Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2022 : घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 25.6 प्रतिशत की वृद्धि

ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2022 : घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 25.6 प्रतिशत की वृद्धि
पोस्ट -11 जनवरी 2023 शेयर पोस्ट

घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री दिसंबर 2022 : ट्रैक्टर कंपनियों ने कुल 55,795 ट्रैक्टर बेचे

घरेलू (Domestic) ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2022 : हाल ही में भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री की मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) की घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2022 जारी हुई है। जिसमें दिसंबर 2022 को देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री के लिए काफी सकारात्मक बताया गया है। भारतीय ट्रैक्टर ओईएम का जारी डेटा यह दर्शाता है कि देश की ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने दिसंबर 2022 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 25.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 55,795 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि दिसंबर 2021 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री कुल 44,426 ट्रैक्टर थी। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री दिसंबर 2021 में 44,426 ट्रैक्टरों की तुलना में दिसंबर 2022 में 25.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 55,795 यूनिट रही। ट्रैक्टर गुरु के इस पोस्ट के माध्यम से भारतीय ट्रैक्टर मूल उपकरण निर्माता (OEM) की घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2022 की कंपलीट जानकारी देने जा रहे हैं।

New Holland Tractor

देश की प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों की घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2022 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर 2022 में घरेलू महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री में 29.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए कुल 21,640 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि दिसंबर 2021 में महिंद्रा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री कुल 16,687 ट्रैक्टर थी। 

टैफे समूह ने घरेलू ट्रैक्टर बाजार में कुल 10,303 ट्रैक्टर बेचे

मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे समूह) ने दिसंबर 2022 के दौरान घरेलू ट्रैक्टर बाजार में 26.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 10,303 ट्रैक्टर बेचे है, जबकि दिसंबर 2021 में इसी बीच मैसी ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री 8,157 ट्रैक्टर थी। 

सोनालीका ट्रैक्टर्स की सेल्स में 41.7 प्रतिशत की वृद्धि

सोनालीका ट्रैक्टर्स ने दिसंबर 2022 में घरेलू बाजार में कुल 4,841 ट्रैक्टर बेचे, जबकि दिसंबर 2021 के दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 6,82 ट्रैक्टर बेचे थे, जो घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 41.7 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शन करता है।  

जॉन डियर ट्रैक्टर्स : जॉन डियर ट्रैक्टर और कृषि उपकरण इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दिसंबर 2021 में घरेलू बाजार में कुल 4,663 जॉन डियर ट्रैक्टर यूनिट की तुलना में दिसंबर 2022 के दौरान कुल 5,443 यूनिट बेचे हैं। जो घरेलू बिक्री में 16..7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। 

एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी (ईएएम) : एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी (ईएएम) ने दिसंबर 2022 में घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में कुल 22.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए कुल 4,979 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 4,080 एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर बेचे थे।  

कुबोटा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड : कुबोटा ट्रैक्टर्स ने घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में दिसंबर 2022 के दौरान कुल 2,261 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो कुल घरेलू कुबोटा ट्रैक्टर की कुल बिक्री में 13.5 प्रतिशत की को दर्शाती है। वहीं, कंपनी ने दिसंबर 2021 में कुल 1,992 ट्रैक्टर बेचे थे। 

इंडो फार्म: इंडो फार्म ट्रैक्टर्स की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री दिसंबर 2022 के दौरान कुल 519 यूनिट रही जबकि दिसंबर 2021 में भी 519 यूनिट थी, जो घरेलू बाजार में स्थिर ग्रोथ को दर्शाती है। 

प्रीत ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड : प्रीत ट्रैक्टर्स ने दिसंबर 2022 में घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। दिसंबर 2022 के दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 435 प्रीत ट्रैक्टर्स बेचे हैं, जबकि पिछले साल इस दौरान कंपनी ने कुल 430 ट्रैक्टर बेचे थे। 

वी.एस.टी. टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड : वी.एस.टी. टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने घरेलू वी.एस.टी. ट्रैक्टर की बिक्री दिसंबर 2022 में कुल 1.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने दिसंबर 2022 में घरेलू बाजार में कुल 414 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 407 ट्रैक्टर बेचे थे। 

न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर : न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर ने दिसंबर 2022 के दौरान घरेलू बाजार में कुल 1,972 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि कंपनी ने दिसंबर 2021 में कुल 1,747 न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर बेचे थे, जो 12.9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। 

फोर्स मोटर्स लिमिटेड  (Firodia Enterprise) : फोर्स ने घरेलू बाजार में दिसंबर 2021 के दौरान 404 यूनिट की तुलना में दिसंबर 2022 में घरेलू बाजार में कुल 405 यूनिट बेचे, जो 02 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।  

कप्तान ट्रैक्टर्स : कप्तान की घरेलू बिक्री दिसंबर 2022 में 272 ट्रैक्टर है, जो पिछले साल दिसंबर 2021 की तुलना में 30.8 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाती है। कप्तान ट्रैक्टन ने घरेलू बाजार में दिसंबर 2021 के दौरान कुल 208 ट्रैक्टर बेचे थे। 

ऐस ट्रैक्टर्स: ऐस (ACE) ने दिसंबर 2021 में घरेलू ट्रैक्टर बाजार में कुल 211 ट्रैक्टर बेचे थे जबकि कंपनी ने दिसंबर 2022 के दौरान 228 ऐस ट्रैक्टर बेचे हैं, जो कुल घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि को प्रदर्शित करते हैं।

एसडीएफ : सेम ड्यूज फार ट्रैक्टर्स (SDF) ने घरेलू बाजार में 22.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए दिसंबर 2022 में कुल 62 ट्रैक्टर बेचे हैं जबकि दिसंबर 2021 में इस बीच कंपनी ने कुल 80 ट्रैक्टर बेचे थे। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह सॉलिस ट्रैक्टर्स  व करतार ट्रैक्टर्स कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर