National Dairy Fair & Agri Expo 2025 : कृषि की नई तकनीक और उन्नत नस्ल के पशुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने की चाह रखने वाले किसान और पशुपालकों के लिए बड़ी खबर है। खबर यह है कि 27 फरवरी 2025 से राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल (ICAR-NDRI) हरियाणा में “राष्ट्रीय डेरी मेला एवं एग्री एक्सपो 2025” का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 27 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक तीन दिनों के लिए चलेगा। इस मेले में दुग्ध प्रतियोगिताएं, सफल कृषि और डेरी उद्यमों की प्रदर्शनी और पशु सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही, किसानों को डेरी, पशुपालन और कृषि से जुड़ी नई तकनीकों और उन्नत नस्ल के पशुओं के बारे में सभी जानकारी दी जाएगी।
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल (ICAR-NDRI), हरियाणा में तीन दिनों के लिए राष्ट्रीय डेरी मेला एवं एग्री एक्सपो 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस मेले से किसानों और पशुपालकों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मेले में पशुओं की बीमारियों से बचाव के लिए आसान सुझाव दिए जाएंगे। उन्नत नस्ल के पशुओं के साथ-साथ कृषि और पशुपालन की नवीनतम तकनीकों की जानकारी भी पशुपालकों को दी जाएगी। डेयरी और कृषि मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पशुपालक 27 फरवरी 2025 तक अपने पशुओं का पंजीकरण करवा सकते हैं। 28 फरवरी को किसान संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जबकि 1 मार्च को पुरस्कार वितरण होगा। डेयरी मेले में पशुओं के लिए दाना और चारा संस्थान की तरफ से नि:शुल्क मुहैया कराया जाएगा। मेले से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान 0184-2259210, 2259220 पर संपर्क कर सकते हैं।
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल द्वारा आयोजित डेयरी और किसान मेला पशुपालकों और किसानों दोनों के लिए खास रहने वाला है। डेयरी मेले में जहां पशुपालन के लिए उन्नत नस्लों, पशु चारा, पशुओं की बीमारियों, रोग से बचाव के लिए टीकाकरण, डेयरी की स्थापना आदि के बारे में जानकारी मिलेगी, वहीं किसानों को फसलों की उन्नत किस्मों और कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा।
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय डेरी मेला और कृषि एक्सपो 2025 में निम्नलिखित बिंदु खास रहेंगे:
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
चक्रवात का अलर्ट! किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, गेहूं-चना की बुवाई पर रोक
रबी सीजन में बोएं सरसों की ये 5 किस्में, होगी बंपर पैदावार
रबी बुवाई से पहले कृषि मंत्री के सख्त निर्देश, खाद-बीज की कमी नहीं होने देंगे
यूपी के किसानों के लिए खुलेंगे विदेश में खेती के रास्ते, केन्या में लीज पर मिलेगी जमीन
Montra Electric Puts Seven E-45 Tractors to Work at Action TESA’s Visakhapatnam Plant
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये