आप मध्यम दर्जे के जागरूक किसान हैं और आधुनिक खेती करते हैं तो ट्रैक्टर की जरूरत तो होगी ही? यदि आप लेटेस्ट मॉडल वाले मिनी टैक्टर से कृषि कार्य करेंगे तो निश्चित आपको पहले से कई गुना अधिक फायदा होगा। इसकी मुख्य वजह इन ट्रैक्टरों के नये मॉडल की अधिक इंजन क्षमता, ईंधन बचत, कम लागत व कीमत के अलावा उत्पादकता बढ़ाने में मदद ये खास कारण हैं। यहां आपको ट्रैक्टर गुरू की इस पोस्ट में भारत के 5 सर्वश्रेष्ठ मिनी ट्रैक्टर मॉडल्स के फीचर्स, इनके स्पेफिकेशंस,कीमत के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।
भारत के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडलों में स्वराज 724 एक्सएम स्वराज प्रमुख है। यह ट्रैक्टर कई विशेषताओं के साथ आता है। यदि आप खेती के साथ- साथ व्यावसायिक गतिविधियों को भी अंजाम देना चाहते हैं तो यह ट्रैक्टर आपके लिए एकदम उपयुक्त साबित होगा। इसकी ईंधन और सेवा लागत कम होने के कारण यह किसानों को बचत कराता है। वहीं खेत की उत्पादकता बढ़ाने में मदद करता है। स्वराज 724 एक्सएम ट्रैक्टर का उपयोग खेती, जुताई, बुआई, रोपाई, ढुलाई और कटाई आदि जैसे कई कृषि कार्यों में किया जाता है। यहां आपको स्वराज 724 एक्सएम ट्रैक्टर के फीचर्स और इसके स्पेफिकेशन्स के बारे में जानकारी दी जा रही है।
स्वराज 724 एक्सएम ट्रैक्टर का इंजन दमदार है। यह 25 एचपी और 1824 सीसी का है। इंजन से 1800 की आरपीएम उत्पन्न होती है। इंजन दो सिलेंडरों के साथ निर्मित किया गया है। इसमें एयर फिल्टर 3 स्टेज ऑयल बॉथ टाइप का है। इंजन को ठंडा बनाए रखने के लिए कूलेंट सिस्टम है।
स्वराज 724 एक्सएम ट्रैक्टर के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसका ट्रांसमिशन सिस्टम या गियरबॉक्स सिंगल ड्राई डिस्क फ्रिक्शन प्लेट के साथ है। गियर सेंटर शिफ्ट है। इसकी न्यूनतम गति 10.77 और अधिकतम गति 27.78 किमी प्रति घंटा है। ट्रैक्टर में आगे के लिए 8 और पीछे के लिए 2 गियर दिए गए हैं।
इस ट्रैक्टर के अन्य फीचर्स भी शानदार हैं। ब्रेक ड्राई डिस्क/ तेल में डूबे हुए टाइप में आते हैं। स्टीयरिंग मैकेनिकल टाइप है। इसके अलावा पीटीओ पावर 22.5 एचपी है और पीटीओ आरपीएम 540 है।
स्वराज 724 एक्सएम ट्रैक्टर का कुल वजन 1750 किलोग्राम है जबकि व्हीलबेस 1935 एमएम, कुल लंबाई 3320 एमएम है। इसके फ्रंट टायर 6x16 और रियर टायर रियर टायर 12.4 x 28 साइज में आते हैं।
स्वराज 724 एक्सएम ट्रैक्टर की कीमत महज 4.20 लाख से 4.50 लाख रुपये तक है। इस टैक्टर की वारंटी 2 साल या 2000 घंटे है।
महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर में गजब की शक्ति है। कृषि कार्य के साथ आप इस ट्रैक्टर को व्यावसायिक गतिविधियों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे खेतों की जुताई बढिय़ा तरीके से होती है। यह ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ भारी भार वहन करने की क्षमता रखता है। अत्याधुनिक तकनीक से बने स्टियरिंग के कारण उतार-चढ़ाई में आसानी से काम करता है। यहां इसके इंजन सहित अन्य फीचर्स की जानकारी दी जा रही है।
बता दें कि महिंद्रा जीवो ट्रैक्टर 1366 सीसी, 2 सिलेंडर इंजन के साथ आता है। यह 24 एचपी की पावर पैदा करता है। इसमें 86.3 न्यूटन मीटर का टार्क उत्पन्न करता है। इंजन 2300 आरपीएम प्रदान करता है। इसमें वाटरकूल्ड इंजन दिया गया है जो किसानों के समय को बचाने का काम करता है। इसमें एयर फिल्टर ड्राई टाइप है वहीं वाटरकूल्ड सिस्टम है।
लेटेस्ट महिंद्रा जीवो ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन एवं इसके गियरबॉक्स की बात करें तो इसकी सिंगल फ्रिक्शन प्लेट वाली क्लच हैं। गियर लीवर साइड शिफ्ट दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर में 8 फारवर्ड और 4 रिवर्स गियर आते हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 25 किमी प्रतिघंटा है। न्यूनतम स्पीड 2.08 किमी प्रतिघंटा है।
महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं। ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 2300 मिमी का है। पावर स्टीयरिंग दिया गया है। पीटीओ 6 स्पलाइन टाइप की है। जबकि पीटीओ आरपीएम 605, 750 दी गई है। ईंधन टैंक की क्षमता 23 लीटर है। पीटीओ पावर 22 एचपी की है।
महिंद्रा जीवो ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 750 किलोग्राम की दी गई है। इसके फ्रंट टायर 6 x 14 एवं रियर टायर 8.3 x 24 साइज के होते हैं। इसकी माइलेज शानदार है।
महिंद्रा जीवो ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.15 से 5.30 लाख रुपये है। इसकी वारंटी 2 साल या 2000 घंटे की है।
भारत में आयशर 241 ट्रैक्टर कृषि क्षेत्र में व्यापक उपयोग वाला बेहतर ट्रैक्टर है। यह वाणिज्यिक वाहन खंड में अपने श्रेणी के सभी ट्रैक्टरों और इंजनों के लिए लोकप्रिय है। इसकी उपयोगिता नियमित रूप से कल्टीवेटर, ट्रेलर, रोटावेटर और सीड ड्रिल आदि कृषि उपकरणों के कारण बढ़ जाती है। यहां आपको आयशर 241 के मॉडल के बारे में इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत एवं अन्य जानकारियां दी जा रही हैं।
आयशर 241 का इंजन 1 सिलेंडर, 1557 सीसी और 25 एचपी के साथ आता है। इंजन 1650 आरपीएम प्रदान करता है। इसमें 4 स्टेज टाइप ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर है। इससे ट्रैक्टर के इंटीरियर को ठंडा और धूलमुक्त रखने में मदद मिलती है। इसका इंजन शानदार क्षमता से युक्त है, यह कुशल माइलेज देता है। किसानों का पैसा बचाने वाला यह ट्रैक्टर उच्च प्रदर्शन करता है। इसका पीटीओ 21.3 एचपी का है। किसान इस ट्रैक्टर का उपयोग बागवानी कृषि के लिए भी आसानी से कर सकते हैं।
आयशर 241 ट्रैक्टर सर्वश्रेष्ठ अच्छा ट्रैक्टर है। इसकी मुख्य वजह इसके शानदार फीचर्स हैं जो इसे उच्च क्षमतावान बनाते हैं। इसमें सिंगल क्लच होता है जिससे इसके संचालन में आसानी रहती है। वहीं 25.5 किमी प्रति घंटे की गति के साथ 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियरबॉक्स है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 35 लीटर है और यह 1000 हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता रखता है। इसका कुल वजन 1635 किलोग्राम है। यह आकर्षक लुक और बेहतर डिजायन में आता है।
आयशर 241 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 3.83 लाख से 4.15 लाख रुपये है। यह किसानों के लिए बहुत ही किफायती है। इसकी वारंटी 2000 घंटे या 2 वर्ष की है।
बता दें कि भारत में किफायती कीमत और वेल्यू फोर मनी के रूप में कुबोटा नियोस्टार बी 2741 ट्रैक्टर एक बेहतरीन ट्रैक्टर है। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला यह मिनी ट्रैक्टर मॉडल किसानों के बीच खासा लोकप्रिय है। यह सभी प्रकार के कृषि कार्यों के लिए जाना जाता है। इसे उन्नत जापानी तकनीक के साथ तैयार किया गया है। रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रेलर, सीड ड्रिल आदि इससे चलाए जाते हैं। यहां इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस, कीमत आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इस ट्रैक्टर का इंजन 27 एचपी का है। यह 3 सिलेंडर इंजन के साथ आता है। इंजन की क्षमता 1261 सीसी की है, यह 2600 रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। यह ट्रैक्टर ड्राई टाइप एयर फिल्टर के साथ लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी प्रदान करता है। ये दोनों फीचर्स इसके आंतरिक सिस्टम को ओवरहीटिंग और धूल से बचाती हैं।
कीमत और वारंटी
यह ट्रैक्टर छह लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होता है। इसकी एक्सशो रूम कीमत 5.81 लाख रुपये से 5.83 लाख रुपये है। इसकी वारंटी 5,000 घंटे या 5 वर्ष की है।
मिनी ट्रैक्टर रेंज में कम कीमत और अधिक काम के लिए मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर जाना जाता है। इस ट्रैक्टर के इंजन की व्यापक क्षमता और इसकी अत्याधुनिक तकनीक के कारण यह सभी प्रकार के कृषि कार्यों को बहुत ही आसानी से पूरा करता है। इसका शक्तिशाली इंजन किफायती और उच्च शक्ति प्रदान करने वाला है। यह एडवांस ड्राई एयर फिल्टर के साथ आता है।
मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर का इंजन 1318 सीसी का दमदार इंजन है। यह 2109 रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। इसमें 23.8 पीटीओ एचपी है जो अन्य उपकरणों को बिजली देने के लिए पर्याप्त है। यह 3 सिलेंडर में आता है। ट्रैक्टर में पावर स्टियरिंग है इसे कंट्रोल करने में आसानी रहती है। इसके सिंगल क्लच के कारण आसान कामकाज करने और सुचारू तरीके से ट्रैक्टर चलाया जा सकता है।
मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर के सभी फीचर्स शानदार हैं। इसके ब्रेक तेल में डूबे है जो उच्च पकड़ एवं कम फिसलन प्रदान करते हैं। इसकी पेलोड क्षमता 739 किलोग्राम है। माइलेज हर क्षेत्र में किफायती है। इस ट्रैक्टर में 6 फारवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स हैं।
मैसी फर्ग्यूसन 6028 ट्रैक्टर की कीमत 5.50 लाख रुपये 5.90 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
ट्रैक्टरगुरु की इस पोस्ट में आपको भारत में लोकप्रिय टॉप-5 मिनी ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी दी गई है। इसी प्रकार की पोस्ट पढ़ने के लिए बने रहें ट्रैक्टर गुरु के साथ।
ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर व आयशर ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y