ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

सेल्स रिपोर्ट महिंद्रा ट्रैक्टर मार्च 2024 : ट्रैक्टर की बिक्री में 28 प्रतिशत की गिरावट, 24276 ट्रैक्टर बेचे

सेल्स रिपोर्ट महिंद्रा ट्रैक्टर मार्च 2024 : ट्रैक्टर की बिक्री में 28 प्रतिशत की गिरावट, 24276 ट्रैक्टर बेचे
पोस्ट -05 अप्रैल 2024 शेयर पोस्ट

बिक्री रिपोर्ट महिंद्रा ट्रैक्टर मार्च 2024 : जानें महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात बाजार में कितने यूनिट बेचे

Mahindra Tractor Sales March 2024 : 31 मार्च 2024 के दिन वित्तीय वर्ष 2023-24 की क्लोंजिग की जा चुकी है और 1 अप्रैल 2024 से नए वित्तीय वर्ष 2024-25 की शुरूआत भी हो चुकी है। इस दौरान देश की विभिन्न कंपनियों ने अपने द्वारा पूरे वित्तीय वर्ष में किए गए बिजनेस का डेटा सार्वजनिक किया है। इस बीच देश की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विमेंट सेक्टर (एफईएस) ने मार्च 2024 के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट पेश है। 

New Holland Tractor

सेल्स रिपोर्ट महिंद्रा ट्रैक्टर मार्च 2024 में कंपनी ने अपने द्वारा घरेलू और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री के आंकडे़ प्रदर्शित किए हैं। ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा ट्रैक्टर ने मार्च 2024 में अपने घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री में 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, तो निर्यात बिक्री में कंपनी ने मजबूत वृद्धि दर्ज करते हुए अंतराष्ट्रीय बाजारों में अपनी लोकप्रिय साबित भी की है। इससे पहले महिंद्रा ट्रैक्टर ने फरवरी 2024 में निर्यात बिक्री में वृद्धि की थी। वहीं पूरे वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान महिंद्रा ने जून 2023, जुलाई 2023, अगस्त 2023 तथा नवंबर 2023 में घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री में बढ़ोतरी देखी। वहीं, मार्च 2024 में कंपनी ने घरेलू बिक्री में गिरावट का सामना किया है। आइए, इस सेल्स रिपोर्ट से महिंद्रा ट्रैक्टर की घरेलू और निर्यात बिक्री के आंकड़े जानते हैं। 

मार्च 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री, 9346 ट्रैक्टर कम बेचे

महिंद्रा ने मार्च 2024 में घरेलू बाजारों में 24,276 ट्रैक्टर बेचे है, पिछले साल मार्च 2023 में महिंद्रा ने 33622 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की थी। इस तरह महिंद्रा ने मार्च 2024 में साल-दर-साल बिक्री दर में 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए घरेलू बिक्री में कुल 9,346 ट्रैक्टरों कम बेचे हैं। वहीं, निर्यात बाजारों में मार्च 2024 के दौरान कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया। महिंद्रा ने निर्यात बिक्री में 26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मार्च 2024 में कुल 1,748 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं, जो पिछले साल मार्च 2023 के दौरान 1,392 यूनिट थी। इस प्रकार मार्च 2024 में कंपनी ने कुल 356 ट्रैक्टर अधिक निर्यात किए हैं। इसके अलावा महिंद्रा ट्रैक्टर की कुल (घरेलू+निर्यात) बिक्री की बात करें, तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने मार्च 2024 में कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेल और निर्यात) में 26 प्रतिशत की गिरावट के साथ कुल 26,024 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि मार्च 2023 में महिंद्रा ने घरेलू और निर्यात में कुल 35,014 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। 

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट मार्च 2024 में घरेलू और निर्यात बिक्री का डेटा

विवरण मार्च 2024 मार्च 2023 परिवर्तन (%) में
घरेलू बिक्री 24,276 33,622 -28%
निर्यात बिक्री 1,748 1,392 26%
कुल ट्रैक्टर बिक्री 26, 024 35,014 -26%

महिंद्र ट्रैक्टर की वित्तीय वर्ष 2024 के 12 महीने की ट्रैक्टर की बिक्री

बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम महीने मार्च 2024 में वित्तीय वर्ष के अप्रैल 2023 से मार्च 2024 (12 महीनों) में बेचे गए यूनिट्स का खुलासा किया है। महिंद्रा ने अप्रैल से मार्च 2024 तक (12 महीने) में घरेलू और निर्यात ट्रैक्टर की साल-दर-साल बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,78,386 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में इसी समान अवधि के दौरान यह कुल बिक्री 4,07,545 ट्रैक्टर की थी। यदि महिंद्रा की घरेलू बाजारों में वित्तीय वर्ष 2024 की ट्रैक्टर बिक्री के बारे में बात करें तो, महिंद्रा ने कुल 3,64,526 ट्रैक्टर बेचे हैं , जबकि वित्तीय वर्ष 2023 में 3,89,531 यूनिट्स घरेलू बाजारों में बेचे थे। इस तरह, महिंद्रा की वित्तीय वर्ष 2024 में घरेलू बाजारों की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। इसके अलावा कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024 में मार्च तक कुल निर्यात बाजारों में 13,860 ट्रैक्टर बेचे है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2023 में महिंद्रा ने (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) तक 12 महीनों के दौरान कुल 18,014 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं। इसके आधार पर, महिंद्रा ने साल-दर-साल निर्यात ट्रैक्टर बिक्री में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए मार्च 2024 तक निर्यात बाजारों में 4154 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। 

महिंद्र ट्रैक्टर की वित्तीय वर्ष 2024 में कुल बिक्री के आंकड़ें (12 महीने)

विवरण

YTD 2023-24 अप्रैल से मार्च (12 महीने)
YTD 2023-24 YTD 2022-23 परिवर्तन (% में)
घरेलू बिक्री 3,64,526 3,89,531 -6%
निर्यात 13,860 18,014 -23%
कुल बिक्री 3,78,386 4,07,545 -7 %

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विमेंट सेक्टर (FES), के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कंपनी के प्रदर्शन पर  टिप्पणी करते हुए कहा कि “हमने मार्च 2024 के बीच घरेलू बाजारों में कुल 24,276 यूनिट्स बेचे हैं। अनियमित और कमजोर मानसून के कारण दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों को कृषि तनाव का सामना करना पड़ रहा है। बागवानी उत्पादन में वृद्धि और पिछले साल की तुलना में रबी गेहूं के उत्पादन के अग्रिम अनुमान में बढ़ोतरी की सरकार की घोषणा से किसानों के बीच सकारात्मक भावनाएं आने की उम्मीद है। इस साल सामान्य दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूर्वानुमान से आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की डिमांड में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। निर्यात बाजार में, हमने 1748 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित करती है।

विवर

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर