एमएसपी खरीद : चना, मसूर और सरसों की खरीद के लिए किसान यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

एमएसपी खरीद : चना, मसूर और सरसों की खरीद के लिए किसान यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
शेयर पोस्ट

न्यूनतम समर्थन मूल्य : चना, मसूर और सरसों बेचने के लिए किसान जल्द यहां करे रजिस्ट्रेशन

Rabi Marketing Season 2024-25 : किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य मिल इसके लिए सरकार द्वारा समर्थन मूल्य (MSP) पर उपज खरीदी व्यवस्था योजना चलाई जा रही है। इसके माध्यम से राज्य में सरकारी खरीदी के लिए संचालित क्रय केंद्रों पर किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर फसल की खरीद की जाती है, जिसका भुगतान निर्धारित समयसीमा में किसानों के पंजीकृत बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कर दिया जाता है। कई राज्यों में रबी वर्ष 2023-24 (विपणन वर्ष 2024-25) में रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू हो गई है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार मिनिमम सपोर्ट प्राइज (एमएसपी) योजना के तहत रबी वर्ष 2023-24 की मुख्यम फसलें चना, मसूर और सरसों की सरकारी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य में 20 फरवरी से चना, मसूर और सरसों की खरीद के लिए किसानों की पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सरकार ने किसानों को चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा है। आइए जानते हैं राज्य के किन जिलों के किसान एमसपी पर फसल बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

अंतिम तारीख 10 मार्च तक कर सकते है रजिस्ट्रेशन

प्रदेश सरकार द्वारा रबी वर्ष 2023-24 के लिए 20 फरवरी से चना, मसूर और सरसों की खरीद के लिए किसानों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने हाल ही में इसकी घोषणा की है। कृषि मंत्री ने राज्य के चना, मसूर एवं सरसों उत्पादक किसान से अपील की है कि वे अपनी उपज के लिए अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र या ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन निर्धारित समय अवधि में जरूर कर लें। उन्होंने बताया है कि रबी वर्ष 2023-24 में ई-उपार्जन पोर्टल पर 20 फरवरी से 10 मार्च 2024 तक रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही की जाएगी। किसान एमएसपी पर अपनी उपज बेचने के लिए अंतिम तारीख 10 मार्च तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

राज्य के इन जिलों में खरीदी जाएगी चना, मसूर एवं सरसों की उपज

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री के अनुसार, सरकार ने राज्य में चना, मसूर एवं सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिए हैं। भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट योजना के अंतर्गत सरकार रबी वर्ष 2023-24 में चने की खरीद राज्य के सभी जिलों में करेगी। वहीं मसूर की खरीद राज्य के 37 जिलों में और सरसों की खरीद राज्य के 40 जिलों में की जाएगी। राज्य के चना, मसूर एवं सरसों उतपादक किसान एमएसपी पर अपनी उपज बेचने के लिए अपना पंजीकरण करना चाहते हैं, तो वे अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र पर जा सकते हैं या फिर ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन भी रजिस्टेशन कर सकते हैं।

ई-उपार्जन पोर्टल पर जारी कर दिये गए है निर्देश

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी वर्ष 2023-24 में चना, मसूर और सरसों की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने वाली है। इसके लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने विस्तृत निर्देश जारी कर दिये गये है। मंत्री ने बताया है कि चना, मसूर एवं सरसों की फसलों की एमएसपी पर बिक्री के लिए ई-उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in पर राज्य के किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजीयन की व्यवस्था, पंजीयन केन्द्रों के निर्धारण, पंजीयन केन्द्रों पर अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभाग को निर्देश दे दिये है। सरकार ने कहा कि राज्य में किसानों के मेहनत से पैदा हुआ एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा, जिससे किसानों को भी उपज का वाजिब दाम मिल सके।

मसूर बेचने के लिए इन जिलों के किसान कर सकते है पंजीकरण

कृषि मंत्री के अनुसार, राज्य में रबी वर्ष 2023-24 की मुख्य फसलें चना, मसूर और सरसों की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू की जा रही है। समर्थन मूल्य (MSP) पर उपज खरीदी व्यवस्था योजना के तहत ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से चना, मसूर और सरसों की खरीद की जाएगी। इसमें  चने की खरदी के लिए राज्य के सभी जिलों के किसान अपना पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर कर सकते हैं। वहीं, भिण्ड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर पन्ना, दमोह, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मण्डला, डिण्डोरी जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, सिवनी, कटनी, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उज्जैन, मंदसौर, आगर, शाजापुर, रतलाम, नीमच एवं धार जिले के किसान समर्थन मूल्य पर मसूर बेचने के लिए अपना पंजीकरण कर सकते है।

इन जिलों में होगी सरसों की खरीद

इस प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भिण्ड, मुरैना, श्योपुर कला, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, डिण्डोरी, मण्डला, सिवनी, छिंदवाडा, बालाघाट, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, आगर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, एवं हरदा जिलों के किसानों से समर्थन मूल्य MSP पर सरसों की खरीद की जाएगी। इन जिलों के किसान  20 फरवरी से समर्थन मूल्य पर सरसों बेचने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज

कृषि मंत्री के अनुसार, राज्य में समर्थन मूल्य पर चना मसूर और सरसों बेचने के लिए किसानों को ई-उपार्जन पोर्टल पर या अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। इसके लिए  किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन संबंधी दस्तावेज, मोबाइल नंबर आदि जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अनुसार, केंद्र सरकार ने रबी विपण सीजन 2024-25 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,275 रुपए प्रति क्विंटल, जौ के लिए 1850 रुपए प्रति क्विंटल, चने के लिए 5,440 रुपए प्रति क्विंटल, मसूर के लिए 6,425 रुपए प्रति क्विंटल और रेपसीड, सरसों के लिए 5,650 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित की गई है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3443 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

2235 cc 37 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 39 HP

For Price Click Here