ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की ट्रैक्टर बिक्री में 6.7% की वृद्धि, 7855 ट्रैक्टर बेचे

नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की ट्रैक्टर बिक्री में 6.7% की वृद्धि, 7855 ट्रैक्टर बेचे
पोस्ट -12 दिसम्बर 2023 शेयर पोस्ट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की नवंबर 2023 में ट्रैक्टर बिक्री 6.7% बढ़ी, जानें कितने ट्रैक्टर्स बेचे 

Escorts Kubota Limited Sales Report November 2023 : एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने नवंबर 2023 के दौरान घरेलू एवं निर्यात बाजारों में हुई कुल ट्रैक्टर बिक्री की रिपोर्ट जारी की है। इस बिक्री रिपोर्ट के मुताबिक, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के कृषि मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने नवंबर 2023 में घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री में 6.7% की वृद्धि दर्ज की है। नवंबर 2023 में घरेलू बाजार में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने 7,855 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि पिछले वर्ष 2022 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा द्वारा कुल 7,359 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे गए थे। एक प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी ने ट्रैक्टर बिक्री के बारे में बताते हुए कहा कि देश में त्योहारों के चलते ट्रैक्टर बिक्री अच्छी रही है। लेकिन कुछ राज्यों में कम और बेमौसम बारिश के चलते ट्रैक्टर की मांग मामूली रूप से प्रभावित हुई। कुल मिलाकर त्योहारी सीजन के दौरान घरेलू बाजारों में ट्रैक्टरों में मांग अच्छी रही है। कंपनी ने कहा कि सकारात्मक व्यापक आर्थिक कारकों को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले वक्त में भी ट्रैक्टरों की मांग अच्छी रहेगी। आइए, इस रिपोर्ट की मदद जानते हैं कि नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की कुल ट्रैक्टर बिक्री क्या रही है?

New Holland Tractor

नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की कुल बिक्री 3.7 प्रतिशत बढ़ी

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा जारी कुल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2023 में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री 3.7 प्रतिशत बढ़ गई है। कंपनी ने नवंबर 2023 के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों में कुल 8,258 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो नवंबर 2022 में 7960 ट्रैक्टरों की थी। नवंबर 2023 के महीने में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री का डाटा देखा जाए, तो घरेलू बाजारों में कुल 7855 ट्रैक्टर की बिक्री  हुई है, जबकि नवंबर 2022 में कंपनी ने कुल 7359 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे थे। वहीं, एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अपने निर्यात बाजार में कुल 403 ट्रैक्टर की बिक्री नवंबर 2023 के महीने में की है, जो पिछले साल नवंबर 2022 में 601 ट्रैक्टरों की थी। इस प्रकार कंपनी ने नवंबर 2023 में निर्यात बाजारों में कुल 32.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट ट्रैक्टर बिक्री में दर्ज की है।

नवंबर 2023 में घरेलू और निर्यात बाजारों में होने वाली कुल ट्रैक्टर बिक्री का डेटा

विवरण नवंबर 2023 नवंबर 2022 परिवर्त (%) में
घरेलू बाजार 7,855 7,359 6.7 %
निर्यात बाजार 403 601 -32.9%
कुल ट्रैक्टर बिक्री 8,258 7,960 3.7 %

अप्रैल से नवंबर 2023 (8 महीनों)  का बिक्री डाटा : साल-दर-साल बिक्री में 4% की गिरावट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में साल-दर-साल (YTD) बिक्री में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 के 8 महीनों (अप्रैल से नवंबर) में घरेलू और निर्यात बाजारों में कंपनी ने कुल 70,069 ट्रैक्टरों की बिक्री है, जबकि पिछले वित्त वर्ष इस अवधि में कंपनी ने दोनों बाजारों में कुल 72,952 ट्रैक्टर बेचे थे। 

घरेलू बाजार में साल-दर-साल बिक्री में 1.5% की गिरावट

घरेलू बाजार में साल-दर-साल बिक्री के आंकड़े की बात करें, तो चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के 8 महीनों (अप्रैल से नवंबर) में एस्कॉर्ट्स कुबोटा (पॉवरट्रैक, फार्मट्रैक, डिजिट्रैक) ने घरेलू बाजार में कुल 66,196 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के 8 महीनों के दौरान कंपनी ने कुल 67,206 ट्रैक्टर बेचे थे। इस प्रकार एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने अप्रैल से नवंबर 2023 के दौरान साल-दर-साल बिक्री में 1.5% की गिरावट दर्ज की है।  

निर्यात बाजार की साल-दर-साल बिक्री : अप्रैल से नवंबर 2023 में 32.6 प्रतिशत की कमी 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने वित्तवर्ष 2023-24 के अप्रैल से नवंबर (8 महीनों) में निर्यात बाजार की साल-दर-साल की बिक्री में 32.6 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की है। कंपनी ने चालू वित्तवर्ष के अप्रैल से नवंबर 2023 के दौरान कुल 3873 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं, जबकि पिछले वित्तवर्ष 2022-23 के 8 महीनों (अप्रैल से नवंबर) के दौरान निर्यात बाजार में कुल 5746 ट्रैक्टर बेचे गए थे। ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट में प्रदर्शित डाटा से पता चलता है कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा एग्री मशीनरी (पॉवरट्रैक, फार्मट्रैक, डिजिट्रैक) ने साल-दर-साल कुल ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट दर्ज की है। वहीं, नवंबर 2023 में घरेलू बाजारों में ट्रैक्टरों की बिक्री में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

साल-दर-साल (ytd) ट्रैक्टर बिक्री का डाटा : अपैल से नवंबर 2023 के बीच बेचे गए ट्रैक्ट

विवरण YTD 2023-24 अप्रैल से नवंबर (8 महीने)
 
YTD 2023-24 YTD 2022-23 परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 66,196 67,206 -1.5 %
निर्यात बाजार 3,873 5,746 -32.6 %
कुल ट्रैक्टरों की बिक्री 70,069 72,952 -4 %

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर