लाड़ली बहना योजना ने विवाहित महिलाओं सहित विधवा, तलाकशुदा व परित्यक्ता महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दी जाती है और उनके बैंक खातों में हर माह डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के माध्यम से 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं और उनके बच्चों की सेहत में सुधार लाना है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना को लांच किया था। इसके बाद अब तब एमपी की महिलाओं को 11 किस्तों का लाभ मिल चुका है। अब 4 मई को सीएम मोहन लाल यादव ने 12वीं किस्त की राशि महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की है। प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी गई है। आइए, ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट से जानें कि लाड़ली बहना योजना का स्टेट्स कैसे देखें और अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो इसका कारण क्या है?
लाड़ली बहना योजना की किस्त महिलाओं के खाते में हर माह की 10 तारीख को भेजी जाती है। लेकिन पिछले तीन महीने से महिलाओं के खाते में समय से पहले किस्त की राशि भेजी जा रही है, इससे महिलाएं खुश है। इस बार 12वीं किस्त 10 मई को भेजा जाना प्रभावित था, लेकिन सरकार ने लोकसभा चुनाव का देखते हुए 4 मई को ही राशि ट्रांसफर कर दी। इससे पहले लाड़ली बहना योजना की 11वीं किस्त की राशि 5 अप्रैल को भेजी गई थी। वहीं 10वीं किस्त की राशि 1 मार्च को जारी हुई थी।
लाडली बहना योजना का लाभ 21 से 60 आयुवर्ग की सभी महिलाओं को दिया जाता है। योजना में सामान्य, पिछड़ा, अनसूचित जाति व जनजाति की महिलाओं को लाभार्थी माना गया है। अगर आपके खाते में लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त की राशि अगर अभी तक नहीं पहुंची तो आप अपना स्टेट्स चेक कर सकती है। यहां आपको स्टेट्स चेक करने का तरीका बताया गया है।
मध्यप्रदेश में 21 से 60 साल की सभी वर्ग की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं अगर लाड़ली बहना का परिवार इन नियमों में शामिल है ता उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ये नियम इस प्रकार है :
महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना की 12वीं किस्त का पैसा पहुंचने का क्रम 4 मई से जारी है। अगर आपके खाते में अभी राशि नहीं आई है तो आप कुछ समय और इंतजार कर सकती है। इस योजना में दो कारणों से भी खातों में पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता है। इनमें पहला कारण बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होना है और दूसरा कारण केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं करना है। अगर आप इन दोनों कमियों में सुधार नहीं करेंगे तो आपको किस्त की राशि ट्रांसफर नहीं हो पाएगी।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
PM Kisan 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये।
यूपी पशुधन बीमा योजना: गाय-भैंस के बीमा पर 85% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन।
यूपी आलू बीज अनुदान: ₹1,000 प्रति क्विंटल, जरूरी दस्तावेज।
Montra Electric Puts Seven E-45 Tractors to Work at Action TESA’s Visakhapatnam Plant
चक्रवात का अलर्ट! किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, गेहूं-चना की बुवाई पर रोक
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये