Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

सरकार ने दिवाली पर बढ़ाए गन्ने के दाम, जानें किस राज्य में बढ़ाए है गन्ना के दाम

सरकार ने दिवाली पर बढ़ाए गन्ने के दाम, जानें किस राज्य में बढ़ाए है गन्ना के दाम
पोस्ट -11 नवम्बर 2023 शेयर पोस्ट

सरकार ने बढ़ाए गन्ने के दाम, गन्ना बेचने के लिए किसान घर से लगा सकेंगे नंबर 

Sugarcane Price :  केंद्र एवं राज्य की सरकारें गन्ना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत है। इस बीच हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने किसानों को दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गन्ना के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के लिए गन्ने की खरीदी मूल्य अगेती किस्म के लिए 372 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 386 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया जाता है। सीएम ने कहा कि इस वर्ष के लिए गन्ने के मूल्य में प्रति क्विंटल 14 रुपए का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अगले साल के लिए भी गन्ना खरीद के रेट में बढ़ोतरी का एलान किया है। वहीं, नवंबर महीने के पहले सप्ताह से राज्य में गन्ने की पेराई सत्र 2023-24 के लिए गन्ने की पेराई का काम चीनी मिलों द्वारा शुरू किया जा चुका है। गन्ना बिक्री के लिए लाने में किसानों को ज्यादा समय तक इंतजार न करना पड़े। इसके लिए चीनी मिलों ने किसानों के मोबाइज पर मैसेज भेजने की आवश्यक प्रबंध भी किया है। बता दें कि इस वर्ष के लिए हरियाणा सरकार ने 424 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई व 10 प्रतिशत रिकवरी रेट का लक्ष्य रखा है।
 
अगले साल के लिए भी गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों के लिए एक साथ ही दो साल के लिए गन्ना के रेट में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा इस वर्ष के लिए गन्ने के मूल्य 372 रुपए प्रति क्विंटल में 14 रुपए बढ़ाकर 386 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया जाता है। इसके साथ ही अगले वर्ष के लिए गन्ने का रेट 400 रुपए प्रति क्विंटल होगा। सीएम ने कहा अगले वर्ष जिन दिनों गन्ने का मूल्य घोषित होता है, उन दिनों में संभवत: आचार संहिता लगी होगी। इसलिए विभाग से परामर्श करके अगले साल के गन्ने मूल्य अभी घोषित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घोषणा से पहले पंजाब सरकार सबसे अधिक रेट पर गन्ने की खरीद कर रही थी। पड़ोसी राज्य पंजाब में गन्ने की कीमत 380 रुपये प्रति क्विंटल है। राज्य सरकार की गन्ना खरीद मूल्य की नई घोषणा के बाद यह देश में गन्ने का सबसे ऊंचा मूल्य है।

New Holland Tractor

हरियाणा में 14 फसलों की खरीद एमएसपी पर

मुख्यमंत्री ने कहा, हरियाणा सरकार ने 9 महीने में दूसरी बार गन्ने का रेट बढ़ाया है। पिछले वर्ष के लिए गन्ने का रेट 372 रुपय प्रति क्विंटल था, इसको बढ़ाकर इस वर्ष के लिए 386 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। इससे पहले 25 जनवरी को राज्य सरकार ने गन्ने के मूल्य में 10 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 372 रुपए प्रति क्विंटल किया था, जोकि पहले 362 रुपए प्रति क्विंटल था। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सदैव किसान हित में निर्णय लेती है और हमारी सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश के किसान भाई बहुत मेहनत से खेती करते हैं और उसी उपज को बाजार में बेचकर हरियाणा की आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां 14 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जाती है।

गन्ना किसानों को मिलेगी 63 हजार की सब्सिडी

गन्ना किसानों को 2,819 करोड़ रुपए का भुगतान

गन्ना का मूल्य बढ़ाए जाने की घोषणा पर हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का धन्यवाद करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar जी ने हरियाणा प्रदेश के गन्ना किसानों को दिवाली का तोहफे देते हुए गन्ने खरीद मूल्य को बढ़ाने का एलान किया है। माननीय मुख्यमंत्री जी का समस्त किसानों की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं सभी गन्ना किसानों को बधाई व शुभकामनाएं."। कृषि मंत्री ने पिछले हफ्ते गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक में इस बात की जानकारी दी थी कि हरियाणा सरकार गन्ना किसानों के लिए गन्ना का मूल्य बढ़ाने का एलान कर सकती है। इस मौके पर उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि हरियाणा सरकार ने पेराई सत्र 2022-23 के दौरान गन्ना किसानों को 2,819 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। साल 2022-23 के दौरान राज्य विभिन्न चीनी मिलों ने 770.73 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की, जिसमें 9.70 प्रतिशत की चीनी रिकवरी हुई। इस पेराई सत्र 2023-24 के लिए हरियाणा सरकार ने 424 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई तथा 10 प्रतिशत रिकवरी रेट का लक्ष्य रखा है। 

देश में सर्वाधिक गन्ना मूल्य देने वाला राज्य बना हरियाणा

हरियाणा देश में सर्वाधिक गन्ना  का मूल्य देने वाला राज्य बन गया है। वहीं, पंजाब अपने सूबे के किसानों को गन्ना का मूल्य 380 रुपए प्रत‍ि क्व‍िंटल दे रहा है।

क्रं. सं.

फसल राज्य

गन्ने का खरीद मूल्य (प्रति क्विंटल)

1 गन्ना हरियाणा 386
2 गन्ना पंजाब 380
3 गन्ना उत्तराखंड 355
4 गन्ना उत्तर प्रदेश 350
5 गन्ना बिहार 335

बता दें कि इन् गन्ना उत्पादक राज्यों में स्टेट एडवायजरी प्राइस (एसएपी) लागू होता है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित गन्ना का उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 315 रुपए प्रति क्विंटल है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर