ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

जॉन डियर 5310 और कुबोटा MU5501 ट्रैक्टर, जानें कौनसा ट्रैक्टर है ज्यादा दमदार

जॉन डियर 5310 और कुबोटा MU5501 ट्रैक्टर, जानें कौनसा ट्रैक्टर है ज्यादा दमदार
पोस्ट -26 फ़रवरी 2023 शेयर पोस्ट

जॉन डियर 5310 और कुबोटा MU5501 ट्रैक्टर के कीमत और फीचर्स 

आज कृषि क्षेत्र में ट्रैक्टर एक प्रमुख कृषि मशीन है। बिना इसके कृषि में कोई भी कार्य करना लगभग संभव नहीं है। ट्रैक्टर के उयपोग से आज किसान खेती में जुताई से लेकर बुवाई, निराई-गुडाई, सिंचाई, खाद, कीटनाशक, कटाई, दौनी और भंडारण कई कार्य कम लागत एवं समय पर कर पा रहे हैं। आज भारतीय ट्रैक्टर बाजार में कई ट्रैक्टर मैन्यूफैक्चयरिंग कंपनियों ने उन्नत सुविधाओं से लैस दमदार और शक्तिशाली ट्रैक्टर के 2 डब्ल्यूडी और 4wd ट्रैक्टर वेरियंट मॉडल उतार रखे है। हांलाकि, बाजार में इतने मॉडल्स होने के बाद भी किसानों के सामने आज भी यह समस्या आम है कि वह खेती के लिए कौन सा ट्रैक्टर चुने। क्योंकि जानकारी के अभाव में किसान अपने बजट के अनुसार सही ट्रैक्टर का चुनाव करने में सक्षम नहीं होते और उन्हें खेती के लिए सही ट्रैक्टर नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम किसान भाईयों के लिए जॉन डियर 5310 और कुबोटा 5501 ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी लेकर आए है, जो अपनी अपनी श्रेणी में बेस्ट है। यदि आप किसान हैं और खेती के लिए बेस्ट ट्रैक्टर लेना चाहते है, तो इन दोनों ट्रैक्टर मॉडल की तुलना के आधार पर अपनी पंसद के अनुसार चयन कर सकते है। इस पोस्ट में हम जॉन डियर 5310 और कुबोटा MU5501 ट्रैक्टर मॉडल के बीच तुलनात्मक जानकारी किसानों भाईयों को देगे, जिससे उन्हें ट्रैक्टर का चुनाव करने में आसानी हो सके।

New Holland Tractor

दोनों मॉडल 2wd वेरियंट है और 55 एचपी कैटेगरी ट्रैक्टर है 

आज हम जॉन डियर 5310 और कुबोटा 5501 ट्रैक्टर मॉडल के बीच तुलनात्मक अध्ययन करने जा रहे है। यह दोनों ब्रांड ट्रैक्टर काफी लोकप्रिय है। यह दोनों ब्रांड अपने ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार नई-नई तकनीक और फीचर्स के साथ ट्रैक्टर उपलब्ध करवाते है। जॉन डियर 5310 और कुबोटा 5501 ट्रैक्टर दोनों ही 55 एच.पी कैटेगरी के आधुनिक सुविधाओं से लैस उन्नत मॉडल है। ये दोनों ही मॉडल 2wd वेरियंट है। ये दोनों ही ट्रैक्टर अपने आप में बेहतरीन हैं। लेकिन हालांकि इन दोनों मॉडल्स में इंजन क्षमता, पीटीओ पावर, गियर संख्या, गियर बॉक्स, ब्रेक, क्लच, हाडड्रोलिक्स कैपेसिटी और कीमत में थोडा बहुत अंतर हो सकता है। ऐसे में हम इन दोनों ट्रैक्टरों के बीच तुलनात्मक जानकारी अपको दे रहे है, जिसमें सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी है। 

इंजन पावर कैपेसिटी

जॉन डियर 5310 55 एच.पी कैटेगरी का जॉन डियर ब्रांड द्वारा निर्मित एक पावरफुल टैक्टर है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 2900 सीसी के साथ डायरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन में आता है। इसका इंजन 2400 का इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। यह ट्रैक्टर कृषि संबंधित भारी उपकरणों को चलाने के लिए अतिरिक्त पावर जनरेट करता है। वहीं, कुबोटा एमयू 5501 में जापानी तकनीक, कुबोटा वी2403-एम-डीआई-टी, ई-सीडीआईएस इंजन मिलता है। यह इंजन 4 सिलेंडर, 55 एच.पी के साथ 2434 सीसी का होता है। इस ट्रैक्टर का इंजन हैवी कार्य को करने के लिए 2300 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। कुबोटा एमयू 5501 ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए लिक्विड कूल्ड और ड्राई टाइप, ड्युअल एलीमेंट टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। जबकि जॉन डियर 5310 में कूलैंट कूल्ड कूलिंग सिस्टम एवं ड्युअल एलीमेंट टाइप का ड्राई एयर फिल्टर दिया गया है। ये फीचर्स ट्रैक्टर के कार्य क्षमता और इसके कामकाजी जीवन को बढ़ते है। 

ट्रांसमिशन टाइप

कुबोटा एमयू 5501 ट्रैक्टर में साइडशिफ्ट सिंक्रोमेश टाइप के गियर बॉक्स के साथ आता है। इस गियर बॉक्स में 8 फॉरवर्ड गियर और 4 रिवर्स गियर मिलते है। ट्रैक्टर की फॉरवर्ड गति अधितम 31 किमी/घंटा है, जबकि रिवर्स स्पीड 13 किमी प्रति घंटा है। वहीं, जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में कॉलरशिफ्ट टाइप का साइडशिफ्ट ट्रांसमिशन मिलता है। जिसमें संचालन के लिए 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिलते है। जॉन डियर ट्रैक्टर ब्रांड के इस मॉडल की अधितम गति आगे की ओर 31.9 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम गति 24.5 किमी/ प्रति घंटा होती है। 

ब्रेक्स एवं क्लच टाइप

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में आसानी से गियर शिफ्टिंग के लिए ड्यूल-क्लच मिलता है। प्रभावी ब्रेकिंग के लिए इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए है। ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 3150 एमएम का है। वहीं, कुबोटा एमयू 5501 ट्रैक्टर में डबल-क्लच दिया गया है, जो कि पीटीओं संबंधित उपकरणों को चलने में काफी अच्छा माना जाता है। ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक मिलते है, जो खेतों में काम करते समय प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान कर ट्रैक्टर बेहतर नियंत्रित गति प्रदान करने में मदद करते इसमें ब्रेक के साथ 3000 एमएम का टर्निंग रेडियस है। साथ इसके पीछे की एक्सल प्लेनेटरी रिडक्शन के साथ दिया गया है। 

स्टीयरिंग टाइप

कुबोटा एमयू 5501 ट्रैक्टर में आरामदायक संचालन के लिए पावर (हाईड्रॉलिक डबल एक्टिंग) स्टीयरिंग दिया गया है। वहीं, जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में एडजस्टेबल  पॉवर स्टीयरिंग दिया गया है, जिसे ऑपरेटर अपने हिसाब से ऊपर नीचे एडजस्ट कर सकता है। 

ट्रैक्टर पीटीओ टाइप

कुबोटा एमयू 5501 ट्रैक्टर में 46.80 एच.पी पावर की 6 स्प्लिन टाइप की इनडिपेंडेंट पीटीओ की दी गई है। यह स्टैंडर्ड मोड पर 2484 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम और  इकोनॉमी मोड पर 2481 ईआरपीएम पर 750 आरपीएम की स्पीड से काम करती है। इसमें मल्टी स्पीड और रिर्वस पीटीओ का ऑप्शन भी मिलता है। वही, जॉन डियर 5310 में 6 स्पलाइन टाइप की इनडिपेंडेंट पीटीओ मिलता है। यह 540 आरपीएम की मल्टीस्पीड से काम करता है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 46.7 एचपी है। 

ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स कैपेसिटी

कुबोटा एमयू 5501 ट्रैक्टर में एडीडीवी टाइप की हाइड्रोलिक्स मिलती है, जिसकी हाइड्रोलिक्स कैपेसिटी 1800/2100 किग्रा है। लंबे समय तक कार्य करने के लिए 65-लीटर कैपेसिटी का बड़ा फाइबर डीजल टैंक मिलता है। खेतों में बेहतर नियंत्रण के साथ काम करने के लिए इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5 X 16 इंच साइज एवं पीछे के टायर 16.9 X 28 इंच के साइज में मिलते है। वहीं, जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.5 X 20 और पीछे के टायर 16.9 X 28 / 13.6 X 28 इंच के विकल्प साइज में आते हैं। इस ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। हैवी कृषि उपकणों के बेहतर नियंत्रण के लिए इसमें द्वितीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज भी मिलता है। 68 लीटर का एक बड़ा फ्यूल टैंक भी दिया गया है। 

ट्रैक्टर डाइमेन्शन

कुबोटा एमयू 5501 ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी दोनों वेरियंट में आता है। इस  ट्रैक्टर मॉडल पर 5000 घंटे / 5 साल की वारंटी मिलती है। ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3250/3250 एमएम है। ट्रैक्टर की चौड़ाई 1850 / 1850 एमएम है। ट्रैक्टर का कुल वजन 2200/2380 किलोग्राम है। इसका व्हीबेस 2100 / 2050 एमएम का है। ग्राउंड क्लीयरेंस 415 / 415 एमएम है। वहीं, जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर कुल वजन 2110 / 2410 किलोग्राम है। इस का व्हीलबेस 2050 / 2050 एमएम का है। कुल लंबाई 3535 / 3580 एमएम है। ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1850 / 1875 एमएम है। ग्राउंड क्लीयरेंस की 435 / 435 एमएम का है। जॉन डियर ट्रैक्टर ब्रांड का यह मॉडल भी दोनों ही वेरियंट में आता है। कंपनी इस मॉडल पर 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी प्रोवाइड करती है। 

भारत  में दोनों ट्रैक्टर मॉडल की कीमत 

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत 8.60 लाख से लेकर 11.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम) होती है। वहीं, कुबोटा एमयू 5501 ट्रैक्टर की कीमत 9.31 लाख से लेकर 1.03 लाख रुपए हैं। लेकिन यह इसकी एक्स-शोरूम कीमत है। जॉन डियर 5310 और कुबोटा एमयू 5501 की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। क्योंकि यह ट्रैक्टर कंपनीयां चयनित मॉडल, एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क के आधार पर ऑन रोड़ प्राडस में उतार-चढ़ाव करती रहती है।  

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर