प्लास्टिक कैरेट और लेनो बैग पर सरकार दे रही 90 प्रतिशत की सब्सिडी, ऐसे करें आवदेन

प्लास्टिक कैरेट और लेनो बैग पर सरकार दे रही 90 प्रतिशत की सब्सिडी, ऐसे करें आवदेन
शेयर पोस्ट

फल-फूल और सब्जी रखने वाले प्लास्टिक कैरेट पर सरकार दे रही बंपर सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन

Horticulture Mission Scheme : कृषि क्षेत्र का विकास के लिए बागवानी मिशन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने व किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत कई राज्यों की सरकारें अपने अनुसार फसल में सुधार करने से लेकर किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया करने का प्रयास करती है। ऐसे में बिहार की कृषि जलवायु परिस्थितियां विभिन्न प्रकार की फसलों के उत्पादन हेतु उपयुक्त है। यहां की समृद्ध जैव विविधता के मुबातिक किसान पारंपरिक फसलों की खेती से हटकर अलग-अलग तरह की उद्यानिकी/बागवानी फसलों की खेती करते हैं, जिसके लिए राज्य सरकार भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराती है। इस बीच राज्य सरकार किसानों को बागवानी फसलों जैसे कि फल-फूल और सब्जी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए सरकार इन फसलों के उत्पादन से लेकर इनके प्रबंधन के लिए विभिन्न अवयवों पर अनुदान देने के लिए मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना संचालित कर रही है। इस योजना के अतंर्गत बिहार सरकार राज्य में किसानों को प्लास्टिक कैरट्स एवं लेनो बैग पर भारी अनुदान दे रही है। जिससे किसानों को फल-फूल एवं सब्जी की तुड़ाई के साथ ही उन्हें बाजार तक पहुँचाने में आसानी हो सके। इस योजना का लाभ राज्य में औद्यानिक फसलों की बागवानी खेती करने वाले किसानों को ही दिया जाएगा।

प्लास्टिक कैरट्स पर किसानों को कितना दिया जाएगा अनुदान?

किसानों को फल-फूल और सब्जी उत्पादन को रखने एवं बिक्री के लिए बाजार तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत् प्लास्टिक कैरेट और लेनो बैग पर बंपर अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए उद्यानिकी विभाग बिहार सरकार ने राज्य में बाग़वानी कर रहे किसानों से आवेदन मांगे गए है। योजना के अंर्तगत किसान प्लास्टिक कैरट्स एवं लेनो बैग पर अनुदान का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार सरकार उद्यानिकी विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत एक प्लास्टिक कैरेट की अनुमानित लागत 400 रुपए आंकी गई है, जिस पर लाभार्थी किसान को लागत का 90 प्रतिशत या 360 रुपए की राशि अनुदान के रूप में दिया जाएगा, जिससे लाभार्थी किसानों को केवल 40 रुपए में एक प्लास्टिक कैरेट मिलेगा। योजना के तहत एक किसान न्यूनतम 10 और अधिकतम 50 पीस प्लास्टिक कैरट्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत लेनो बैग पर किसानों को कितना दिया जाएगा अनुदान?

इस योजना के तहत उद्यानिकी विभान ने लेनो बैग पर अनुमानित लागत 18 रुपए आंकी गई है, जिस पर लाभार्थी किसान को लागत का 90 प्रतिशत अनुदान यानि की 16.20 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। इससे लाभार्थी किसानों को केवल 1 रुपए 80 पैसे में एक लेनो बैग मिलेगा। योजना के तहत एक किसान न्यूनतम 100 और अधिकतम 500 पीस लेनो बैग पर अनुदान के लाभ के लिए आवेदन कर सकता है।

अनुदान का लाभ लेने के लिए यहां करें आवेदन

उद्यान निदेशालय, बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के अंर्तगत प्लास्टिक कैरट्स व लेनो बैग पर अनुदान का लाभ देने के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं। फसलों को तुड़ाई के साथ उन्हें सुरक्षित बाजार तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान उद्यान निदेशालय की वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन के समय किसानों को ड्राप डाउन मेनू में सूचिवद्ध कंपनी में से किसी एक का चयन करना होगा, जिसके पश्चात सहायक निदेशक उद्यान द्वारा दस्तावेजों की जाँच कर 7 दिनों के अंदर कार्यादेश निर्गत किया जाएगा। इसके अलावा योजना से जुड़ी विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान अपने जिले के सहायक निदेशक उद्यान से संपर्क कर सकते हैं।

प्लास्टिक कैरट्स एवं लेनो बैग के लिए आवेदन प्रोसेस

मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के अंर्तगत प्लास्टिक कैरट्स एवं लेनो बैग पर अनुदान के लिए केवल उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसान ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रकिया इस प्रकार है :

आवेदन के लिए इच्छुक किसान को सबसे पहले उद्यान निदेशालय, बिहार सरकार की वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाना होगा

  • यहां लाभार्थी किसान को मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के आवेदन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद लाभार्थी किसान को नए पेज पर मांगी गई संबंधित कुछ जानकारी दर्ज कर सहमत वाले विक्लप  पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद आवेदक के सामाने संबंधित योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा
  • इस आवेदन पत्र में आवेदक को मांगी गई सभी जानकारी सही से दर्ज कर मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा
  • इसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा
  • इस तरह योजना के तहत आप ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस पूरा कर पाएंगे

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
John Deere
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
Preet
VST
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
Force
ACE
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

2400 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3065 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 45 HP

For Price Click Here