भारतीय कृषि के वर्तमान और भविष्य रुझानों का अनुभव करने के लिए एक खास मंच है। इस पांच दिवसीय कृषि प्रदर्शनी में संरक्षित खेती, पानी, कृषि इनपुट, उपकरण और औजार, बीज और रोपण सामग्री पर ध्यान केंद्रित करने वाले विशेष मंडप हैं, जो किसानों को उनकी रुचि की चीजों का पता लगाने में मदद करते हैं। पुणे के इंटरनेशनल एक्जीबिशन एरिना में आयोजित 31वें किसान एग्री कृषि शो 2022 में ओपन एरिना बड़ी कृषि मशीनरी और उपकरणों को प्रदर्शित करेगा। जिसमें अनेक कंपनियां कृषि से जुड़े उत्पादों की रेंज प्रदर्शित कर रही है। इसमें कृषि यंत्रीकरण कंपनी न्यू हॉलैंड बेलर और हार्वेस्टर के साथ ट्रैक्टर की एक श्रृंखला प्रदर्शित कर रही है। इस प्रदर्शनी में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी हाल ही में लॉन्च किए गए ब्लू सीरीज सिम्बा 30 कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर को भी प्रदर्शित करेगी। इसके अलावा अन्य ट्रैक्टर जैसे न्यू हॉलैंड 3032, 3230 4 डब्ल्यूडी, 3037, 3600-2 एक्सेल, 3600, 4710 4 डब्ल्यूडी, 3630, 5510, 5620, 3230 टीएक्स सुपर और न्यू हॉलैंड 3037 टीएक्स सुपर भी इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित कर रही है। वहीं कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि इस पांच दिवसीय आयोजन में 100 से अधिक ट्रैक्टरों की डिलीवरी करने का लक्ष्य रखा है।

एग्रीकल्चर ब्रांड के निदेशक गगन पाल भी पहुंचे

ओपन एरिना में सीएनएच इंडस्ट्रियल के एग्रीकल्चर ब्रांड के निदेशक गगन पाल भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में किसान विशेष रूप से भारतीय कृषि-जलवायु परिस्थितियों के लिए विकसित कई नवीन कृषि तकनीकों के साथ संरक्षित खेती, पानी, कृषि-इनपुट, उपकरण और औजार, बीज और रोपण सामग्री पर ध्यान केंद्रित करने वाले विशेष उपकरणों को देखेंगे। उन्होंने बताया कि “न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर पूर्ण कृषि समाधान के उपकरण लोगों को उपलब्ध कराएगा। गन्ना हार्वेस्टर और स्क्वायर बेलर कंपनी के हार्वेस्टिंग और फसल अवशेष प्रबंधन समाधान भी इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जाएंगे। गगन पाल ने बताया कि  किसान एग्री शो में कृषि मशीनीकरण समाधानों की श्रृंखला को प्रदर्शित करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मशीनों की श्रृंखला न केवल किसानों को उत्साहित करेगी बल्कि उन्हें उनकी प्रक्रियाओं को अधिक उत्पादक और कुशल बनाने में भी मदद करेगी।

एडवांस टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव आइडिया किए पेश

बताया जा रहा है कि किसान मेले में कृषि स्टार्टअप का स्पार्क पवेलियन प्रमुख आकर्षण होगा। मोबाइल फोन की पहुंच और डिजिटल इंडिया की पहल किसानों को सशक्त बना रही है। बताया जा रहा है कि ये उद्यमी मुख्य रूप से बाजार की जानकारी, जल प्रबंधन, बायोटेक, कृषि उपज में मूल्यवर्धन और संसाधन अनुकूलन में अपने ज्ञान का प्रयोग कर रहे हैं। बता दें कि यह पहुंच विभिन्न उद्योगों से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को कृषि की ओर आकर्षित कर रही है। इस प्रदर्शनी में 60 से अधिक कृषि स्टार्टअप अपनी नई तकनीकों और अवधारणाओं को प्रस्तुत करेंगे। एग्री स्टार्टअप के लिए ’स्पार्क’ नामक एक विशेष क्षेत्र की योजना बनाई गई है। इन स्टार्टअप द्वारा एडवांस टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव आइडिया पेश किए जा रहे हैं। 

किसान ऐप पर पंजीकरण की सुविधा

बता दें कि “किसान” कृषि प्रदर्शनी एक वार्षिक कृषि मेला है, जो पुणे के भोसरी के पास पुणे अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर, मोशी में महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जाता है। इस एग्री शो को इसकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी प्रसारित हो रहा है। किसान मोबाइल ऐप पर किसानों के लिए पूर्व पंजीकरण की सुविधा खुली है। 

किसान ऐप उद्योग और किसानों को जोड़ने और ज्ञान साझा करने का एक मंच है। किसान मोबाइल ऐप किसान प्रवेश द्वार पर किसानों का समय बचाने के लिए उनका विवरण पहले ही एकत्र कर लेगा। किसान एग्री शो 2022 के लिए 18 राज्यों के किसान पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं। किसान ऐप प्रदर्शनी से पहले और बाद में किसानों को प्रदर्शकों से जोड़ने का काम करगे। एवं सभी इसमें उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए www.kisan.in  पर जा सकते हैं। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर व फार्मट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टर, पॉपुलर ट्रैक्टर, मिनी ट्रैक्टरट्रैक्टर टायर खरीदने के इच्छुक हैं या खरीदना चाहते हैं तो आप हमसे संपर्क करे। इसके साथ ही आप ट्रैक्टर गुरु के लेटेस्ट एग्रीकल्चर न्यूज़, सरकारी न्यूज़, और ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस की जानकारी भी आसानी से प्राप्त कर सकते है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर