MGNREGA UPDATE 2024: इन लोगों को मिलेगी स्थाई नौकरी, हाजिरी की तरीका बदलेगा

MGNREGA UPDATE 2024: इन लोगों को मिलेगी स्थाई नौकरी, हाजिरी की तरीका बदलेगा
शेयर पोस्ट

मनरेगा अपडेट 2024 : मनरेगा में हाजिरी की तरीका बदलेगा, 7 घंटे करना होगा काम

साल 2024 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (NREGA) से जुड़े मनरेगा श्रमिकों के लिए कुछ अपडेट लगातार आ रहे हैं। पिछले दिनों 27 मार्च 2024 को केंद्र सरकार ने मनरेगा श्रमिकों के मानदेय में वृद्धि की थी जिसके फलस्वरूप श्रमिकों के मानदेय में 3.04 प्रतिशत से लेकर 10.56 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई। मानदेय में इस वृद्धि का लाभ 12.93 करोड़ से ज्यादा सक्रिय मजदूरों को 1 अप्रेल 2024 से मिलना शुरू हो गया है। अब सरकार मनरेगा में हाजिरी का तरीका बदलने जा रही है। अभी प्रायोगिक तौर पर इसे कुछ जिलों में लागू किया जा सकता है। वहीं सरकार मनरेगा में संविदाकर्मियों को नियमित करने जा रही है। आइए, ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट से जानें कि मनरेगा में क्या नए अपडेट हैं और इसका लाभ किन लोगों को मिलेगा।

मनरेगा में मिलेगी स्थाई नौकरी, प्रशासनिक स्वीकृति जारी (Will get permanent job in MNREGA, administrative approval issued)

मनरेगा योजना में 4966 संविदाकर्मियों को स्थाई नौकरी देने की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। इसका लाभ उन संविदा कर्मचारियों को मिलेगा जो लगातार पिछले 9 साल से मनरेगा में काम कर रहे हैं। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान की ओर से इस संबंध में जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस और कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा गया है कि 11 जनवरी 2022 को जारी राजस्थान कंट्रेक्च्युअल टू सिविल पोस्ट रूल 2022 के नियम-20 के तहत ग्रामीण विकास विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में सृचित 4,966 नियमित पदों की प्रशासनिक स्वीकृति 7 मार्च 2024 को जारी की गई है। नियमितिकरण की लाभार्थी सूची में शामिल संविदाकर्मियों की स्क्रीनिंग का काम जल्दी शुरू होगा। राज्य सरकार ने जिला स्तरीय कमेटी को पात्रता जांच व दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य सौंपा है। यहां आपको बता दें कि 9 साल की अवधि की गणना 1 अप्रैल 2024 को आधार मानकर की जाएगी।

राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली से मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी जारी (Online attendance continues in MNREGA through National Mobile Monitoring System)

मनरेगा में फर्जी तरीके से हाजिरी कराकर मानदेय उठाने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। केंद्र सरकार ने योजना का लाभ ईमानदारी तरीके से मजदूरों तक पहुंचाने के लिए मनरेगा हाजिरी (MNREGA attendance) को ऑनलाइन कर दिया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना के तहत कार्य करने वाले लोगों की उपस्थिति दर्ज करने के तरीके को 1 जनवरी 2023 से ऑनलाइन किया । नरेगा मजदूरों की उपस्थिति ऑनलाइन राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली (एनएमएमएस) के माध्यम से दर्ज हो रही है।

मनरेगा अपडेट 2024

अब वीडियो क्लिपिंग से मनरेगा मजदूरों की हाजिरी होगी (Now attendance of MNREGA workers will be monitored through video clipping)

राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली के माध्यम से मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी में कई खामियां सामने आई थी जिसमें समय-समय में सुधार किया गया। अब मनरेगा मजदूरों पर निगरानी रखने के लिए एक नया नवाचार काफी ट्रेंडिंग हो रहा है। अजमेर में वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से मनरेगा श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज हो रही है। इस नवाचार को काफी सराहना मिल रही है। राजस्थान के एक प्रमुख मीडिया हाउस में प्रकाशित खबर के अनुसार इस नवाचार को जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में लागू करने की तैयारी की जा रही है। राजस्थान में इस इनोवेशन को वीडियो क्लिपिंग फॉर अटेंडेंस मॉनिटरिंग सिस्टम नाम दिया गया है। इस सिस्टम के माध्यम से अजमेर के पीसांगन पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यस्थल पर मजदूरों की वास्तविक मौजूदगी को लेकर निगरानी की जा रही है। फिलहाल इसे पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी में सरकार जुट गई है।

मनरेगा में कार्य समय अब 7 घंटे निर्धारित (Working time in MNREGA now fixed at 7 hours)

गर्मी के मौसम में मनरेगा श्रमिकों को राहत देने के लिए कार्य करने का समय भी कम किया गया है। राजस्थान सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में कार्य समय 8 घंटे से घटाकर अब 7 घंटे कर दिया है। इस अवधि में एक घंटे का लंच टाइम भी होगा। मनरेगा श्रमिकों को सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक काम करना होगा। यह व्यवस्था 1 मई से 15 जून तक लागू रहेगी। इससे पहले मनरेगा योजना में 8 घंटे का कार्य समय निर्धारित था। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Massey Ferguson
Swaraj
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Preet
Trakstar
Tafe
ACE
Same Deutz Fahr
Escorts
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2339 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 40 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 50 HP

For Price Click Here