Mukhymantri Ladli Bahana Yojana : महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। राज्य स्तर पर संचालित होने वाली इस योजना के तहत 12 किस्तें दी जा चुकी है। अब 13वीं किस्त के लिए महिलाओं का इंतजार बढ़ रहा है। 13वीं किस्त की ये राशि जून महीने में जारी की जाएगी। बता दें कि इस योजना के तहत प्रदेश में करोड़ों महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। इस योजना में मिलने वाली लाभ राशि के भी आसार दिख रहे हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी किस्त की राशि बढ़ाने को लेकर बात कही है लेकिन वर्तमान में आधिकारिक रूप से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है।
ट्रैक्टर गुरु के इस पोस्ट में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की किस्त कब मिलेगी, इसको लेकर पूरी जानकारी प्रदान की गई है।
लाडली बहना योजना की किस्त जून महीने में 10 जून को जारी हो सकती है। इसकी अधिकृत सरकारी घोषणा अभी जारी नहीं हुई है। हालांकि बहुत सारी अपात्र महिलाओं के नाम काटे जा रहे हैं जिससे बहुत सारी महिलाओं को जून में आने वाली लाडली बहना किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। उनके लिए अपात्रता से संबंधित नियम दिए गए हैं।
जिन महिलाओं की कुल आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा है और अगर वो इनकम टैक्स देती है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा अगर महिला केंद्र या राज्य की योजनाओं से हर माह 1000 रुपए से ज्यादा की राशि प्राप्त कर रही है तो वो भी इस योजना के लाभ से वंचित रहेगी। इसके अलावा भूतपूर्व या वर्तमान विधायक एवं सांसद को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। साथ ही 5 एकड़ से ज्यादा कृषि योग्य भूमि वाले परिवार को भी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
PM Kisan 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये।
यूपी पशुधन बीमा योजना: गाय-भैंस के बीमा पर 85% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन।
यूपी आलू बीज अनुदान: ₹1,000 प्रति क्विंटल, जरूरी दस्तावेज।
Montra Electric Puts Seven E-45 Tractors to Work at Action TESA’s Visakhapatnam Plant
चक्रवात का अलर्ट! किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, गेहूं-चना की बुवाई पर रोक
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये