प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : फसल नुकसान पर मिलेगा किसानो को 2 लाख रुपए का क्लेम

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : फसल नुकसान पर मिलेगा किसानो को 2 लाख रुपए का क्लेम
शेयर पोस्ट

जानें, क्या है फसल बीमा योजना और किसानों को कैसे मिलेगा 2 लाख रुपए तक फसल नुकसान राशि का क्लेम

भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की 70 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या कृषि क्षेत्र के माध्यम से अपनी आजीविका चलाती है। हमारे देश के किसान लगभग सभी तरह की फसलों की खेती करते हैं। किसानों की फसलों को कई बार अप्रत्याशित मौसम या प्राकृतिक आपदा के कारण भारी नुकसान होता है जिस वजह से किसान भाइयों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता हैं। किसानों की इन्हीं सब कठिनाइयों को देखते हुए व किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 13 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य किसानों की फसल की क्षति होने पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। किसान सरकार के इस बीमा का लाभ बहुत ही कम प्रीमियम का भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसान अपनी फसल का बीमा कराकर फसल में नुकसान होने की स्थिति में एक तय बीमा राशि प्राप्त कर सकते हैं। किसान भाइयों आज ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपके साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी सभी जानकारियां विस्तार से साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) क्या है?

बारिश, तापमान में होने वाले बदलाव, पाला, नमी आदि जैसी स्थिति में किसानों की फसलों को बहुत नुकसान होता है। इस नुकसान से बचाने के लिए किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से बहुत कम पैसे का प्रीमियम देकर अपनी फसल का बीमा करवाने की सुविधा मिलती है। इस योजना के बीमा कवरेज के तहत अगर बीमित फसल की क्षति हो जाती है तो इसकी पूरी भरपाई का जिम्मा बीमा कंपनी का होता है। इस बीमा के तहत खाद्य फसलें (अनाज, बाजरा और दालें), तिलहन और वार्षिक वाणिज्यिक / वार्षिक बागवानी फसलों को बीमा का कवरेज प्रदान किया जाता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का उद्देश्य

किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगों के परिणामस्वरूप अधिसूचित फसल में से किसी भी फसल में नुकसान होने की स्थिति में बीमा कवरेज और वित्तीय सहायता प्रदान करना।
खेती-किसानी में किसानों की सतत प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उनकी आय को स्थायित्व देना।
किसानों को कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
कृषि क्षेत्र में लोन की उपलब्धता को सुनिश्चित करना।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 2 लाख रुपये तक का बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के लिए सभी किसानों को बीमा की राशि भी प्रदान की जाती है।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अब तक 36 करोड़ किसान ले चुके हैं।
  • योजना के तहत मिलने वाली बीमा राशि किसानों को सीधे बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाएगी।
  • बीमा लेने के लिए आपको अपनी खरीफ फसल के लिए 2 प्रतिशत और रबी फसल के लिए 1.5 प्रतिशत का प्रीमियम देना होगा।
  • वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के लिए आपको बीमा कंपनी को 5 प्रतिशत का प्रीमियम देना होगा।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता

  • इस योजना का लाभ भारत के किसान ही ले सकते हैं।
  • इस योजना में अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसल उगाने वाले पट्टेदार/जोतदार/ बटाईदार किसानों सहित सभी किसान कवरेज के लिये योग्य हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023 में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक किसान का आधार कार्ड
  • आवेदक किसान का निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक किसान का खसरा भूमि की संख्या
  • आवेदक किसान का राशन कार्ड
  • आवेदक किसान का मतदाता पहचान पत्र
  • आवेदक किसान का बैंक खाता
  • बीमा समझौते की फोटोकॉपी
  • आवेदक किसान का ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो, आदि।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023 का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmfby.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्कीन पर होम पेज खुलेगा जहां पर आपको 'रजिस्ट्रेशन' के विकल्प पर क्लिक करना होगा। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका अकाउंट बन जाएगा जिसके माध्यम से आप बीमा योजना में लॉग इन कर सकते हैं।
  • लॉगिन करने के बाद आपको इस बीमा योजना में फॉर्म भरना होगा।
  • आवेदन फार्म भरने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। इस तरह आप आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कैसे मिलेगा बीमा का क्लेम?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्लेम लेने के लिए किसानों को सबसे पहले फसल नुकसान होने की स्थिति में 72 घंटे के भीतर कृषि विभाग को फसल खराब होने की जानकारी देनी होती है। इसके बाद क्लेम के लिए आवेदन करना होता है। आवेदन करते समय फॉर्म में फसल खराब होने का कारण, कौन-सी फसल बोई गई थी, कितने क्षेत्र में आपकी फसल बर्बाद हुई हैं, इन सब बातों की जानकारी देना होता है। साथ ही किसानों को जमीन से संबंधित जानकारी भी देनी होती है। इसके अलावा, बीमा पॉलिसी की फोटोकॉपी की जरूरत होती है।

सफलतापूर्व आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद बीमा कंपनी के प्रतिनिधि और कृषि विभाग के कर्मचारी आपके खेत का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करते हैं और सब कुछ सही पाए जाने पर किसान के बैंक अकाउंट में बीमित राशि का पूरा भुगतान कर दिया जाता है।
 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://www.instagram.com/tractorguru.in/
Facebook - https://www.facebook.com/tractorguruin

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Preet
Tafe
Trakstar
Same Deutz Fahr
Force
Escorts
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2339 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2731 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 47 HP

For Price Click Here