Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर की सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024: 2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 37,039 यूनिट बेचे

महिंद्रा ट्रैक्टर की सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024: 2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 37,039 यूनिट बेचे
पोस्ट -03 मई 2024 शेयर पोस्ट

महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि, अप्रैल 2024 में 37,039 यूनिट बेचे

Mahindra Tractor Sales April 2024 : देश की सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए अप्रैल 2024 का महीना ट्रैक्टर बिक्री के लिहाज से काफी शानदार रहा। इस दौरान कंपनी ने अपने घरेलू और निर्यात बाजार में जमकर ट्रैक्टरों की बिक्री की। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विमेंट सेक्टर (एफईएस) के लिए जारी अप्रैल 2024 की बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा ट्रैक्टर ने कुल बिक्री में 2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ घरेलू और निर्यात दोनों को मिलकर कुल 37,039 ट्रैक्टर बेचे है। इस बिक्री प्रदर्शन ने एक बार से साबित कर दिया है कि देश के किसानों के बीच महिंद्रा ट्रैक्टर ही पहली पंसद है। महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा अप्रैल 2024 महीने के लिए सार्वजनिक की गई सेल्स रिपोर्ट में प्रदर्शित आंकड़ों के हिसाब से कंपनी ने अप्रैल 2024 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 1 प्रतिशत एवं निर्यात ट्रैक्टर बिक्री में 23 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि दर्ज कर अंतराष्ट्रीय बाजारों में अपनी लोकप्रियता साबित करने में सक्षम हो पाई है। आइए, अप्रैल 2024 के लिए जारी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की घरेलू और निर्यात दोनों की बिक्री के आंकडे़ के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

New Holland Tractor

घरेलू बिक्री में 1% की वृद्धि, 35,805 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की अप्रैल 2024 में ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अप्रैल 2024 के दौरान अपनी घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 1 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ कुल 35,805 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी समान अवधि में कंपनी द्वारा भारत में 35,398 इकाईयां बेची गई थी। इससे पता चलता है कि कंपनी ने अप्रैल 2023 की तुलना में अप्रैल 2024 में 407 यूनिट अधिक बेचे हैं।

घरेलू और निर्यात दोनों को मिलाकर 37,093 ट्रैक्टर बेचे

रिपोर्ट में प्रदर्शित आंकडे़ बताते है कि कंपनी ने अप्रैल 2024 में 1,234 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं, जबकि अप्रैल 2023 के दौरान कंपनी ने 1,007 ट्रैक्टरों की बिक्री निर्यात बाजारों में की थी। इस प्रकार महिंद्रा ने अप्रैल 2024 के दौरान 23 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि दर्ज करते हुए 227 ट्रैक्टर अधिक निर्यात किए हैं। अगर अप्रैल 2024 में कंपनी की घरेलू और निर्यात दोनों की कुल बिक्री की बात करें, तो कंपनी ने अप्रैल 2024 में घरेल और निर्यात दोनों को मिलाकर 37,039 ट्रैक्टर बेचे है, जो पिछले साल अप्रैल 2023 में 36,405 ट्रैक्टर की थी। इस तरह अप्रैल 2024 में महिंद्रा ने कुल (घरेल+निर्यात) ट्रैक्टरों की बिक्री में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा की अप्रैल 2024 में कुल ट्रैक्टरों की बिक्री के आंकडे़  (घरेल+निर्यात) 

विवरण अप्रैल 2024 अप्रैल 2023 परिवर्तन (%) में
घरेलू बिक्री 35,805 35,398 1%
निर्यात बिक्री 1,234 1,007 23%
कुल ट्रैक्टर (घरेल+निर्यात्) बिक्री 37, 039 36,405 2%

आगामी महीनों में ट्रैक्टर की मांग बढ़ने की उम्मीद

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र (FES) के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने बिक्री प्रदर्शन पर  टिप्पणी करते हुए कहा कि “हमने अप्रैल 2024 के दौरान घरेलू बाजारों में 35,805 यूनिट्स बेचे हैं, जो गतवर्ष की तुलना में 1 प्रतिशत अधिक है। मंडियों में अच्छी आवक सहित सरकारी गेहूं खरीद कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है, जिससे ग्रामीण नकदी प्रवाह मजबूत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आईएमडी ने अप्रैल महीने में सामान्य से अधिक मानसून बारिश पूर्वानुमान और त्योहारों के सीजन ने ग्रामीण भावनाओं में सकारात्मकता लाने में मदद की है।  व्यापार की शर्तें सकारात्मक बनी हुई है और रबी की फसल से अच्छे नकदी प्रवाह से आगामी महीनों में ट्रैक्टर की मांग बढ़ने की पूरी-पूरी उम्मीद है। अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कहा, निर्यात बाजार में, हमने पिछले साल की तुलना में 23 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 1,234 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर