Free Smartphone Tablet Yojana : 2 करोड़ छात्र-छात्राओं को मिलेगा मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन

Free Smartphone Tablet Yojana : 2 करोड़ छात्र-छात्राओं को मिलेगा मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन
शेयर पोस्ट

Free Tablet Smartphone: 2 करोड़ युवाओं को मिलेगा मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन, जानें पूरी जानकारी 

Tablet-Smartphone Distribution Program : गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के बेटे-बेटियों को पढ़ाई-लिखाई के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है और साथ ही उन्हें डिजिटल क्षेत्र से भी जोड़ा जाता है। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य की सरकारें अपने लेवल पर कई तरह की योजनाएं चलाकर गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों (Students) को लाभान्वित भी करती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (CM Yogi Government) प्रदेश में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना का संचालन कर रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को हाईटेक एजुकेशन सिस्टम (उच्च तकनीकी शिक्षा) से जोड़ना है और डिजिटल मिशन (Digital Mission) में उत्तर प्रदेश को देश के अगड़े राज्यों की सूची में जोड़ना है। याेगी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना (Swami Vivekananda Youth Empowerment Scheme) का संचालन डिजिशक्ति मिशन स्कीम (Digi Shakti Mission Scheme) के तहत किया जा रहा है, जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है ताकि मेधावी युवा डिजिटल तरीके से स्नातकोत्तर और डिप्लोमा का अध्ययन कर सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सरकार ने इस योजना का विस्तार किया है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ युवाओं को फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन (Free Tablet-Smartphone) देने का लक्ष्य तय किया है। 

4 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को दिया गया टैबलेट-स्मार्टफोन डिवाइस

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन (Free Tablet-Smartphone)  दिया जा रहा है। हाल ही में गोरखपुर में इस योजना तहत 4 हजार मेधावी छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन (Free Tablet-Smartphone) वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 4 हजार से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों (विश्वविद्यालयों, व्यावसायिक विश्वविद्यालयों, कम्युनिटी महाविद्यालयों, लिबरल आर्ट कालेजों एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों) में अध्ययन कर रहे मेधावी विद्यार्थियों को मु‌फ्त टैबलेट-स्मार्टफोन डिवाइस दिया गया। 

20 लाख से अधिक छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफोन

छात्रों को मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन (Free Tablet-Smartphone) वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि हमने नवंबर 2021 में विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना शुरू की, जिसके तहत पिछले 2 से 3 वर्षों में हमने प्रदेश में 20 लाख से अधिक छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित कराने का काम किया है। इस योजना के तहत अब गोरखपुर में भी 4000 से अधिक छात्र और छात्राओं को यह डिवाइस उपलब्ध कराया जा रहा है। इस डिवाइस में केंद्र व राज्य सरकार की युवाओं से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं को जोड़ा गया है।

2 करोड़ युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन डिवाइस (Device) देने का लक्ष्य

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रदेश में छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित करने की योजना के तहत टैबलेट (Tablet) और स्मार्टफोन (Smartphone) उपलब्ध कराई जा रही है। हमने यह योजना इस सोच के साथ लॉन्च की थी कि हम राज्य के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त और स्वतंत्र बनाएंगे। इसके तहत दो से तीन वर्षों में हमने राज्य में 20 लाख से अधिक छात्रों को लाभान्वित किया है। योजना के तहत 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देना है और डिजिटल मिशन में उत्तर प्रदेश को देश के अगड़े राज्यों की सूची में शामिल करना है।  

सैमसंग(Samsung), एसर (Acer) और लावा ( Lava) कंपनियों के स्मार्टफोन या टैबलेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वित्त वर्ष 2023-24 में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत छात्रों को फ्री स्मार्टफोन (Smartphone) या टैबलेट (Tablet) मुहैया कराने का फैसला किया था, इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 40 लाख युवाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन या टैबलेट डिवाइस का वितरण किया जाना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने 3600 करोड़ रुपए की धनराशि के बजट का प्रावधान किया था। इस योजना के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे प्रदेश के मेधावी विद्यार्थी को लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत युवाओं को सैमसंग, एसर और लावा कंपनियों के स्मार्टफोन (Smartphone) या टैबलेट (Tablet) डिवाइस मुफ्त उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिसके लिए प्रदेश सरकार ने इन कंपनियों के साथ करार किया है। अब प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत 2 करोड़ छात्रों को लाभ देने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश कैबिनेट खर्च होने वाली अतिरिक्त राशि जल्द ही जारी कर सकती है।  

स्मार्टफोन (Smartphone) या टैबलेट (Tablet) डिवाइस वितरण योजना के लाभ 

  • स्मार्टफोन (Smartphone) या टैबलेट (Tablet) डिवाइस वितरित करने की योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को स्मार्टफोन या टैबलेट डिवाइस से लैस किया जा रहा है।
  • इस योजना में प्रदेश के उन युवाओं को लाभ दिया जा रहा है ,जो विश्वविद्यालयों, कम्युनिटी महाविद्यालयों, कालेजों एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों में उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा के स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा का अध्ययन कर रहे हैं।  
  • इन डिवाइस में इंफोसिस कंपनी द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत स्प्रिंगबोर्ड प्लेटफॉर्म नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • इसकी मदद से छात्रों के लिए 3,900 पाठ्यक्रम और प्रोग्राम मुफ्त उपलब्ध होंगे।
  • निःशुल्क स्मार्टफोन या टैबलेट पाने के लिए छात्र-छात्राओं को अलग से कहीं आवेदन या रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • आवेदन की जिम्मेदारी उनके उच्च शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालय और कॉलेज की होती है।
  • स्मार्टफोन (Smartphone) या टैबलेट (Tablet) योजना का लाभ पाने के लिए किसी भी तरह का शुल्क छात्रों से नहीं लिया जा रहा है, यह पूरी तरह नि:शुल्क है।
  • संबंधित विभिन्न उच्च शैक्षिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों की जिम्मेदारी है कि वह अपने छात्र-छात्राओं रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइटhttps://digishakti.up.gov.in/पर करें ।
  • विद्यार्थी, विश्वविद्यालय और उच्च शैक्षिक संस्थान उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
  • नामांकन डाटा में गड़बड़ी/त्रुटि होने पर छात्र और छात्रा इसकी सूचना अपने स्कूल और कॉलेज के नोडल अधिकारी को दे सकते हैं।
  • विद्यार्थियों को उनके स्मार्टफोन (Smartphone) या टैबलेट (Tablet) की स्थिति के बारे में एसएमएस/ ईमेल के माध्यम से या कॉलेज में नोटिस लगा कर सूचित कर दिया जाएगा।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Trakstar
Preet
ACE
Tafe
Same Deutz Fahr
Escorts
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3443 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 40 HP

For Price Click Here