Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

किसानों के लिए नया महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई एमएस V1 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर लॉन्च

किसानों के लिए नया महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई एमएस V1 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर लॉन्च
पोस्ट -17 अक्टूबर 2024 शेयर पोस्ट

New Mahindra Tractor : पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों के किसानों के लिए नया महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई एमएस  V1 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर लॉन्च

Mahindra Arjun 605 DI 4WD : दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)  ने अपना नया “महिंद्रा अर्जुन 605 DI MS V1” ट्रैक्टर लॉन्च किया है। यह ट्रैक्टर हाई हॉर्स पावर (Hp) वाले ट्रैक्टरों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। नया महिंद्रा अर्जुन 605 DI 4WD ट्रैक्टर महिंद्रा के लोकप्रिय अर्जुन (Arjun) ट्रैक्टरों की श्रेणी में एक महत्वपूर्ण माइल स्टोन है। यह नया ट्रैक्टर खेतों में उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह ट्रैक्टर पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए उपलब्ध होगा। 

New Holland Tractor

2200 किलो तक भारी भार उठाने की क्षमता (Capacity to lift heavy load up to 2200 kg)

महिंद्रा अर्जुन ब्रांड के इस ट्रैक्टर में पहली बार एक मजबूत 4 व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम जोड़ा गया है। यह 4 व्हील-ड्राइव सिस्टम ट्रैक्टर के चारों टायर को ज्यादा मात्रा में इंजन पावर बांटकर ट्रैक्टर की ताकत को बढ़ाने में मदद करता है। इससे टायरों का फिसलना कम हो जाता है, जिससे घर्षण कम होता है और ट्रैक्टर की कार्य कुशलता बढ़ जाती है। नया महिंद्रा अर्जुन नोवो एक फास्ट-रेस्पॉन्स हाइड्रॉलिस सिस्टम के साथ आता है, जो 2200 किलो तक भारी भार आसानी से उठा और खींच सकता है। साथ ही इसके थ्री-पीस रियर एक्सल की मदद से इम्प्लीमेंट की गहराई को बरकरार रखा जा सकता है। महिंद्रा अर्जुन 605 DI MS V1, एक शक्तिशाली और विश्वसनीय ट्रैक्टर जिसे खेती के अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह इनोवेटिव मशीन महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हुए शानदार प्रदर्शन और स्थायित्व प्रदान करती है। 

इंजन पावर (kW) : 36.3 kW (48.7 HP) (Engine Power (kW) : 36.3 kW (48.7 HP))

महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई MS वी1 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 4-सिलेंडर,  36.3 kW (48.7 HP) का इंजन लगा है, जो बेहतर इंजन पावर के साथ क्षेत्र में उत्पादकता और दक्षता का बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है और यह सुनिश्चित करता है आपका काम ईंधन दक्षता के साथ ठीक से पूरा हो। फैक्ट्री-फिटेड बंपर और टो हुक से सुरक्षा बढ़ती है और सुरक्षित टोइंग ऑपरेशन सुनिश्चित करता है। महिंद्रा अर्जुन 605 DI MS ट्रैक्टर ड्यूल क्लच और स्लिप्टो फीचर के साथ स्वतंत्र PTO संचालन की सुविधा प्रदान करता है। इसकी सशक्त संरचना इसे कृषि कार्यों के लिए एक विश्वसनीय साथी के रूप में प्रस्तुत करती है। जुताई से लेकर कटाई तक के कृषि कार्यों के लिए यह ट्रैक्टर बेहतरीन है। यह हर कदम पर असाधारण तरीके से कार्य करता है। महिंद्रा अर्जुन 605 DI MS V1 ट्रैक्टर के साथ भविष्य की खेती का अनुभव प्राप्त करें। 

20 स्पीड ऑप्शन (20 speed option)

इसमें 16-फॉरवर्ड +  4 रिवर्स (20 स्पीड ऑप्शन) स्पीड ट्रांसमिशन है, जो आपको गति संबंधी विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। यह स्ट्रॉ रीपर और सुपर सीडर जैसे कई प्रकार के अनुप्रयोगों के सटीक नियंत्रण और लंबे समय तक अनुकूलन प्रयोग की अनुमति देता है। डुअल क्लच/स्लिप्टो ट्रैक्टर को रोके बिना गियर को सुचारू रूप से कार्य करने और तुरंत शिफ्ट करने में सक्षम बनाता है और यह संचालन के दौरान दक्षता और उत्पादकता को बेहतर बनाता है। महिंद्रा ने अपने नए ट्रैक्टर महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई MS V1 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इस हाई-एचपी पावर ट्रैक्टर को पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में  महिंद्रा ट्रैक्टर डीलर नेटवर्क के माध्यम से बेचा जाएगा। इसके साथ विभिन्न कृषि इंप्लीमेंट भी उपलब्ध होंगे।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर