ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

गेहूं की कीमतों में बढोत्तरी अधिकतम भाव 3200 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा

गेहूं की कीमतों में बढोत्तरी अधिकतम भाव 3200 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा
पोस्ट -28 अप्रैल 2023 शेयर पोस्ट

मंडी भाव : गेहूं की कीमतों में आई रिकॉर्ड तेजी, भाव पहुंचा 3200 रुपए प्रति क्विंटल

गेहूं भाव : गेहूं के भावों में जबरदस्त उछाल ने किसानों के चेहरों की रौनक बढ़ा दी है। मंडियों में गेहूं के भाव में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। कृषि उपज मंडियों में इन दिनों गेहूं की कीमतों में 400 से लेकर 500 रुपए प्रति क्विंटल तक की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। उपज मंडी जानकारों का कहना है कि पीएमजीकेएवाई के तहत गेहूं का वितरण बंद और गेहूं का विदेशों में एक्सपोर्ट करने पर जो रोक लगाया गया था वह अब हटा दिया गया है जिससे गेहूं के भाव में उछाल देखने को मिल सकता है। देश के कई राज्यों में तो गेहूं के भाव 3200 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच गया है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल गेहूं की पैदावार में कमी के कारण सरकार ने विदेशों में गेहूं के एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी थी, जिसे अब सरकार ने हटा लिया है। रोक हटने के कारण और बीते मार्च और अप्रैल के महीने में अचानक हुई बेमौसम बारिश और आलोवृष्टि से गेहूं की पैदावार प्रभावित हुई है, जिसके चलते क्वालिटी वाले गेहूं की कीमतों में उछाल नजर आ रहा है। मंडी जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में गेहूं के भाव में इसी तरह का उछाल बरकरार रहेगा। आइए, ट्रैक्टरगुरु के इस लेख के माध्यम से वर्तमान में कृषि उपज मंडियों में चल रहे गेहूं के भाव के बारे में जानते हैं।

New Holland Tractor

इन उपज मंडियों में गेहूं के भाव 3200 रुपए प्रति क्विंटल से पार

कृषि उपज मंडियों के जानकारों के अनुसार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और गुजरात आदि राज्यों की उपज मंडियों में गेहूं के भाव आसमान छू रहे हैं। उपज मंडियों में गेहूं का भाव सरकार द्वारा तय एमएसपी से ऊपर चल रहा है। वर्तमान में अलग-अलग उपज मंडियों में गेहूं का भाव 3,200 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच गया है। जिसमें इस समय गुजरात की दीसा मंडी में गेहूं का भाव करीब  3125 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया है। हिम्मत नगर मंडी में गेहूं का भाव 3285 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। महुआ स्टेशन रोड में गेहूं की कीमत 3950 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। जम्बूसर मंडी में गेहूं के भाव 3200 रुपए प्रति क्विंटल हैं। सिद्धपुर मंडी में गेहूं का दाम 3350 रुपए प्रति क्विंटल के करीब चल रहा है। महाराष्ट्र के मुंबई मंडी में गेहूं का भाव आसमान पर पहुंच गया है। यहां गेहूं का भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है। विजापुर मंडी में गेहूं के भाव 3505 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र की अकोला मंडी में 3000 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का भाव मिल रहा है। हिंगोली मंडी में गेहूं का भाव 3300 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। मुरीम मंडी में गेहूं 3500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर मिल रहा है। पालघर मंडी में गेहूं का भाव 3150 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

राजस्थान की उपज मंडियों में गेहूं का भाव

  • जयपुर (बस्सी) मंडी में किसानों को 2526 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का भाव मिल रहा है। 
  • ब्यावर मंडी में गेहूं का भाव 2800 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है।  
  • बेगु उपज मंडी में गेहूं का भाव 2250 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। 
  • बूंदी में गेहूं का दाम 2640 रुपए प्रति क्विंटल तक किसानों को मिल रहा है।
  • कोटा में गेहूं का भाव 2701 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है। 
  • लालसोट मंडी में गेहूं का भाव 2400 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है।
  • राजस्थान की अंता मंडी में किसानो को वर्तमान में 2121 प्रति क्विंटल तक गेहूं का भाव मिल रहा है। 
  • अजमेर (मदनगंज किशनगंज) में गेहूं का भाव 2695 रुपए /क्विंटल तक चल रहा है। 

उत्तर प्रदेश की मंडियों में चल रहे गेहूं के भाव

  • बलरामपुर में गेहूं का भाव न्यूनतम 2050 रुपए /क्विंटल और अधिकतम 2260/क्विंटल चल रहा है।
  • औरैया (अचलदा) में गेहूं का भाव न्यूनतम 2100 / क्विंटल एवं अधिकतम 2150.0/क्विंटल है। 
  • सुल्तानपुर में गेहूं का भाव न्यूनतम 2070  रुपए/ क्विंटल और अधिकतम 2200  रुपए/ क्विंटल चल रहा है।
  • इलाहाबाद में गेहूं का न्यूनतम भाव 2125 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकत भाव 2170 प्रति क्विंटल चल रहा है। 
  • झांसी (चिरगों) में गेहूं का न्यूनतम भाव 2110 रुपए / क्विंटल अधिकतम भाव 2190 रुपए / क्विंटल है।
  • खीरी (लखीमपुर) मैगलगंज में गेहूं का भाव 2080  रुपए/ क्विंटल औरअधिकतम 2120 / क्विंटल है।    
  • बांदा (बबेरू) में गेहूं का भाव न्यूनतम 2125/क्विंटल और अधिकतम 2125 रुपए/क्विंटल है।
  • रायबरेली (सैलून) में गेहूं का भाव 2125 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 2125 रुपए /क्विंटल है।
  • रामपुर विलासपुर में न्यूनतम भाव 2140 रुपए प्रति क्विंटल एवं अधिकतम भाव 2160  रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है। 
  • बुलंदशहर (जहांगीराबाद) में गेहूं का भाव 2130 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम 2160 रुपए/ क्विंटल चल रहा है।     
  • कानपुर उत्तरीपुरा में गेहूं का भाव न्यूनतम भाव 2110 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 2310 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। 
  • बदायूं (बबराला) में गेहूं का न्यूनतम भाव 2128 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम 2140 रुपए/क्विंटल मिल रहा है।     
  • जालौन (उरई) में गेहूं का भाव 2125  रुपए/ क्विंटल और अधिकतम भाव 2125 रुपए प्रति क्विंटल है। 
  • कौशाम्बी (भरवारी) में गेहूं का भाव अधिकतम भाव 2190 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है। 
  • चंदौली में गेहूं का भाव 2125  रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है।

मध्यप्रदेश की मंडियों में गेहूं के न्यूनतम और अधिकतम भाव

  • दमोह (दमोह) में लोकवन गेहूं का न्यूनतम भाव 1865 रुपए/क्विंटल और अधिकतम  2130 रुपए/क्विंटल चल रहा है। 
  • शाजापुर (कालापीपाल) में लोकवन गेहूं का भाव न्यूनतम 1970 रुपए प्रति क्विंटल एवं 2350 रुपए प्रति क्विंटल अधिकतम है। 
  • हरदा (टिमरनी) में मिल गुणवत्ता गेहूं का अधिकतम भाव 2218 रुपए / क्विंटल और न्यूनमत भाव 1850  रुपए / क्विंटल है।    
  • मध्य प्रदेश पन्ना में अन्य गेहूं के भाव अधिकतम 2150  रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है। 
  • शाजापुर (कालापीपाल) में मिल गुणवत्ता गेहूं की कीमत न्यूमतम 1840 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम कीमत 2135 रुपए/ क्विंटल तक मिल रहा है।    
  • शाजापुर (कालापीपाल) में डच शरबती गेहूं का अधिकतम दाम 3090 रुपए/क्विंटल और न्यूनतम दाम 2560 रुपए/ क्विंटल तक है। 
  • बड़वानी (अनजड़) में लोकवन गेहूं की न्यूनतम कीमत 2130 रुपए/क्विंटल और अधिकतम कीमत 2130  रुपए / क्विंटल तक है। 

हरियाणा की उपज मंडियों में गेहूं का न्यूनतम भाव 1680 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर अधिकतम 2310 रुपए प्रति क्विंटल, पंजाब के मोगा (कोट इसे खान) उपज मंडी में गेहूं का भाव न्यूनतम 2150 रुपए/क्विंटल और अधिकतम 2135 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा है। गेहूं के दिए गए ये भाव न्यूनतम और अधिकतम है। राज्य में अलग-अलग उपज मंडियों के इन भाव में प्रतिदिन उतार चढ़ाव होता रहता है।  इसलिए आप अपनी उपज बेचने से पहले अपने जिले की स्थानीय उपज मंडी में भावों की जानकारी जरूर पता करें। 

सरकार द्वारा मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए तय गेहूं एमएसपी

आप की जानकारी के लिए बात दें कि रबी मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए सरकार द्वारा गेहूं का एमएसपी  2125 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया था। सरकार ने इस एमएसपी मूल्य में पिछले साल की तुलना में 110 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है। हालांकि, अभी विदेशों में गेहूं का एक्सपोर्ट करने पर लगी रोक हटने से देश की विभिन्न उपज मंडियों में 3000 से लेकर 3200 रुपए के पार चल रहा है। जानकारों के अनुसार अभी उपज मंडियों में गेहूं के भाव में तेजी बरकार रहेगी। आगामी दिनों में भी गेहूं के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर